Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

प्राकृतिक सुन्दरता का बेहतरीन नजारा देते है मध्यप्रदेश के ये प्रसिद्ध 6 हिल स्टेशन

आज इस कड़ी में हम आपको मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध हिल स्टेशन की जानकारी लेकर आए हैं जहां आप ट्रेकिंग, कैम्पिंग और फोटोग्राफी जैसे एक्टिविटीज का भी मजा ले सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 21 Oct 2021 9:45:04

प्राकृतिक सुन्दरता का बेहतरीन नजारा देते है मध्यप्रदेश के ये प्रसिद्ध 6 हिल स्टेशन

भारत के पर्यटन की बेहतरीन जगहों में से एक हैं मध्यप्रदेश जहां की विरासत और संस्कृति सभी के आकर्षण का केंद्र बनती हैं। खासतौर से मध्यप्रदेश में प्राकृतिक सुन्दरता के बेहतरीन नजारे देखने को मिलते हैं। मध्यप्रदेश में ऐसी कई जगहें हैं जो अपने आकर्षण के चलते पर्यटको के आकर्षण का केंद्र बनती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध हिल स्टेशन की जानकारी लेकर आए हैं जहां आप ट्रेकिंग, कैम्पिंग और फोटोग्राफी जैसे एक्टिविटीज का भी मजा ले सकते हैं। तो एक बार जरूर करें इन जगहों की यात्रा।
travel places,madhya pradesh hill station,indian places अमरकंटक हिल स्टेशन

अमरकंटक मध्य प्रदेश में विंध्य और सतपुड़ा पर्वत श्रृंखलाओं के बीच 1065 मीटर की ऊंचाई पर स्थित मध्यप्रदेश का एक खुबसूरत हिल स्टेशन है, जो अपने कुछ अति सुंदर मंदिरों के लिए फेमस है। अमरकंटक के घने जंगलों में औषधीय गुणों से भरपूर पौधे हैं, जो इसे पारिस्थितिक रूप से महत्वपूर्ण बनाते हैं। यह भारत की सबसे पवित्र नदियों में से एक नर्मदा का उद्गम स्थल है, जो अमरकंटक धाम की यात्रा को बेहद खास और पवित्र बनाता है और हर साल हजारों तीर्थ यात्रियों और टूरिस्टों को अपनी और अट्रेक्ट करता है। अमरकंटक की यात्रा का सबसे अच्छा समय सर्दियों के महीनों में अक्टूबर से शुरू होकर फरवरी तक रहता है। मानसून के बाद, बारिश की बौछारें इस हिल स्टेशन में वनस्पतियों के लिए एक निश्चित आकर्षण जोड़ देती हैं जो इसकी खूबसूरती में चार चाँद लगाने का कार्य करती है। travel places,madhya pradesh hill station,indian places शिवपुरी हिल स्टेशन

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध हिल स्टेशन में से एक शिवपुरी हिल स्टेशन भारत की सबसे शांत जगहों में से एक है। समुद्र तल से 478 मीटर की ऊंचाई पर स्थित शिवपुरी डेली की बिजी और भीड़ भाड़ भरी लाइफ से एक ब्रेक लेने और अपनी फैमली या फ्रेंड्स के साथ स्पेंड करने के लिए परफेक्ट जगह है। शिवपुरी मध्य प्रदेश राज्य का एक प्रसिद्ध पौराणिक शहर भी है जिसका अपना ऐतिहासिक महत्व है। शिवपुरी हिल स्टेशन प्रकृति और वन्यजीव प्रेमियों के लिएभी स्वर्ग समान है। क्योंकि यहाँ घूमने के लिए करेरा पक्षी अभयारण्य और माधव नेशनल पार्क जैसे विकल्प मौजूद है जिनमे बाघ, हाथी, बंदरों जैसे विभिन्न वन्यजीव और लगभग 245 पक्षियों की प्रजातियों को देखा जा सकता है। इनके अलावा भी शिवपुरी में घूमने के लिए झील, कुंड, महल, मंदिर और अन्य पर्यटक स्थल भी हैं जहाँ आप अपनी फैमली या फ्रेंड्स के साथ घूमने जा सकते है और मध्य प्रदेश के प्रमुख हिल स्टेशन में से एक शिवपुरी की यात्रा को एन्जॉय कर सकते है। travel places,madhya pradesh hill station,indian places ओंकारेश्वर हिल स्टेशन

नर्मदा और कावेरी नदियों के संगम पर स्थित ओंकारेश्वर भारत और मध्य प्रदेश के सबसे पवित्र धार्मिक स्थलों में से एक है। मध्य प्रदेश में इंदौर और खंडवा के नजदीक स्थित इस हिल स्टेशन का नाम ‘ओंकारा’ से पड़ा है जो भगवान शिव का सिर्फ एक और नाम है। इसके अलावा ओंकारेश्वर को 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक होने का गौरव भी प्राप्त है। जब भी आप अपनी यात्रा में ओंकारेश्वर आयेंगें तो ओंकारेश्वर और अमरकेश्वर नामक दो सबसे प्राचीन मंदिरों के दर्शन कर सकेगें। ओंकारेश्वर हिल स्टेशन का पूरा क्षेत्र पहाड़ों से घिरा हुआ है जो देखने के लिए बहुत ही सुंदर दृश्य बनाता है यही बजह है की इसे मध्य प्रदेश के खूबसूरत हिल स्टेशन में से एक के रूप में जाना जाता है। इस खूबसूरती और धार्मिक संयोजन ने ओंकारेश्वर को मध्य प्रदेश का प्रसिद्ध पर्यटक स्थल बना दिया है जहाँ हर साल हजारों श्रद्धालु और पर्यटक घूमने के लिए आते है। travel places,madhya pradesh hill station,indian places पचमढ़ी हिल स्टेशन

पचमढ़ी मध्य प्रदेश राज्य के होशंगाबाद जिले में स्थित मध्य प्रदेश का सबसे प्रसिद्ध और खूबसूरत हिल स्टेशन है जिसे किसी परिचय की आवश्यकता नही है। सतपुड़ा रेंज में 1067 फीट की ऊंचाई पर स्थित पचमढ़ी हिल स्टेशन की गिनती भारत के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन में की जाती है। पचमढ़ी हिल स्टेशन की यात्रा में घूमने के लिए कई ऐतिहासिक स्मारक, झरने, प्राकृतिक क्षेत्र, गुफा, जंगल, और कई अन्य दर्शनीय स्थल है जहां आप घूम सकते है और पंचमढ़ी कि सुन्दरता का अनुभव कर सकते है। पचमढ़ी की दो चीज सबसे जाड्या फेमस है एक तो बी फॉल और दूसरी जिप्सी राइड जिसमें आप पचमढ़ी की घुमावदार सड़कों पर रोमांचक जिस्पी राइड को एन्जॉय कर सकते है। travel places,madhya pradesh hill station,indian places मांडू हिल स्टेशन

पश्चिमी मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र में मांडू मध्य प्रदेश के प्रमुख हिल स्टेशन में से एक है। वास्तव में यह शहर मध्य प्रदेश के दिल में छिपा एक खजाना है। यहाँ कि हरियाली, प्राकृतिक सुन्दरता यहां आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र मानी जाती है। मध्य प्रदेश के सबसे अधिक घूमे जाने हिल्स स्टेशन में शुमार मांडू हिल स्टेशन स्थापत्य सौंदर्य के लिए सबसे अच्छी तरह से जाना जाता है। मांडू में घूमने के लिए कई महल और प्राचीन स्मारक के अलावा एक झील जहाँ आप पर्यटक अपनी फैमली या कपल्स के साथ रोमांटिक टाइम स्पेंड कर सकते है।मध्य प्रदेश के अन्य ऐतिहासिक स्थानों की तरह मांडू भी वास्तुशिल्प भव्यता से परिपूर्ण है जो यहां के विभिन्न शासक युगों के प्रभाव को दर्शाता है। यदि आप एक इतिहास प्रेमी है और अपनी इस बार की यात्रा के लिए मध्य प्रदेश के खूबसूरत हिल स्टेशन सर्च कर रहे हैं तो मांडू हिल स्टेशन आपके लिए परफेक्ट पिक हैं जहाँ आप प्राकृतिक दृश्यों के साथ साथ मांडू की विरासतीय झलक देख सकेगें। travel places,madhya pradesh hill station,indian places तामिया हिल स्टेशन

तामिया पचमढ़ी जैसा एक और हिल स्टेशन है जो सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान के लगभग केंद्र में स्थित है। तामिया पचमढ़ी की तुलना में अधिक सुंदर और कम भीड़-भाड़ वाला है। तामिया हिल स्टेशन सबसे जाड्या अपनी हरी भरी प्राकृतिक सुन्दरी और सनसेट पॉइंट के लिए फेमस है जो यहाँ आने वाले पर्यटकों को सूर्यास्त के अविस्मरणीय अनुभव और चारों ओर से सतपुड़ा पहाड़ियों की प्राकृतिक सुंदरता प्रदान करता है। तामिया हिल स्टेशन की यात्रा में आप कैथोलिक चर्च भी घूम सकते है जो यहाँ का एक और प्रमुख आकर्षण है। यहाँ पर्यटकों के रुकने के लिए कम बजट के होटल और लगभग एक सदी पुराने सरकारी गेस्ट हाउस भी है यही सबसे इसे मध्य प्रदेश में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक बनाते है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
astrology