A passenger aboard the ill-fated AirIndia flight was carrying a copy of the Bhagavad Gita. In a remarkable turn, the sacred book was found intact and unharmed amidst the wreckage at the crash site. 🙏 pic.twitter.com/VBu4jYuvIi
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) June 13, 2025 सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक व्यक्ति मलबे के ढेर में भगवद गीता के पन्नों को दिखाते हुए नजर आ रहा है। जल चुके एयरक्राफ्ट के अवशेषों और टूटे हुए लोहे के हिस्सों के बीच इस ग्रंथ का सुरक्षित पाया जाना एक असामान्य घटना है, जिसने न केवल रेस्क्यू टीम को भावुक कर दिया बल्कि करोड़ों भारतीयों के मन में श्रद्धा की लौ और प्रबल कर दी।
इसी बीच लंदन स्थित एक प्रसिद्ध हिंदू मंदिर में लगभग 100 लोग एकत्र हुए और उन्होंने हादसे में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए सामूहिक प्रार्थना की। पूज्य योगविवेकदास स्वामी ने भावपूर्ण शब्दों में सभी को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसी दुखद घड़ी में प्रार्थना और आध्यात्मिक एकजुटता ही सबसे बड़ा सहारा बनती है। उन्होंने यह भी कहा कि यह समय केवल दुख प्रकट करने का नहीं, बल्कि आत्मचिंतन और मानवीय संवेदना व्यक्त करने का है।
आपको यह भी बता दें कि यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब एयर इंडिया की इंटरनेशनल फ्लाइट AI-171 अहमदाबाद से लंदन के लिए टेकऑफ कर रही थी। उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद विमान एक मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल से टकरा गया। विमान में कुल 242 लोग सवार थे—230 यात्री और 12 चालक दल के सदस्य। इस भयावह टक्कर में 241 लोगों की जान चली गई, केवल एक यात्री, रमेश विश्वाशकुमार, जिनकी सीट संख्या 11A थी और जो इमरजेंसी एक्जिट के पास बैठे थे, वे समय रहते विमान से कूदने में सफल हुए और अपनी जान बचा सके।
यह हादसा न केवल भारतीय विमानन इतिहास की सबसे भयावह घटनाओं में से एक बन गया है, बल्कि भगवद गीता की सुरक्षित अवस्था में बरामदगी इसे एक आध्यात्मिक चमत्कार की श्रेणी में भी रखती है।















