न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बाबा रामदेव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, पतंजलि के खिलाफ मामला हुआ खत्म

सुप्रीम कोर्ट ने बाबा रामदेव और पतंजलि को बड़ी राहत देते हुए IMA की याचिका समाप्त कर दी। एलोपैथी को बदनाम करने और भ्रामक विज्ञापनों के मामले में अब कार्यवाही बंद, जानें पूरा मामला।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 14 Aug 2025 8:28:02

बाबा रामदेव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, पतंजलि के खिलाफ मामला हुआ खत्म

योग गुरु बाबा रामदेव और पतंजलि आयुर्वेद को सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को एक अहम राहत दी। सर्वोच्च न्यायालय ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) द्वारा दायर वह याचिका समाप्त कर दी, जिसमें पतंजलि पर एलोपैथी चिकित्सा पद्धति को बदनाम करने और भ्रामक विज्ञापन प्रसारित करने के आरोप लगाए गए थे।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष अदालत ने बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण को इसी मामले में अवमानना कार्यवाही से भी राहत दी थी। अब, जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस केवी विश्वनाथन की पीठ ने यह कहते हुए मामला समाप्त कर दिया कि इस संबंध में पहले ही कई आदेश दिए जा चुके हैं और याचिका का उद्देश्य अब पूरा हो चुका है।

अवमानना कार्यवाही से लेकर केस बंद होने तक

27 फरवरी 2023 को सुप्रीम कोर्ट ने बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के खिलाफ अदालत की अवमानना की कार्यवाही शुरू की थी। बाद में अगस्त 2023 में, दोनों द्वारा बिना शर्त माफी मांगने के बाद अदालत ने यह कार्यवाही समाप्त कर दी थी। बेंच ने स्पष्ट किया, “कई बार आदेश जारी होने के बाद अब रिट याचिका का मकसद पूरा हो चुका है। आगे इस पर सुनवाई की आवश्यकता नहीं है। यदि भविष्य में किसी भी पक्ष को समस्या होती है, तो वे उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटा सकते हैं।” इससे पहले, जुलाई 2023 में दिल्ली उच्च न्यायालय ने पतंजलि के एक विज्ञापन पर रोक लगाई थी, जो डाबर च्यवनप्राश के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक माना गया था। न्यायमूर्ति मिनी पुष्करणा की पीठ ने डाबर की याचिका स्वीकार करते हुए कहा कि यह मामला प्रथम दृष्टया ब्रांड की साख को नुकसान पहुंचाने वाला है।

अदालत ने पतंजलि को निर्देश दिया था कि वह प्रिंट विज्ञापनों से “40 जड़ी-बूटियों से बने साधारण च्यवनप्राश से क्यों संतुष्ट हों?” जैसी पंक्तियां हटाए। इसी तरह, टीवी विज्ञापनों में “जिनको आयुर्वेद या वेदों का ज्ञान नहीं है… मूल च्यवनप्राश कैसे बना पाएंगे” और अंत में आने वाली “तो साधारण च्यवनप्राश क्यों” वाली पंक्तियां हटाने के आदेश भी दिए गए थे।

न्यायालय ने यह भी स्पष्ट किया था कि आवश्यक संशोधनों के बाद ही पतंजलि को अपने प्रिंट और टीवी विज्ञापन जारी रखने की अनुमति दी जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं