Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

स्वतंत्रता दिवस से पहले आमिर खान ने जवानों संग देखी ‘सितारे जमीन पर’, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

स्वतंत्रता दिवस से पहले आमिर खान का भारतीय सेना के जवानों संग फिल्म सितारे जमीन पर देखना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना। जहां कुछ लोग उनकी इस पहल की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ ने इसे दिखावा बताया। जानें पूरी कहानी और यूजर्स की प्रतिक्रियाएं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 14 Aug 2025 9:11:52

स्वतंत्रता दिवस से पहले आमिर खान ने जवानों संग देखी ‘सितारे जमीन पर’, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनकी हालिया रिलीज फिल्म सितारे जमीन पर, जो जून महीने में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया था। इसी बीच, स्वतंत्रता दिवस से पहले, आमिर खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वे भारतीय सेना के जवानों के साथ बैठकर यही फिल्म देख रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर आमिर खान के फैंस इस पहल कि सराहना कर रहे हैं, वहीं आलोचक नाराज़गी भी जता रहे हैं।

वीडियो में क्या है खास?

वीडियो में आमिर खान को सेना के जवानों के बीच आराम से बैठे हुए, सितारे जमीन पर का आनंद लेते हुए देखा जा सकता है। माहौल सहज और दोस्ताना है और कई दर्शकों ने इसे सेना के मनोबल को बढ़ाने वाला कदम बताया है। लेकिन दूसरी ओर, कुछ लोगों का कहना है कि जब सेना तनावपूर्ण परिस्थितियों में ऑपरेशन (जैसे ऑपरेशन सिंदूर) अंजाम दे रही थी, तब आमिर खान ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी और अब स्वतंत्रता दिवस के ठीक पहले जवानों के साथ फिल्म देखना महज़ एक दिखावा है।

दूसरे ने तंज कसा – "जवानों को बोर क्यों कर रहे हो?"
एक और ने लिखा – "पाकिस्तान अटैक के समय कहां थे?"
हालांकि, इसके उलट कई यूजर्स ने आमिर खान को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनका यह कदम सैनिकों के साथ जुड़ाव को दर्शाता है।

पहले भी की थी खास स्क्रीनिंग

कुछ दिन पहले भी आमिर खान को अपनी ही फिल्म सितारे जमीन पर की स्क्रीनिंग करते देखा गया था, लेकिन उस बार यह अवसर था कुली फिल्म की टीम के साथ बैठकर फिल्म देखने का। दिलचस्प बात यह है कि आमिर खान ने इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर रिलीज़ करने की बजाय यूट्यूब पर उपलब्ध कराया है। दर्शक इसे मात्र ₹100 देकर यूट्यूब पर देख सकते हैं, जो आमिर की अलग रणनीति को दर्शाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका