न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पठानकोट के गांव में अचानक हुई एयरफोर्स के अपाचे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, इलाके में फैली दहशत, अधिकारी चुप

पंजाब के पठानकोट के नंगलपुर गांव में भारतीय एयरफोर्स के अपाचे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग से फैली दहशत। खेत में उतरे हेलीकॉप्टर को देखने उमड़ी भीड़, तकनीकी कारणों की आशंका, अधिकारी मौन।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 13 Jun 2025 1:56:57

पठानकोट के गांव में अचानक हुई एयरफोर्स के अपाचे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, इलाके में फैली दहशत, अधिकारी चुप

पंजाब के पठानकोट के नंगलपुर इलाके में भारतीय एयरफोर्स के अपाचे हेलीकॉप्टर की तकनीकी कारणों के चलते इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में घबराहट फैल गई। हालांकि राहत की बात ये रही कि इस आपातकालीन लैंडिंग में किसी तरह के किसी जानी या माली नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है, जो अपने आप में संतोषजनक है।

इस इमरजेंसी लैंडिंग की खबर मिलते ही, स्थानीय प्रशासन और पुलिस हरकत में आ गए, लेकिन सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए इस बारे में कोई भी अधिकारी खुलकर जानकारी देने को तैयार नहीं हैं। बताया जा रहा है कि यह अपाचे हेलिकॉप्टर पठानकोट एयरबेस से उड़ान भरने के बाद किसी तकनीकी परेशानी के कारण हेल्ड गांव के खेत में उतारा गया।

पठानकोट के साथ सटा हुआ हेल्ड गांव थाना नंगलपुर के अधीन आता है। शुक्रवार सुबह करीब 11:00 बजे हुई इस घटना के समय, हेलीकॉप्टर के लैंड करते ही स्थानीय ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और भारी संख्या में लोगों की भीड़ घटनास्थल पर इकट्ठा हो गई। अचानक खेत में हेलीकॉप्टर को उतरते देख कई लोगों को यह लगा कि कोई बड़ा हादसा होने वाला है, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

इमरजेंसी लैंडिंग के पीछे क्या था कारण?

गौरतलब है कि 12 जून को अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है, और अब इस ताजा घटना से लोगों की चिंता और बढ़ गई है। जब तक रक्षा मंत्रालय या वायुसेना की ओर से इस इमरजेंसी लैंडिंग पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आता, तब तक केवल अटकलें ही लगाई जा सकती हैं।

इस बीच, थाना नंगलपुर की पुलिस ने पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया और किसी को भी हेलीकॉप्टर के पास जाने की इजाजत नहीं दी गई। हालांकि घटना की जांच के लिए एयरफोर्स की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है।

लोगों में भारी उत्सुकता और डर

जैसे ही हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग की खबर फैली, पास के गांवों से भी लोग खेत की ओर दौड़ पड़े। कई लोगों ने अपने मोबाइल से वीडियो भी बनाए और सोशल मीडिया पर शेयर किए, जिससे यह खबर और ज्यादा फैल गई।

हाल ही में इसी तरह की घटना उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में भी सामने आई थी, जिसमें बताया गया था कि तकनीकी खराबी की वजह से अपाचे हेलीकॉप्टर को खेत में उतारना पड़ा। संभव है कि पठानकोट की यह घटना भी कुछ ऐसी ही तकनीकी समस्या का नतीजा हो।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें