न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कभी नहीं घटेगा आपका वजन, अगर खाते रहेंगे ये 10 चीजें

लोग वजन घटाने के लिए खानपान में तरह-तरह के बदलाव करते हैं साथ ही जिम जाकर घंटों पसीना भी बहाते हैं। इसके बावजूद उनके हाथों में कुछ नहीं लगता है। वजन को कम करने और हेल्दी बने रहने के लिए आपको अपने मेटाबॉलिज्म पर भी ध्यान देने की जरूरत है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 20 Apr 2022 3:28:23

कभी नहीं घटेगा आपका वजन, अगर खाते रहेंगे ये 10 चीजें

लोग वजन घटाने के लिए खानपान में तरह-तरह के बदलाव करते हैं साथ ही जिम जाकर घंटों पसीना भी बहाते हैं। इसके बावजूद उनके हाथों में कुछ नहीं लगता है। वजन को कम करने और हेल्दी बने रहने के लिए आपको अपने मेटाबॉलिज्म पर भी ध्यान देने की जरूरत है। मेटाबॉलिज्म एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें आपका शरीर खानपान को एनर्जी में बदलता है। आपकी बॉडी कैलोरी बर्न करके इसे जितना ज्यादा एनर्जी में बदलेगी, उतना कम आपका वजन बढ़ेगा। हालांकि कुछ फूड आइटम्स ऐसे भी होते हैं जो मेटाबॉलिज्म को धीमा कर देते हैं और वजन बहुत धीमी गति से कम होता है। आपको बाहर का खाना, पिज्जा-बर्गर, रिफाइंड औप प्रोसेस्ड फूड से बचना चाहिए। ऐसे भोजन की जगह आपको खाने में दही, नारियल तेल, अंडे, अंकुरित अनाज और फल शामिल करने चाहिए। इससे आपको वजन कम करने में मदद मिलेगी। तो चलिए हम आपको बताते है कि खानपान की कौन सी चीजें मेटाबॉलिज्म के लिए अच्छी नहीं मानी जाती हैं।

कभी नहीं घटेगा आपका वजन, अगर खाते रहेंगे ये 10 चीजें

रिफाइंड अनाज

पास्ता, ब्रेड और पिज्जा का सेवन सेहत को नुकसान पहुंचाता है ऐसे में अगर आपको अपना वजन कम करना है तो इनसे दूरी बना ले। अगर आपको इनका सेवन करना भी है तो सीमित मात्रा में करें। ज्यादा मात्रा में ग्लूटन, स्टार्च और फाइटिक एसिड मेटाबॉलिज्म को नुकसान पहुंचाते हैं। अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन की एक स्टडी के मुताबिक, रिफाइंड की जगह साबुत अनाज खाना फायदेमंद रहता है इनके सेवन से कैलोरी तेजी से घटती है क्योंकि साबुत अनाज से मेटाबॉलिज्म ज्यादा एक्टिव होता है।

कभी नहीं घटेगा आपका वजन, अगर खाते रहेंगे ये 10 चीजें

अल्कोहल

शराब का सीमित मात्रा में सेवन करना चाहिए। महिलाओं को हर दिन एक और पुरुषों को दो से अधिक ड्रिंक नहीं करनी चाहिए। इससे ज्यादा ड्रिंक मेटाबॉलिज्म पर बुरा असर डालती है। ज्यादा शराब पीने से शरीर की वजन घटाने की क्षमता 73% तक कम हो जाती है। ज्यादा शराब पीने से शरीर में एसीटैल्डिहाइड बनता है। यह विषैला पदार्थ शरीर के पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचाते है।

कभी नहीं घटेगा आपका वजन, अगर खाते रहेंगे ये 10 चीजें

फ्रूट जूस

फ्रूट जूस में शुगर की मात्रा अधिक होती है और इसकी वजह से ब्लड ग्लुकोज बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। ब्लड ग्लुकोज बढ़ जाने से मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ जाता है। इसका मतलब ये है कि आप कैलोरी कम बर्न कर रहे हैं और फैट ज्यादा बढ़ा रहे हैं।

कभी नहीं घटेगा आपका वजन, अगर खाते रहेंगे ये 10 चीजें

फ्राइड फूड

फ्राइड फूड्स में हाइड्रोजेनेटेड ऑयल या फिर ट्रांस फैट अधिक होता है। ये मेटाबॉलिज्म को धीमा कर देते हैं। वेक फॉरेस्ट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के अनुसार ट्रांस फैट वाली डाइट लेने से वजन तेजी से बढ़ता है। यहां तक कि इस फैट के साथ कैलोरी की मात्रा भी असर नहीं करती। फ्राइड फूड वजन मोटापा बढ़ाता है और सेहत के लिए नुकसानदायक भी होता है।

कभी नहीं घटेगा आपका वजन, अगर खाते रहेंगे ये 10 चीजें

फ्रोजेन फूड

फ्रोजेन फूड में कैलोरी और फैट की मात्रा अधिक होती है। ये मेटाबॉलिज्म को धीमा कर देते हैं। स्वाद बढ़ाने के लिए कई फ्रोजेन फूड में हाइड्रोजेनेटेड ऑयल के रूप में खूब सारा शुगर, नमक और ट्रांस फैट डाला जाता है। ये सारी चीजें मोटापे को दोगुनी तेजी से बढ़ाती हैं।

कभी नहीं घटेगा आपका वजन, अगर खाते रहेंगे ये 10 चीजें

व्हाइट ब्रेड

ज्यादातर घरों में लोग नाश्ते में व्हाइट ब्रेड खाना पसंद करते हैं। लेकिन इसका सेवन आपका वजन बढ़ाता है। सफेद ब्रेड में कैलोरी और शुगर दोनों की मात्रा काफी ज्यादा होती है। जिससे आपका वजन बढ़ने लगता है। एक रिसर्च में पाया गया है कि रोज 2 सफेद ब्रेड खाने से 40% मोटापे का खतरा बढ़ जाता है। अगर आपको ब्रेड पसंद है तो आप सफेद ब्रेड की जगह आटा या ब्राउन ब्रेड खा सकते हैं।

कभी नहीं घटेगा आपका वजन, अगर खाते रहेंगे ये 10 चीजें

चिप्स या फ्रेंच फ्राइज

आलू को अगर आप चिप्स या फेंच फ्राइज के रूम में खाते हैं तो ये आपके स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल हेल्दी नहीं है। तले हुए आलू खाने से आपका वजन भी बढ़ सकता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि ज्यादा आलू के चिप्स और फ्रेंच फ्राइज खाने से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।

कभी नहीं घटेगा आपका वजन, अगर खाते रहेंगे ये 10 चीजें

चॉकलेट्स

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो आपको चॉकलेट्स, कैंडी या टॉफी खाने की आदत को तुरंत छोड़ना होगा। चॉकलेट या टॉफी में शुगर और कैलोरीज काफी ज्यादा होती हैं। एक साधारण कैंडी में लगभग 200-300 कैलोरी होती हैं जिससे आपका वजन तेजी से बढ़ता है। ज्यादा मात्रा में चॉकलेट और टॉफी खाने से आपको शुगर और ब्लड प्रेशर की समस्या भी हो सकती है।

कभी नहीं घटेगा आपका वजन, अगर खाते रहेंगे ये 10 चीजें

शुगर ड्रिंक्स

शुगर ड्रिंक्स क्या आपको पता है गर्मियों में जमकर पी जाने वाली कोल्ड ड्रिंक्स आपका वजन बढ़ाने का काम करती हैं। कोल्ड ड्रिंक्स और सोडा को सबसे अनहेल्दी फूड में से एक माना जाता है। इनका ज्यादा सेवन आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। कोल्ड ड्रिंक पीने से भूख ज्यादा लगती है। जिससे आपका वजन बढ़ता है।

कभी नहीं घटेगा आपका वजन, अगर खाते रहेंगे ये 10 चीजें

आइसक्रीम

खाने में स्वादिष्ट आइसक्रीम में कैलोरी और शुगर अधिक होती है। ज्यादा आइसक्रीम खाने से आपका वजन बढ़ता है और स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है। अगर आपको आइसक्रीम खाने की क्रेविंग हो रही है तो आप घर पर बनी आइसक्रीम का सेवन कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने  के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा