न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अहमदाबाद विमान हादसा: PM मोदी ने लिया घटनास्थल का जायजा, घायलों से की मुलाकात, बोले– शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता दुख

विमान हादसे के एक दिन बाद शुक्रवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घटनास्थल पर पहुंचे। सुबह करीब 8:30 बजे उन्होंने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर कदम रखा और वहां से सीधे दुर्घटना स्थल रवाना हुए। पीएम मोदी ने दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल का करीब 20 मिनट तक मुआयना किया और वहां राहत व बचाव कार्यों में जुटी एनडीआरएफ और अन्य एजेंसियों के अधिकारियों से बारीकी से जानकारी ली।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 13 Jun 2025 12:03:50

अहमदाबाद विमान हादसा: PM मोदी ने लिया घटनास्थल का जायजा, घायलों से की मुलाकात, बोले– शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता दुख

गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को हुए भीषण विमान हादसे के एक दिन बाद शुक्रवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घटनास्थल पर पहुंचे। सुबह करीब 8:30 बजे उन्होंने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर कदम रखा और वहां से सीधे दुर्घटना स्थल रवाना हुए। पीएम मोदी ने दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल का करीब 20 मिनट तक मुआयना किया और वहां राहत व बचाव कार्यों में जुटी एनडीआरएफ और अन्य एजेंसियों के अधिकारियों से बारीकी से जानकारी ली।

पीएम मोदी का घटनास्थल पर मुआयना

प्रधानमंत्री मोदी ने उस जगह का निरीक्षण किया जहां विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। उन्होंने घटनास्थल की स्थिति, मलबे की स्थिति और राहत कार्यों की प्रगति पर अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान उनके साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू, और गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी भी उपस्थित थे।

ahmedabad plane crash,pm modi visit,gujarat accident,civil hospital ahmedabad,narendra modi statement,plane crash india,aviation tragedy,gujarat news,ndrf relief work,indian pm on disaster

सिविल अस्पताल में घायलों और जीवित बचे से मिले प्रधानमंत्री

घटनास्थल से रवाना होकर प्रधानमंत्री मोदी अहमदाबाद सिविल अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने प्रत्येक पीड़ित के पास जाकर बातचीत की और स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में डॉक्टरों से जानकारी ली।

पीएम मोदी ने हादसे में एकमात्र जीवित बचे यात्री विश्वास कुमार रमेश से भी मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। अस्पताल में भर्ती घायलों में कुछ छात्र भी शामिल हैं जो हॉस्टल में रह रहे थे। उन्होंने सभी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

पीएम मोदी के भावुक सोशल मीडिया पोस्ट

प्रधानमंत्री मोदी ने इस हादसे को लेकर सोशल मीडिया पर दो बेहद भावुक पोस्ट साझा किए। उन्होंने लिखा: “आज अहमदाबाद में दुर्घटनास्थल का दौरा किया। तबाही दुखद है। अधिकारियों और टीमों से मुलाकात की जो घटना के बाद अथक परिश्रम कर रहे हैं। हमारी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने इस अकल्पनीय त्रासदी में अपने प्रियजनों को खो दिया है।”

दूसरे पोस्ट में उन्होंने लिखा: “अहमदाबाद में हुए हवाई हादसे से हम सभी स्तब्ध हैं। इतने सारे लोगों की अचानक और दिल दहला देने वाली मौत को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति हमारी संवेदना। हम उनके दर्द को समझते हैं और यह भी जानते हैं कि उनके पीछे जो खालीपन रह गया है, उसे आने वाले कई सालों तक महसूस किया जाएगा। ओम शांति।”

पूरे देश में शोक की लहर

इस हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया है। प्रधानमंत्री की यात्रा और उनके वक्तव्यों से यह स्पष्ट है कि केंद्र सरकार इस त्रासदी को लेकर पूरी तरह गंभीर है और प्रभावितों को हरसंभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस विमान हादसे में अब तक 241 लोगों की मृत्यु की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई अन्य घायल अस्पतालों में भर्ती हैं। राहत और बचाव कार्य अब भी जारी है और इसके लिए स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ राष्ट्रीय एजेंसियों की मदद ली जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का घटनास्थल पर जाना और घायलों से मिलना न केवल सरकार की संवेदनशीलता का प्रतीक है, बल्कि यह संकेत भी है कि इतनी बड़ी त्रासदी के पीड़ितों के साथ पूरा देश खड़ा है। आने वाले समय में हादसे की विस्तृत जांच, मुआवजा और एयर सेफ्टी को लेकर ठोस कदम उठाए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत