न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World No Tobacco Day: मुंह से लेकर फेफड़े और लीवर तक, तंबाकू का सेवन बढ़ा देता है इन गंभीर बिमारियों का खतरा

हर साल 31 मई विश्व तंबाकू निषेध दिवस (World No Tobacco Day) मनाया जाता है। लोगों को तंबाकू से होने वाली घातक बीमारियों के बारे में जागरुक करने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 31 मई 1987 को इस दिन की शुरुआत की थी। तब से हर साल यह दिवस मनाया जाता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 31 May 2022 10:45:34

World No Tobacco Day: मुंह से लेकर फेफड़े और लीवर तक, तंबाकू का सेवन बढ़ा देता है इन गंभीर बिमारियों का खतरा

हर साल 31 मई विश्व तंबाकू निषेध दिवस (World No Tobacco Day) मनाया जाता है। लोगों को तंबाकू से होने वाली घातक बीमारियों के बारे में जागरुक करने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 31 मई 1987 को इस दिन की शुरुआत की थी। तब से हर साल यह दिवस मनाया जाता है। WHO के मुताबिक सिगरेट पीने की आदत की वजह से हर साल 8 करोड़ टन कार्बन डाई ऑक्साइड पर्यावरण में मिल रही है, जिससे वायुमंडल जहरीला होता जा रहा है। यही वजह है कि स्मोकिंग न केवल इंसानों के फेफड़ों को खत्म कर रही है बल्कि पर्यावरण को भी इसका नुकसान हो रहा है। तंबाकू का सेवन करने वालों की संख्या भारत में बहुत ज्यादा है। एक रिसर्च के मुताबिक भारत में हर 9वां व्यक्ति किसी न किसी रूप में तंबाकू का सेवन करता है। कई लोग तंबाकू को खाते हैं तो कई लोग इस स्मोकिंग करते हैं। तंबाकू सेवन करने के कारण कई प्रकार के कैंसर और स्वास्थ्य समस्याएं आपको धीरे-धीरे जकड़ लेती हैं और आपको इसके बारे में पता भी नहीं चलता। तंबाकू का सेवन करने के कारण होने वाले गंभीर रोगों के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे है...

world no tobacco day,world no tobacco day 2022,smoking,healthy living,tobacco,health news

फेफड़ों का कैंसर

फेफड़ों का कैंसर होने का खतरा सबसे ज्यादा उन लोगों को रहता है जो धूम्रपान करते हैं। धूम्रपान के कारण फेफड़े की कार्य प्रणाली बुरी तरह से प्रभावित होती है और वह धीरे-धीरे कैंसर की चपेट में भी आ जाता है। आपके फेफड़ों के कैंसर का खतरा हर दिन आपके द्वारा धूम्रपान किए गए सिगरेट की संख्या और आपके द्वारा धूम्रपान किए गए वर्षों की संख्या के साथ बढ़ जाता है। किसी भी उम्र में छोड़ने से आपके फेफड़ों के कैंसर के विकास का खतरा काफी कम हो सकता है। इसलिए तंबाकू का सेवन और धूम्रपान करने से बचें।

world no tobacco day,world no tobacco day 2022,smoking,healthy living,tobacco,health news

इरेक्टाइल डिस्फंक्शन

तंबाकू का सेवन करने के कारण इरेक्टाइल डिस्फंक्शन का जोखिम कई गुना तक बढ़ जाता है। इससे पुरुषों की मर्दानगी पर भी बुरा असर पड़ता है और उनकी क्वालिटी ऑफ लाइफ भी खराब हो जाती हो। इसलिए अपनी शादीशुदा जिंदगी को खुशहाल बनाए रखना चाहते हैं तो तुरंत तंबाकू का सेवन छोड़ दें।

world no tobacco day,world no tobacco day 2022,smoking,healthy living,tobacco,health news

लिवर कैंसर

लिवर कैंसर को हेपेटिक कैंसर भी कहा जाता है। लिवर कैंसर एक ऐसी स्थिति है जहां लिवर में कैंसर कोशिकाओं की उपस्थिति और वृद्धि के कारण लिवर ठीक से काम करना बंद कर देता है। लिवर रक्त और विषाक्त पदार्थों को छानने और पित्त का उत्पादन करने वाला एक बड़ा अंग है। इसके कारण, रक्तप्रवाह से गुजरने वाली विभिन्न कोशिकाएं जिगर तक पहुँचती है, जिसमें कैंसर कोशिकाएं भी शामिल हैं जो ट्यूमर में विकसित होती हैं। इस प्रकार लिवर कैंसर की शुरुआत होती है। लिवर में होने वाला संक्रमण व्यक्ति को किसी भी समय मौत के आगोश में सुला सकता है। इसलिए तंबाकू का सेवन ना करें और लिवर कैंसर से बचे रहें। लिवर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी खानपान पर विशेष ध्यान दें।

world no tobacco day,world no tobacco day 2022,smoking,healthy living,tobacco,health news

मुंह का कैंसर

नशीले पदार्थों के अत्यधिक सेवन से जब मुंह के अंदर के भाग जैसे जीब, गाल, जबड़े या दाड़ कहीं भी किसी प्रकार की कठोरता या गांठ उभरने लगती है, तो उसे ही मुंह का कैंसर कहते हैं। मुंह के कैंसर से भारत में पुरुष के नहीं बल्कि महिलाएं भी जूझ रही हैं। मुंह के कैंसर की वजह से आपके बोलने की क्षमता भी बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। तंबाकू का सेवन करने के कारण कई लोगों के मुंह से बोलते वक्त थूक भी निकलने लगता है। भारत में मुंह के कैंसर के 90% मामले धुंएरहित तम्बाकू की वजह से होते हैं।

world no tobacco day,world no tobacco day 2022,smoking,healthy living,tobacco,health news

​डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है

अपने स्वास्थ्य के प्रति ध्यान न देने के कारण लोग कई प्रकार की बीमारियों से जूझते हैं और डायबिटीज भी उनमें से एक है। तंबाकू का सेवन और स्मोकिंग डायबिटीज के प्रमुख कारणों में से एक मानी जाती है। इसलिए अगर आप डायबिटीज से बचे रहना चाहते हैं तो आज ही तंबाकू का सेवन छोड़ दें।

world no tobacco day,world no tobacco day 2022,smoking,healthy living,tobacco,health news

हृदय रोग

एक रिसर्च के अनुसार, हृदय रोग से मरने वाले लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। तंबाकू का सेवन करने वालों की बात करें तो हर पांचवां व्यक्ति हृदय रोग से जरूर पीड़ित होता है और उसके कारण उसकी मौत भी हो जाती है। धूम्रपान से खून में ट्राइग्लीसराईड बढ़ते हैं, इससे गुड कोलेस्ट्रॉल यानि एचडीएल कम हो जाता है। जिससे खून जमने की संभावना बढ़ जाती है, इस तरह दिल और दिमाग को खून का प्रवाह ठीक से नहीं हो पाता, खून की वाहिकाओं में फैट, कोलेस्ट्रॉल, कैल्शियम आदि के रूप में प्लैक जमने लगता है। जिससे खून की वाहिकाएं मोटी और संकरी हो जाती हैं। जो हार्ट अटैक और स्ट्रोक का कारण बन सकता है। इसलिए जो लोग तंबाकू का सेवन कर रहे हैं, वे इस बात को जान ले कि जल्द ही आप हृदय रोग से पीड़ित होने वाले हैं।

world no tobacco day,world no tobacco day 2022,smoking,healthy living,tobacco,health news

कोलन कैंसर

कोलन कैंसर भी पाचन से जुड़ी एक समस्या है। हाल ही में बॉलीवुड के मशहूर एक्टर इरफान खान की कोलन कैंसर से मौत हो गई थी। कोलन कैंसर के शुरुआती लक्षण, पेट में दर्द, मल के कलर में बदलाव इत्यादि नजर आते हैं। इसके प्रमुख कारणों पर किए गए वैज्ञानिक अध्ययन इस बात की ओर इशारा करते हैं कि तंबाकू का सेवन करने के कारण इसका जोखिम बहुत ज्यादा रहता है। इसलिए तंबाकू का सेवन ना करें और कोलन कैंसर की चपेट में आने से बचे रहें।

world no tobacco day,world no tobacco day 2022,smoking,healthy living,tobacco,health news

ब्लड प्रेशर बढ़ाता है तंबाकू

सिगरेट पीने से हाइपरटेंशन, एरिथमिया और एथेरोस्क्लेरोसिस की संभावना बढ़ती है। समय के साथ ये समस्याएं गंभीर रोगों का रूप ले लेती हैं जैसे कोरोनरी आर्टरी रोग, हार्ट अटैक, स्ट्रोक, हार्ट फेलियर, पेरिफरल आर्टरी रोग। इन रोगों से बचने के लिए अच्छा होगा कि आप धूम्रपान न करें।

world no tobacco day,world no tobacco day 2022,smoking,healthy living,tobacco,health news

दिमाग पर खतरनाक असर

तंबाकू के सेवन से व्यक्ति को निकोटीन की आदत पड़ जाती है और इसका असर दिमाग पर भी पड़ता है। तंबाकू खाने वाले व्यक्ति को लगता है कि इसे खाने से उसे एक तरह की दिमागी शांति मिल रही है और वो इसका आदी हो जाता है। ऐसे लोगों को जब तंबाकू नहीं मिलता है तो वो बेचैन और परेशान हो जाते हैं।

world no tobacco day,world no tobacco day 2022,smoking,healthy living,tobacco,health news

गर्भपात का खतरा

एक रिपोर्ट के मुताबिक, तंबाकू सेवन करने वाली महिलाओं में गर्भपात की दर सामान्य महिलाओं से तकरीबन 15% अधिक होती है। तंबाकू के सेवन के कारण महिलाओं में फेफड़ों का कैंसर, दिल का दौरा, सांस की बीमारी, प्रजनन सम्बन्धी विकार, निमोनिया, माहवारी से जुड़ी समस्याएं ज्यादा होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात