न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में अकेले जिंदा बचे विश्वास रमेश, लेकिन भाई की मौत ने छीन ली मुस्कान

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में 265 लोगों की मौत के बीच चमत्कारिक रूप से बचे विश्वास रमेश अब भी गम में डूबे हैं। हादसे में उनका भाई भी मारा गया, जिससे वह खुद के जिंदा बचने की खुशी भी महसूस नहीं कर पा रहे हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 13 Jun 2025 1:10:52

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में अकेले जिंदा बचे विश्वास रमेश, लेकिन भाई की मौत ने छीन ली मुस्कान

विश्वास कुमार रमेश अहमदाबाद प्लेन क्रैश में अकेले जिंदा बचे शख्स हैं, जो इस भयावह त्रासदी के बाद भी चमत्कारिक रूप से मौत को मात देकर बाहर निकल पाए। 242 लोगों की लाश के ढेर से जिंदा निकलकर भागे विश्वास रमेश की किस्मत और हिम्मत की बात पूरे देश में हो रही है। लेकिन इस चमत्कार के बावजूद विश्वास बेहद गमगीन और दुखी हैं, क्योंकि वह खुद तो बच गए लेकिन उनके सगे भाई इस दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए।

एयर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान गुरुवार दोपहर अहमदाबाद से उड़ान भरते ही कुछ ही मिनटों बाद एक इमारत से टकराकर क्रैश हो गया। इस खौफनाक हादसे में विश्वास को छोड़कर सभी यात्रियों, क्रू मेंबर्स और हादसे वाली जगह पर मौजूद लोगों समेत कुल 265 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

40 साल के विश्वास कुमार रमेश भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक हैं, जो अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए भारत आए थे। इस भावनात्मक यात्रा में उनके बड़े भाई अजय कुमार भी साथ थे। दोनों भाई एक साथ ही इस विमान में सवार हुए थे और कई भावनाएं व सपने लेकर लौट रहे थे। विश्वास की सीट 11A थी, जो इमरजेंसी एग्जिट के पास थी, लेकिन उनके भाई को अन्य कतार में सीट दी गई थी, जिससे वे एक-दूसरे से थोड़े दूर बैठे थे।

हादसे के बाद विश्वास किसी तरह बचकर मलबे से निकलने में कामयाब रहे, लेकिन उनके भाई की जान नहीं बच पाई। हादसे के तुरंत बाद विश्वास ने घबराए हुए भाव में अपने पिता को वीडियो कॉल करके बताया कि प्लेन क्रैश हो गया है, वह किसी तरह बच गए हैं, लेकिन भाई नजर नहीं आ रहे। बाद में गुजरात पुलिस की ओर से पुष्टि की गई कि सिर्फ एक व्यक्ति ही जीवित बच पाया है।

विश्वास कुमार ने घटना का जिक्र करते हुए बताया, 'टेक ऑफ के महज 30 सेकेंड बाद ही एक जोरदार धमाका हुआ और प्लेन अचानक नीचे गिर पड़ा। सबकुछ इतनी तेजी से हुआ कि कुछ समझने का मौका ही नहीं मिला। मुझे खुद अब तक विश्वास नहीं हो रहा कि मैं कैसे बच गया। कुछ पल के लिए मुझे भी लगा कि शायद मेरी मौत हो गई है। लेकिन जब आंख खुली तो देखा कि मैं अब भी जिंदा हूं। वहां थोड़ी सी खुली जगह थी और उसी से निकलकर मैं बाहर भाग पाया। मेरे सामने ही लोग तड़पते और मरते नजर आए।'

अपने पास अब भी एयर इंडिया की फ्लाइट का बोर्डिंग पास संभालकर रखे विश्वास ने 'एचटी' से बातचीत में कहा, 'जब मैं खड़ा हुआ, तब चारों तरफ सिर्फ लाशें थीं। मैं अंदर तक हिल गया था। मैं किसी तरह भागा और एयरक्राफ्ट के मलबे से बाहर निकला। हर तरफ विमान के टुकड़े और आग के गोले थे। तभी किसी ने मुझे संभाला और एंबुलेंस में डाल दिया, जिससे मुझे अस्पताल लाया गया।'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अस्पताल पहुंचकर विश्वास से मुलाकात की और हादसे की पूरी जानकारी ली। उन्होंने विश्वास को ढांढस बंधाया और उनके स्वास्थ्य की जानकारी भी ली।

अपने भाई को खोने के गहरे दुख में डूबे विश्वास ने कहा, 'वह मेरे साथ ही इस यात्रा पर थे, लेकिन अब वह मुझे कहीं नजर नहीं आ रहे...।' विश्वास पिछले 20 वर्षों से अपने परिवार के साथ लंदन में रह रहे हैं। उनकी पत्नी और दो छोटे बच्चे भी वहीं हैं, जो इस समय उनके सकुशल लौटने की दुआ कर रहे हैं।

क्रैश के तुरंत बाद सामने आए कुछ वीडियो में विश्वास घायल अवस्था में चलते और मदद मांगते नजर आए थे। उनके सीने, आंख और पैरों पर चोट के निशान हैं। फिलहाल अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत अब स्थिर है और वह बातचीत कर पा रहे हैं। मीडियाकर्मियों से बातचीत में उन्होंने इस भयावह हादसे की पूरी कहानी साझा की।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत