न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पंकज त्रिपाठी का वायरल सीन: सड़क पर लगभग न्यूड होकर दौड़े, बोले- ये सीन मेरे लिए नया और जरूरी था

पंकज त्रिपाठी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म मेट्रो इन दिनों को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी दमदार एक्टिंग नहीं बल्कि एक ऐसा दृश्य है, जिसमें वह सड़क पर लगभग बिना कपड़ों के भागते नजर आ रहे हैं। यह सीन फिल्म का हिस्सा है लेकिन इसे लेकर सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 13 Jun 2025 10:07:35

पंकज त्रिपाठी का वायरल सीन: सड़क पर लगभग न्यूड होकर दौड़े, बोले- ये सीन मेरे लिए नया और जरूरी था

बॉलीवुड के संजीदा अभिनेता पंकज त्रिपाठी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी दमदार एक्टिंग नहीं बल्कि एक ऐसा दृश्य है, जिसमें वह सड़क पर लगभग बिना कपड़ों के भागते नजर आ रहे हैं। यह सीन फिल्म का हिस्सा है लेकिन इसे लेकर सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। पंकज त्रिपाठी ने खुद इस सीन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है और बताया है कि यह क्यों जरूरी था।

पंकज त्रिपाठी की नई फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है और इसमें एक सीन ने खासा ध्यान खींचा है। इस सीन में पंकज शर्टलेस हैं और उन्होंने केवल एक कपड़े से खुद को नीचे से ढका हुआ है, वह नंगे पांव नहीं बल्कि सिर्फ सॉक्स पहनकर सड़क पर दौड़ते नजर आ रहे हैं। ये दृश्य किसी स्टूडियो सेट पर नहीं बल्कि असली भीड़भाड़ वाली सड़क पर फिल्माया गया है।

इस सीन के बारे में बात करते हुए पंकज त्रिपाठी ने कहा, "मैंने अपने करियर में ऐसा दृश्य पहले कभी नहीं किया। यह सीन बहुत जरूरी था और कहानी की मांग के अनुसार ही फिल्माया गया। ये किसी भी प्रकार की सनसनी फैलाने के मकसद से नहीं था, बल्कि किरदार की मानसिक स्थिति को दर्शाने के लिए यह एक्सपेरिमेंट जरूरी था।"

उन्होंने आगे कहा कि यह दृश्य रियल लोकेशन पर शूट किया गया था और इसके लिए छिपे हुए कैमरे लगाए गए थे ताकि आसपास मौजूद लोगों की असली प्रतिक्रिया भी कैद की जा सके। “मुझे पता भी नहीं चला कि शूट कब शुरू हुआ, मैं काफी नर्वस था लेकिन जब यह कहानी का हिस्सा हो और कलाकार को पूरी ईमानदारी से निभाना हो, तो डर को पीछे छोड़ना पड़ता है,” पंकज ने कहा।

कहानी से जुड़ा सीन

सीन की पृष्ठभूमि में दिखाया गया है कि पंकज का किरदार एक डेटिंग ऐप पर व्यस्त रहता है और इस वजह से उनकी पत्नी (कोंकणा सेन शर्मा) से झगड़ा हो जाता है। गुस्से और हताशा में वह लगभग न्यूड अवस्था में घर से बाहर निकल जाते हैं। यह दृश्य रिश्तों में बढ़ती दूरी और भावनात्मक विस्फोट को प्रतीकात्मक रूप से दर्शाता है।

‘मेट्रो इन दिनों’ साल 2007 में रिलीज हुई हिट फिल्म ‘लाइफ इन ए मेट्रो’ का आध्यात्मिक सीक्वल है। अनुराग बसु के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी के अलावा आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अली फजल, फातिमा सना शेख, के के मेनन, कोंकणा सेन शर्मा, नीना गुप्ता और अनुपम खेर जैसे दिग्गज कलाकार हैं। फिल्म 4 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी