न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अपनी खूबसूरती से फिल्मों की शान बनी ये 9 जगहें, दिल को छू जाते हैं यहां के नजारे

भारत के इस विशाल देश में पर्यटन के लिहाज से कई सैकड़ों बेहतरीन जगहें हैं जो सभी अपनी अनोखी विशेषता के लिए जानी जाती है। हर साल लाखों पर्यटक इन जगहों का दीदार करने पहुंचते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 12 Aug 2022 7:42:18

अपनी खूबसूरती से फिल्मों की शान बनी ये 9 जगहें, दिल को छू जाते हैं यहां के नजारे

भारत के इस विशाल देश में पर्यटन के लिहाज से कई सैकड़ों बेहतरीन जगहें हैं जो सभी अपनी अनोखी विशेषता के लिए जानी जाती है। हर साल लाखों पर्यटक इन जगहों का दीदार करने पहुंचते हैं। लेकिन इनमें से कुछ जगहें इतनी खूबसूरत और बेहतरीन हैं कि फिल्म निर्माताओं को बहुत पसंद आती हैं और वे अपनी फिल्मों की शूटिंग के लिए इन जगहों का चुनाव करते है। बॉलीवुड फिल्मों में एक समय ऐसा आ गया था कि अच्छी लोकेशन की तलाश में वे विदेश चले जाते थे। लेकिन आजकल देश की ही मनमोहक जगहों का चुनाव किया जा रहा हैं। आज हम आपको भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां पर कुछ हिट बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग हुई है। आइये जानते हैं इनके बारे में...

अपनी खूबसूरती से फिल्मों की शान बनी ये 9 जगहें, दिल को छू जाते हैं यहां के नजारे

बनारस (रांझणा)

अगर कहीं बनारस शहर को बखूबी तरीके से दिखाया गया है, तो वो इसी फिल्म में दिखाया गया है। यह शहर अपने खूबसूरत घाट और नदियों के साथ-साथ, यहां के सभ्यता वाले लोग और उनके आचरण के लिए भी जाना जाता है। वैसे आपको इस बात का अंदाजा फिल्म के मुख्य किरदार कुंदन को ही देखकर लग गया होगा। आपको बता दें बनारस घाट पर कई मॉडल्स शूट भी होते हैं और यहां दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म 'पीकू' भी फिल्माई गई है।

अपनी खूबसूरती से फिल्मों की शान बनी ये 9 जगहें, दिल को छू जाते हैं यहां के नजारे

आमेर का किला (बाजीराव मस्तानी)

जयपुर से लगभग 11 किमी दूर स्थित, आमेर का किला एक विश्व धरोहर स्थल है। फिल्म बाजीराव मस्तानी ने आमेर किले में कई दृश्यों की शूटिंग की है। इसके अलावा वीर, जोधा अकबर, बोल बच्चन जैसी कई अन्य बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग भी यहां की गई थी। यह भारत में सबसे प्रसिद्ध बॉलीवुड शूटिंग स्थानों में से एक है। अगर आप यहां पर हैं तो पास स्थित हवा महल, सिटी पैलेस, जंतर मंतर, जल महल, नाहरगढ़ किला आदि देखना ना भूलें।

अपनी खूबसूरती से फिल्मों की शान बनी ये 9 जगहें, दिल को छू जाते हैं यहां के नजारे

ऊटी की वादियां (गोलमाल अगेन)
गोलमाल सीरीज की चौथी फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ में हरी भरी जगह को देखकर आपके मुंह से यही निकला होगा, आखिर ये जगह कहां है? हम आपको बताते हैं, ये जगह भारत की ही है। फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ की शूटिंग ऊटी में की गई थी। तमिलनाडु राज्य में स्थित ऊटी के हरे भरे चाय के बागान किसी को भी इस सुंदर जगह पर जाने के लिए मजबूर कर सकते हैं। गोलमाल अगेन के अलावा ‘साजन’, ‘राज’, और ‘दिल से’ का प्रसिद्ध गाना 'छइया-छइया' की भी शूटिंग यही पर की गई थी।

अपनी खूबसूरती से फिल्मों की शान बनी ये 9 जगहें, दिल को छू जाते हैं यहां के नजारे

पणजी (दृश्यम)

इस फिल्म में मुख्य किरदार अजय देवगन का घर गोवा के कुछ दर्शनीय स्थानों में दिखाया गया है। इस फिल्म की कहानी के अनुसार, मुख्य किरदार पणजी में भी जाता है। गोवा के बारे में निश्चित रूप से कुछ ऐसा है जो हमें और साथ ही निर्देशकों को भी आकर्षित करता है। गोवा में अन्य बॉलीवुड फिल्मों जैसे धूम, फाइंडिंग फैनी, गो गोवा गॉन, डियर जिंदगी आदि की शूटिंग भी हो चुकी है। पुराना पट्टो ब्रिज, डोना पाउला जेट्टी, शांतादुर्गा मंदिर और अगुआड़ा किला गोवा में बॉलीवुड की कुछ बेहतरीन शूटिंग लोकेशन हैं। वहीं अगर यहां के आकर्षणों की बात हो तो आप मीरामार बीच, गोवा राज्य संग्रहालय, कैसीनो गौरव, रीस मैगोस फोर्ट आदि देख सकते हैं।

अपनी खूबसूरती से फिल्मों की शान बनी ये 9 जगहें, दिल को छू जाते हैं यहां के नजारे

दार्जिलिंग (बर्फी)

इस फिल्म में अधिकतर लोकेशन कोलकाता और दार्जिलिंग की दिखाई गई हैं। आपको बता दें, दोनों शहरों के दिखाए गए वो खास कोने दार्जीलिंग और कोलकाता की शान हैं। इस मूवी में दिखाई गई नीले रंग की टॉय ट्रेन दार्जिलिंग में मौजूद है और कोलकाता में बहती हुगली नदी का नजारा भी आपने इस फिल्म में खूब देखा होगा।

अपनी खूबसूरती से फिल्मों की शान बनी ये 9 जगहें, दिल को छू जाते हैं यहां के नजारे

अथिराप्पिल्ली वॉटरफॉल्स (बाहुबली)

केरल में अथिराप्पिल्ली वॉटरफॉल्स स्वर्गीय सुंदरता का नजारा है। यह वह स्थान है जहां फिल्म बाहुबली की शूटिंग की गई थी। फिल्मों में अधिकांश लोकप्रिय वॉटरफॉल्स दृश्यों की शूटिंग यहीं की गई थी। इसके अलावा, फिल्म गुरु से 'बरसो रे' की शूटिंग यहां की गई थी। वास्तव में, अथिराप्पिल्ली वॉटरफॉल्स केरल का सबसे बड़ा वॉटरफॉल्स है, और इसे भारत का नियाग्रा जलप्रपात भी कहा जाता है। इसके आसपास के लोकप्रिय आकर्षणों में कौथुका पार्क, चिमनी वन्यजीव अभयारण्य, चरपा जलप्रपात आदि शामिल है।

अपनी खूबसूरती से फिल्मों की शान बनी ये 9 जगहें, दिल को छू जाते हैं यहां के नजारे

स्वर्ण मंदिर (रब ने बना दी जोड़ी)

अमृतसर में स्वर्ण मंदिर सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों और पवित्र स्थानों में से एक है। सिख गुरुद्वारा कई अन्य फिल्मों और हिंदी टीवी धारावाहिकों में भी दिखाई देता है। फिल्म रब ने बना दी जोड़ी में भी इस स्वर्ण मंदिर को बेहद खूबसूरती से दर्शाया गया है और यह फिल्म का टर्निंग प्वाइंट है। यहां आसपास के लोकप्रिय आकर्षणों में सेंट्रल सिख संग्रहालय, जलियांवाला बाग, विभाजन संग्रहालय, अमृतसर हेरिटेज वॉक शामिल है।

अपनी खूबसूरती से फिल्मों की शान बनी ये 9 जगहें, दिल को छू जाते हैं यहां के नजारे

दूधसागर वॉटरफॉल (चेन्नई एक्सप्रेस)

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को कौन भूल सकता है, इस फिल्म में दक्षिण भारत के शानदार नजारों ने सबको सरप्राइज कर दिया था। अगर आपने ये फिल्म नही देखी है तो हम आपको बता दें, इस फिल्म में दिखाया गया दूधसागर वॉटरफॉल बेहद खूबसूरत दिख रहा है। देखने वाले ने तो शायद तभी चेन्नई जाने की टिकट कटवाली होगी। फिल्म में दिखाए गए मुन्नार के चाय के बागान टूरिस्ट के लिए देखने योग्य हैं।

अपनी खूबसूरती से फिल्मों की शान बनी ये 9 जगहें, दिल को छू जाते हैं यहां के नजारे

पैंगोंग त्सो झील (3 इडियट्स)

थ्री इडियट्स मूवी का क्लाइमेक्स लद्दाख में खूबसूरत पैंगोंग त्सो झील के किनारे शूट किया गया था। हालांकि, इस फिल्म के अलावा जब तक है जान, दिल से, लक्ष्य, भाग मिल्खा भाग की शूटिंग भी लद्दाख में की गई थी। लद्दाख रोड ट्रिप के लिए बाइकर्स के बीच एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। अगर आप यहां पर है तो आपको खारदुंग ला दर्रा, थिकसे मठ, हेमिस मठ को भी जरूर देखना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल