न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़, सोनम पर परिवार ने भी उठाई उंगली, भाई बोला- हो फांसी की सजा

राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़ आया है। पत्नी सोनम रघुवंशी को अब उसका परिवार भी दोषी मान रहा है। भाई गोविंद ने खुलकर बयान दिया और कानूनी लड़ाई लड़ने की बात कही। पुलिस जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 13 Jun 2025 12:38:35

राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़, सोनम पर परिवार ने भी उठाई उंगली, भाई बोला- हो फांसी की सजा

मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में अब एक चौंकाने वाला नया मोड़ सामने आया है। राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी को अब उनका अपना परिवार भी इस दिल दहला देने वाले हत्याकांड का जिम्मेदार मानने लगा है। पुलिस की जांच अभी भी पूरी तरह जारी है, और इसी क्रम में जांच एजेंसी ने पांचों आरोपियों को मेघालय के शिलॉन्ग ले जाकर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस को शक है कि सोनम ने अपने कथित प्रेमी राज कुशवाह और उसके साथियों के साथ मिलकर हनीमून ट्रिप की आड़ में अपने पति राजा की हत्या करवाई थी।

सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी का बड़ा बयान

समाचार एजेंसी एएनआई से खास बातचीत में सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी ने कहा, “सोनम की इस मामले में निश्चित रूप से भूमिका होगी। राज कुशवाह, विशाल और अन्य आरोपियों का संपर्क सोनम के माध्यम से ही बना है और यह इस हत्याकांड में उसकी संलिप्तता की ओर इशारा करता है।” उन्होंने आगे कहा, “अगर मुझे इस सच्चाई की भनक भी होती तो यह शादी कभी न होने देता।”

गोविंद ने कहा कि अब उन्होंने अपनी बहन के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ने का फैसला कर लिया है। उन्होंने बताया, “राज कुशवाह मेरी कंपनी में कर्मचारी था, जो गोदाम का काम देखता था और माल डिलीवरी का जिम्मा संभालता था। जितेंद्र रघुवंशी मेरा रिश्तेदार है और उसका इस पूरे मामले से कोई लेना-देना नहीं है।”

राजा और सोनम ने साथ की थी शॉपिंग

गोविंद ने यह भी खुलासा किया कि दोनों परिवार शादी को लेकर सहमत थे और राजा-सोनम दोनों ने मिलकर शादी की शॉपिंग की थी। उन्होंने कहा, “अगर मुझे असलियत का पता होता, तो मैं यह रिश्ता किसी भी हालत में स्वीकार नहीं करता। मैंने राजा में कई अच्छी बातें देखी थीं, इसलिए उसे बहुत पसंद करता था।”

पुलिस का बयान और अब तक की जांच

इस बीच, मेघालय की ईस्ट खासी हिल्स पुलिस ने भी मामले को लेकर कई अहम बातें बताई हैं। एसपी विवेक सैयम ने कहा था कि हत्या का मुख्य आरोपी राज कुशवाह है, जो इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड है और सोनम भी इसमें उसके साथ शामिल थी। उन्होंने बताया कि हत्या में शामिल तीन अन्य आरोपी राज कुशवाह के दोस्त थे, जिनमें से एक मृतक राजा का कजिन भी है। यह घटना कॉन्ट्रैक्ट किलिंग नहीं बल्कि आपसी दोस्ती की आड़ में की गई सुनियोजित हत्या थी।

रिश्ते तोड़े और फांसी की मांग

गोविंद रघुवंशी ने बुधवार को एक और बड़ा बयान देते हुए कहा कि अब उनके परिवार ने सोनम से हर तरह के रिश्ते खत्म कर दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर सोनम दोषी पाई जाती है, तो उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने यह भी घोषणा की कि अब वह राजा रघुवंशी के परिवार की ओर से कानूनी लड़ाई खुद लड़ेंगे और न्याय की लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत