न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Air India को पहले ही चेतावनी दे चुका था DGCA, फिर भी हुआ हादसा; पूर्व संयुक्त सचिव ने पूछा– आखिर कहां हुई चूक?

अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसे पर पूर्व संयुक्त सचिव डॉ. सनत कौल ने उठाए गंभीर सवाल। बोले- दोनों इंजन एकसाथ कैसे फेल हुए? DGCA पहले भी दे चुका था चेतावनी पत्र।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 13 Jun 2025 1:49:50

Air India को पहले ही चेतावनी दे चुका था DGCA, फिर भी हुआ हादसा; पूर्व संयुक्त सचिव ने पूछा– आखिर कहां हुई चूक?

अहमदाबाद में हाल ही में हुए भयावह एयर इंडिया बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान हादसे पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय के पूर्व संयुक्त सचिव डॉ. सनत कौल ने कई गंभीर और चिंताजनक सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यह हादसा न सिर्फ दर्दनाक है, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की जान चली गई, बल्कि यह भारत के एविएशन सेक्टर की सुरक्षा प्रणाली पर भी कई सवाल खड़े करता है।

दोनों इंजन एकसाथ कैसे हो सकते हैं फेल? उठाया बड़ा सवाल

डॉ. कौल ने सबसे अहम सवाल यह उठाया कि आखिर एक साथ दोनों इंजन कैसे फेल हो सकते हैं? उन्होंने इसे तकनीकी दृष्टिकोण से बेहद असामान्य और चिंताजनक बताया। उनका कहना है कि विमान दुर्घटनाएं कई वजहों से हो सकती हैं, लेकिन दोनों इंजन का एकसाथ फेल हो जाना एक गंभीर सिस्टमिक फेल्योर का संकेत देता है।

हादसे का शिकार हुआ विमान महज 10 साल पुराना था

उन्होंने बताया कि बोइंग एक प्रतिष्ठित और 100 साल पुरानी विमान निर्माता कंपनी है, लेकिन बीते कुछ वर्षों में इसके खिलाफ गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों को लेकर अमेरिका सहित कई देशों में शिकायतें दर्ज हुई हैं। हादसे का शिकार हुआ विमान बोइंग 787 ड्रीमलाइनर था, जिसकी उम्र महज 10 साल थी, इसलिए अचानक ऐसी तकनीकी खराबी चिंताजनक है।

एयर इंडिया को पहले भी भेजे जा चुके थे DGCA के चेतावनी पत्र

डॉ. सनत कौल ने यह भी खुलासा किया कि DGCA (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) ने बीते कुछ महीनों में एयर इंडिया को कई बार पत्र लिखकर सुरक्षा मानकों पर सवाल उठाए थे और आवश्यक सुधार की सिफारिशें भी की थीं। उन्होंने कहा कि यह बताता है कि शायद कुछ सुरक्षा पहलुओं को गंभीरता से नहीं लिया गया।

हादसे की जांच में अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ भी होंगे शामिल

उन्होंने जानकारी दी कि इस दुर्घटना की जांच में विदेशी विशेषज्ञ टीमों, अमेरिका से बोइंग के तकनीकी विशेषज्ञों और भारत की DGCA टीम की संयुक्त भागीदारी होगी। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि जांच निष्पक्ष तरीके से की जाएगी और यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है, तो कड़ी कार्रवाई भी होनी चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं