न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

घूमने की चाहत को पूरा करेगी दक्षिण भारत की ये 10 खूबसूरत जगहें, बनाएं यहां का प्लान

दक्षिण भारत की बात करें तो कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में कुछ ऐसी जगहे हैं, जो खूबसूरती के मामले में किसी हिल स्टेशन से कम नहीं है। आज इस कड़ी में हम आपको दक्षिण भारत की कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो हर किसी को दीवाना करती हैं। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 08 Jan 2024 11:52:31

घूमने की चाहत को पूरा करेगी दक्षिण भारत की ये 10 खूबसूरत जगहें, बनाएं यहां का प्लान

भारत जैसे विशाल देश में घूमने को कई स्थान हैं जो आपकी घूमने की चाहत को पूरा करते हैं। जब भी कभी घूमने की जगहों के तलाश की बात आती हैं तो दक्षिण भारत की जगहों का नाम शीर्ष स्थानों में आता हैं जहां के हरे भरे पहाड़, झरने, झीलें, जंगल और मनमोहक घाटियां किसी भी प्रकृति प्रेमी का दिल जीत सकती हैं। दक्षिण भारत की बात करें तो कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में कुछ ऐसी जगहे हैं, जो खूबसूरती के मामले में किसी हिल स्टेशन से कम नहीं है। आज इस कड़ी में हम आपको दक्षिण भारत की कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो हर किसी को दीवाना करती हैं। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

scenic spots in south india,mesmerizing locations of southern india,must-visit beautiful places in south india,picturesque destinations in southern india,charming landscapes of south india,south india stunning attractions,southern india natural beauty,explore beauty in south india,incredible places of south india,breathtaking south indian destinations

कूर्ग, कर्नाटक

घने पहाड़ों और धुंध से घिरा कूर्ग प्रकृति प्रेमी के लिए स्वर्ग है। कर्नाटक का यह छोटा सा शहर अपने विविध वनस्पतियों और जीवों और सुगंधित मसालों और कॉफी के बागानों के लिए जाना जाता है। झरने और ट्रैकिंग मार्गों से लेकर किलों और मंदिरों तक, कुर्ग में घूमने के लिए बहुत कुछ है। यहां कई तिब्बती बस्तियां भी देखी जा सकती है। कूर्ग के दर्शनीय स्थलों में घूमने के अलावा, संस्कृति, स्वादिष्ट भोजन आदि का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। कूर्ग में घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बीच है। अभय जलप्रपात, इरुप्पु जलप्रपात, तडियांदामोल शिखर, नामद्रोलिंग मठ, नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान आदि यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।

scenic spots in south india,mesmerizing locations of southern india,must-visit beautiful places in south india,picturesque destinations in southern india,charming landscapes of south india,south india stunning attractions,southern india natural beauty,explore beauty in south india,incredible places of south india,breathtaking south indian destinations

कोवलम, केरल

केरल राज्य के तिरुवनंतपुरम शहर में अरब सागर के किनारे कोवलम नाम की जगह है। इस छोटे से शहर की खूबसूरती आपका मन मोह लेगी। यह जगह ऐतिहासिक आकर्षण का केंद्र है। वहीं यहां खुले समुद्र तट पर आप सुकून से छुट्टियां मना सकते हैं।

scenic spots in south india,mesmerizing locations of southern india,must-visit beautiful places in south india,picturesque destinations in southern india,charming landscapes of south india,south india stunning attractions,southern india natural beauty,explore beauty in south india,incredible places of south india,breathtaking south indian destinations

मैसूर, कर्नाटक

अपनी शाही जीवन शैली के लिए जाना जाने वाला मैसूर एक मनमोहक शहर है। यह अपने शानदार स्मारकों और प्राचीन भवनों से भरपूर है। मैसूर पैलेस, भारत में दूसरा सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल माना जाता है। मैसूर की समृद्ध परंपराएं और मसाला बाजार भारत और दुनिया भर से पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। मैसूर पैलेस, मैसूर चिड़ियाघर, किष्किंधा मूलिका बोनसाई गार्डन, वेणुगोपाल स्वामी मंदिर, जगनमोहन पैलेस आदि यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। जुलाई से फरवरी यहां घूमने का सबसे अच्छा समय है।

scenic spots in south india,mesmerizing locations of southern india,must-visit beautiful places in south india,picturesque destinations in southern india,charming landscapes of south india,south india stunning attractions,southern india natural beauty,explore beauty in south india,incredible places of south india,breathtaking south indian destinations

वायनाड, केरल

केरल के वायनाड को दक्षिण भारत की खूबसूरती का राजा कहा जाता है। वायनाड प्रेमी जोड़ों को काफी प्रिय है। यहां हरी भरी पहाड़ियां और खूबसूरत नजारे मन मोह लेते हैं। वायनाड में ट्रैकिंग और रहस्यमयी गुफाओं को घूमने का मौका मिल सकता है।

scenic spots in south india,mesmerizing locations of southern india,must-visit beautiful places in south india,picturesque destinations in southern india,charming landscapes of south india,south india stunning attractions,southern india natural beauty,explore beauty in south india,incredible places of south india,breathtaking south indian destinations

ऊटी, केरल

निलगिरी की पहाड़ियों में बसा एक खूबसूरत हिल स्टेशन जो किसी भी सैलानी के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। यह जगह तमिलनाडु में घूमे जाने वाली सबसे प्रमुख जगहों में से एक है। समुद्र तल से लगभग 2300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित ऊटी, पर्वत और प्रकृति प्रेमी के लिए सबसे अच्छी जगह है। ऊटी को पहाडिय़ों की रानी भी कहा जाता है। यह कपल्स और हनीमून के लिए पसंदीदा डेस्टिनेशन में से एक है। यहां बोटेनिकल गार्डन, सुई रॉक व्यू-पॉइंट और रोज गार्डन भी घूमने के लिए बेस्ट जगहे हैं।

scenic spots in south india,mesmerizing locations of southern india,must-visit beautiful places in south india,picturesque destinations in southern india,charming landscapes of south india,south india stunning attractions,southern india natural beauty,explore beauty in south india,incredible places of south india,breathtaking south indian destinations

मुन्नार हिल स्टेशन, केरल

केरल राज्य में ही एक खूबसूरत हिल स्टेशन भी है। अगर समुद्र की शांति के बाद हरी भरी घाटी में वक्त बिताना चाहते हैं तो दक्षिण भारत में स्थित मुन्नार हिल स्टेशन जा सकते हैं। मुन्नार में आपको खूबसूरत चाय के बागान देखने को मिलेंगे। पार्टनर के साथ मुन्नार जा सकते हैं। घूमने के लिए मुन्नार में चाय के संग्रहालय, सेंट एंथनी स्टेचू और स्थानीय बाजार हैं।

scenic spots in south india,mesmerizing locations of southern india,must-visit beautiful places in south india,picturesque destinations in southern india,charming landscapes of south india,south india stunning attractions,southern india natural beauty,explore beauty in south india,incredible places of south india,breathtaking south indian destinations

कोच्चि, केरल

दक्षिण भारत के प्रसिद्ध स्थानों में शामिल पर्यटन स्थल भारत के केरल राज्य में द्वीपों की एक लंबी श्रृंखला देखी जा सकती है। ये शहर दक्षिण भारत में अकेले घूमने के साथ-साथ दक्षिण भारत में एक लोकप्रिय पारिवारिक डेस्टिनेशन के रूप में भी सूचीबद्ध है। इसके अलावा यहां केरल के स्वादिष्ट व्यंजनों को भी जरूर चखें। फोर्ट कोच्चि, चेराई बीच, मट्टनचेरी पैलेस, सेंट फ्रांसिस सीएसआई चर्च, परदेसी सिनेगॉग आदि यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। आप यहां अक्टूबर से फरवरी के बीच घूमने के लिए जा सकते हैं।

scenic spots in south india,mesmerizing locations of southern india,must-visit beautiful places in south india,picturesque destinations in southern india,charming landscapes of south india,south india stunning attractions,southern india natural beauty,explore beauty in south india,incredible places of south india,breathtaking south indian destinations

अल्लेप्पी, केरल

दक्षिण भारत के केरल राज्य में सबसे अधिक घूमे जाने वाली जगहों में अगर कोई जगह शामिल है, तो उनका नाम है अल्लेप्पी शहर। इसे आलप्पुषा शहर के नाम से भी जाना जाता है। सर्दियों के मौसम में पार्टनर के साथ समुद्री बीच के किनारे घूमने का एक अलग ही मज़ा है। इस शहर को सैलानियों द्वारा इनता पसंद किया जाता है कि कई लोग इसे पूर्व का वेनिस भी बोलते हैं। खूबसूरत झील, धान की खेती और नारियल के पेड़ों के बीच अपने दोस्तों और पार्टनर के साथ घूमने एक अलग ही मज़ा है अल्लेप्पी शहर में।

scenic spots in south india,mesmerizing locations of southern india,must-visit beautiful places in south india,picturesque destinations in southern india,charming landscapes of south india,south india stunning attractions,southern india natural beauty,explore beauty in south india,incredible places of south india,breathtaking south indian destinations

वर्कला, केरल

केरल राज्य का वरकला एक तटीय शहर है, जो कि पर्यटकों के बीच बहुत लोकप्रिय हैं। वरकला में कई पर्यटन स्थल हैं, पहाड़ियां, समुद्र तट, ऐतिहासिक किले, झील आदि का लुत्फ पर्यटक उठा सकते हैं। यहां पर जनार्दन स्वामी मंदिर और पापनासम बीच भी घूमने लायक जगह है।

scenic spots in south india,mesmerizing locations of southern india,must-visit beautiful places in south india,picturesque destinations in southern india,charming landscapes of south india,south india stunning attractions,southern india natural beauty,explore beauty in south india,incredible places of south india,breathtaking south indian destinations

अरकू वैली, आंध्रप्रदेश

आंध्रप्रदेश राज्य के विशाखापत्तनम जिले स्थित अरकू वैली एक हिल स्टेशन है। इस जगह की खूबसूरती किसी भी पहाड़ी जगहों से कम नहीं है। यहां ऐसे कई पर्यटन स्थल है, जहां घूमने के लिए सिर्फ देश से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी सैलानी आते रहते हैं। अगर आप परिवार के साथ सर्दियों में दक्षिण भारत में कहीं घूमने के लिए निकलने वाले हैं, तो यह जगह किसी भी जगह से बेस्ट है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास

किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार

SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती

Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत

झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला

रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे

‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी

तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये

आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर

'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी

सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत

नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज

बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका