न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई में शिल्पा शिरोडकर की कार को बस ने मारी जोरदार टक्कर, बोलीं – बड़ा हादसा हो सकता था

बिग बॉस फेम शिल्पा शिरोडकर मुंबई में सड़क हादसे का शिकार हुईं, जब उनकी कार को बस ने टक्कर मारी। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ। हादसे के बाद उन्होंने बस कंपनी की गैर-जिम्मेदाराना रवैये पर नाराज़गी जताई और मुंबई पुलिस का आभार व्यक्त किया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 14 Aug 2025 11:30:04

मुंबई में शिल्पा शिरोडकर की कार को बस ने मारी जोरदार टक्कर, बोलीं – बड़ा हादसा हो सकता था

बिग बॉस फेम और मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर हाल ही में एक सड़क हादसे का शिकार हो गईं। मुंबई में उनकी कार को एक बस ने जोरदार टक्कर मार दी। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी को चोट नहीं आई। हालांकि, हादसे के बाद शिल्पा ने नाराज़गी जताते हुए कहा कि बस कंपनी ने घटना की जिम्मेदारी लेने से इंकार कर दिया, जिससे वह बेहद आहत हैं। साथ ही, उन्होंने मुंबई पुलिस का सहयोग करने के लिए आभार व्यक्त किया।

इंस्टाग्राम पर जताई नाराज़गी

शिल्पा ने सोशल मीडिया पर अपनी कार की तस्वीरें साझा कीं, जिसमें स्पष्ट दिख रहा है कि वाहन को बस ने पीछे से टक्कर मारी है। पोस्ट में उन्होंने लिखा – "एक सिटीफ्लो बस ने मेरी कार को टक्कर मारी और मुंबई ऑफिस के योगेश कदम और श्री विलास मनकोटे मुझे कह रहे हैं कि यह उनकी कंपनी की जिम्मेदारी नहीं है। यह केवल ड्राइवर की जिम्मेदारी है। आखिर इतना गैर-जिम्मेदार रवैया कैसे हो सकता है? एक ड्राइवर कितनी कमाई करता होगा, क्या वह इतने बड़े नुकसान की भरपाई कर सकता है?"

मुंबई पुलिस को धन्यवाद, लेकिन...

अपने नोट में शिल्पा ने आगे लिखा – "मुंबई पुलिस का धन्यवाद, जिन्होंने मेरी शिकायत दर्ज की। लेकिन कंपनी इस मामले में कोई जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं थी। शुक्र है कि मेरा सामान और मैं दोनों सुरक्षित हैं, वरना यह हादसा और भी गंभीर हो सकता था।"

शिल्पा का फिल्मी और टीवी सफर

शिल्पा शिरोडकर ने अपने करियर की शुरुआत रमेश सिप्पी की फिल्म भ्रष्टाचार से की थी, जिसमें उनके साथ मिथुन चक्रवर्ती और रेखा नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने खुदा गवाह, आंखें, पहचान, गोपी किशन और बेवफा सनम जैसी हिट फिल्मों में काम किया। साल 2000 में वह गजगामिनी में दिखाई दीं।

2013 के बाद उन्होंने टीवी का रुख किया और कई पॉपुलर सीरियल्स में अपनी अदाकारी का जलवा दिखाया। हाल ही में 2024 में वह बिग बॉस 18 का हिस्सा बनीं और दर्शकों के बीच फिर से चर्चा में आ गईं।

पहला वेब प्रोजेक्ट – “शंकर”

अब शिल्पा अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं। उनका पहला वेब प्रोजेक्ट शंकर आदि शंकराचार्य की बायोपिक पर आधारित है, जिसमें वह आदि शंकराचार्य की मां की भूमिका निभाएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह