न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वॉर 2 का बॉक्स ऑफिस धमाका: ऋतिक-जूनियर एनटीआर की जोड़ी पर फिदा फैंस, बोले - ‘ये फिल्म नहीं, एटम बम है’

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर वॉर 2 ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस एक्शन, ड्रामा और ग्लैमर से भरपूर फिल्म को फैंस ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं और 1000 करोड़ कमाने का दावा कर रहे हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 14 Aug 2025 9:56:55

वॉर 2 का बॉक्स ऑफिस धमाका: ऋतिक-जूनियर एनटीआर की जोड़ी पर फिदा फैंस, बोले - ‘ये फिल्म नहीं, एटम बम है’

बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के दो बड़े सितारों—ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर—की बहुप्रतीक्षित फिल्म वॉर 2 आखिरकार सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म रिलीज होते ही दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा का विषय बन गई है। सोशल मीडिया पर फैंस के रिव्यू की बाढ़ आ गई है और ज्यादातर दर्शक फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे। कई यूजर्स का तो यहां तक कहना है कि वॉर 2 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करना तय है।

सोशल मीडिया पर छाया 'वॉर 2' का क्रेज

फिल्म देखने के बाद एक यूजर ने लिखा – "वॉर 2 मिस न करने वाली फिल्म है, जिसे बार-बार देखने का मन करेगा। इसमें एक्शन, ड्रामा, इमोशन, सरप्राइज ट्विस्ट—सब कुछ मौजूद है। खासकर सेकंड हाफ के ट्विस्ट लाजवाब हैं।"

एक अन्य दर्शक ने ऋतिक रोशन की तारीफ करते हुए कहा – "उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और चार्म को कोई मैच नहीं कर सकता।"

इसके अलावा, एक फैन ने लिखा – "नाटू नाटू के बाद अब तक का बेस्ट डुएट सॉन्ग मिला है।" वहीं एक और यूजर ने क्लाइमेक्स सीक्वेंस की जमकर तारीफ करते हुए कहा – "ऋतिक और जूनियर एनटीआर की फाइट सीन स्क्रीन पर दोनों सितारों की पावरफुल केमिस्ट्री को शानदार तरीके से दिखाती है। यह फिल्म सच में एटम बम है और ब्लॉकबस्टर बनना तय है।"

दर्शकों का कहना – "पठान भी पीछे रह जाएगी"

कुछ दर्शकों ने तो फिल्म को एक नंबर बताते हुए लिखा – "जूनियर एनटीआर और ऋतिक की एंट्री ने थिएटर हिला दिया। यह फिल्म पठान को भी पीछे छोड़ देगी।"

एक यूजर का कहना था – "पूरी फिल्म में एक भी डल मोमेंट नहीं है, फुल-ऑन एक्शन पैकेज है। ऋतिक पर से नजरें हटाना नामुमकिन था।"
लोगों का यह भी मानना है कि वॉर 2 देखकर वे पूरी तरह स्पीचलेस रह गए हैं और फिल्म का हर फ्रेम विजुअली शानदार है।

2019 की 'वॉर' से और धमाकेदार सीक्वल

यह फिल्म 2019 में आई वॉर का सीक्वल है, जिसमें ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिखाया था। उस समय फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और अब मेकर्स को उम्मीद है कि वॉर 2 भी वही इतिहास दोहराएगी, बल्कि उससे आगे जाएगी।

इस बार कहानी में नया ट्विस्ट है—ऋतिक रोशन के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं जूनियर एनटीआर, जो इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। एक्शन अवतार में दोनों की जोड़ी को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।

कियारा आडवाणी की ग्लैमरस मौजूदगी

फिल्म में कियारा आडवाणी भी अहम भूमिका में हैं और उन्होंने पहली बार स्क्रीन पर बिकिनी लुक दिया है, जो सोशल मीडिया पर अलग ही चर्चा बटोर रहा है। एक्शन, ड्रामा और ग्लैमर का यह कॉम्बिनेशन वॉर 2 को एक परफेक्ट मसाला एंटरटेनर बना रहा है।

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जमुई एनकाउंटर पर अनंत सिंह का बयान, बोले- ‘जो दुष्कर्म करेगा, उसका मर्डर होगा, ऐसे लोग रोज मरने चाहिए’
जमुई एनकाउंटर पर अनंत सिंह का बयान, बोले- ‘जो दुष्कर्म करेगा, उसका मर्डर होगा, ऐसे लोग रोज मरने चाहिए’
एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का जलवा, श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड
एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का जलवा, श्रीलंका को 147 रन से हराकर लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड
जमुई मामले पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- आरोपियों का एनकाउंटर करे सरकार; सम्राट चौधरी से मांगा जवाब
जमुई मामले पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- आरोपियों का एनकाउंटर करे सरकार; सम्राट चौधरी से मांगा जवाब
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, यूपी की 10 और उत्तराखंड की 1 सीट पर होगा मतदान; बंगाल में भी उपचुनाव
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, यूपी की 10 और उत्तराखंड की 1 सीट पर होगा मतदान; बंगाल में भी उपचुनाव
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों पर बढ़ सकती है परेशानी
करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; इन रास्तों पर बढ़ सकती है परेशानी
1000 करोड़ की ‘राका’ ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में शामिल
1000 करोड़ की ‘राका’ ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में शामिल
मौसमी चटर्जी ने बेटी मेघा को दी खुलकर जीने की सलाह, बोलीं- ‘बॉयफ्रेंड बनाओ, शादी नहीं करनी तो मत करो’
मौसमी चटर्जी ने बेटी मेघा को दी खुलकर जीने की सलाह, बोलीं- ‘बॉयफ्रेंड बनाओ, शादी नहीं करनी तो मत करो’
लालबागचा राजा के दरबार में सुहाना का यूं ख्याल रखते दिखे शाहरुख-गौरी, वीडियो ने खींचा ध्यान
लालबागचा राजा के दरबार में सुहाना का यूं ख्याल रखते दिखे शाहरुख-गौरी, वीडियो ने खींचा ध्यान
BPSC TRE 4.0 का नया विज्ञापन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती; 25 सितंबर से आवेदन शुरू
BPSC TRE 4.0 का नया विज्ञापन जारी, बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती; 25 सितंबर से आवेदन शुरू
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब