न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गौतम गंभीर ने अचानक छोड़ा भारतीय टीम का साथ, इंग्लैंड दौरा बीच में छोड़ लौटे भारत, आखिर क्या रही वजह?

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर अपनी मां की गंभीर तबीयत के चलते इंग्लैंड दौरा बीच में छोड़कर भारत लौट आए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी मां को दिल का दौरा पड़ा है और ICU में भर्ती हैं। उनकी इंग्लैंड वापसी मां की सेहत में सुधार पर निर्भर करेगी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 13 Jun 2025 2:59:05

गौतम गंभीर ने अचानक छोड़ा भारतीय टीम का साथ, इंग्लैंड दौरा बीच में छोड़ लौटे भारत, आखिर क्या रही वजह?

टीम इंडिया का साथ बीच में ही छोड़कर कोच गौतम गंभीर आपात स्थिति में वापस इंडिया लौट रहे हैं। इसके पीछे की वजह उनकी मां की तबीयत का अचानक बिगड़ना है। रिपोर्ट्स के अनुसार, गंभीर की मां को गंभीर हृदयाघात (दिल का दौरा) पड़ा है। बताया जा रहा है कि इस समय गंभीर की मां ICU में भर्ती हैं, जहां डॉक्टरों की एक टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए है। भारत आने के बाद गौतम गंभीर की इंग्लैंड वापसी इस बात पर निर्भर करेगी कि उनकी मां की सेहत में कितना सुधार आता है।

क्या 20 जून तक इंग्लैंड लौट सकेंगे गंभीर?

टीम इंडिया को 13 जून से 16 जून तक एक इंट्रा स्क्वॉड अभ्यास मैच खेलना था, जिसमें टीम संयोजन और रणनीति पर काम होना था। इस अहम अभ्यास मैच में मुख्य भूमिका हेड कोच होने के नाते गौतम गंभीर की थी। लेकिन अब उनकी अनुपस्थिति में यह जिम्मेदारी बाकी सपोर्ट स्टाफ को निभानी होगी। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच 20 जून से हेडिंग्ले स्टेडियम में खेला जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि गौतम गंभीर की पारिवारिक स्थिति में जल्द सुधार हो और वो पहले टेस्ट से पहले टीम को दोबारा जॉइन करें।

टीम इंडिया के लिए गंभीर की मौजूदगी क्यों है जरूरी?

इंग्लैंड जैसे चुनौतीपूर्ण दौरे पर युवा खिलाड़ियों से सजी टीम इंडिया को एक अनुभवी और प्रेरणादायक कोच की सख्त जरूरत है। गौतम गंभीर की रणनीतिक सोच, आक्रामक रवैया और कप्तान के साथ उनकी संवाद क्षमता टीम के प्रदर्शन को बेहतर बना सकती है। ऐसे में उनकी वापसी जितनी जल्दी होगी, टीम के लिए उतना ही अच्छा रहेगा।

गंभीर कब तक टीम इंडिया से जुड़ सकते हैं?

गौतम गंभीर की मां सीमा गंभीर को 11 जून को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद वे तुरंत भारत लौट आए। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, गंभीर 17 जून तक यानी पहले टेस्ट से तीन दिन पहले टीम इंडिया को फिर से जॉइन कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो यह न केवल खिलाड़ियों के आत्मविश्वास के लिए बल्कि रणनीति के लिहाज से भी एक राहत की बात होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत