Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बालायाम योग करता है बालों की सभी समस्याएं दूर, ऐसे है करने का सही तरीका, ये लोग बचें...

शरीर के हर एक भाग को लाभ पहुंचाने के लिए अलग-अलग तरह के योगासन किए जा सकते हैं। वहीं, बात करें बालों के लिए, तो बालों से जुड़ी...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sat, 29 May 2021 4:56:31

बालायाम योग करता है बालों की सभी समस्याएं दूर, ऐसे है करने का सही तरीका, ये लोग बचें...

शरीर के हर एक भाग को लाभ पहुंचाने के लिए अलग-अलग तरह के योगासन किए जा सकते हैं। वहीं, बात करें बालों के लिए, तो बालों से जुड़ी समस्याओं के लिए भी कई तरह के योग का जिक्र मिलता है, जिसमें एक नाम बालायाम योग का भी है।

नाखूनों को रगड़ने से बालों का विकास होता है। नाखूनों को रगड़ने की इस प्रक्रिया को बालायाम योग कहते हैं। बालायाम का अर्थ होता है बालों का व्यायाम । जिनके बाल असमय सफेद हो रहे हैं, उन्हें भी इसका अभ्यास करना फायदेमंद होता है। इस योग को करना बहुत आसान है। आपको सिर्फ अपने दोनों हाथों की उंगलियों के नाखूनों को आपस में रगड़ना होगा।


balasan yoga,balasan,nails,baldness,hair fall,grey hair,hair exercise,blood pressure,pregnant lady,health article in hindi कितनी देर करें बालायाम का अभ्यास

बालायाम योग का अभ्यास आप हर दिन कर सकते हैं। इसे 10 मिनट करना ही काफी है। गंजे हुए सिर पर बालों को दोबारा से उगाने का बेहद ही आसान और कारगर योग है। इससे स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। बालों का टूटना-झड़ना कम होता है। स्कैल्प से रूसी का सफाया होता है। इसके लिए आप अपने दोनों हाथों के अंगूठों को छोड़कर बाकी चारों उंगलियों को आपस में मिलाकर रगड़ें। माना जाता है कि अंगूठे को रगड़ने से चेहरे पर बाल विकसित होने लगते हैं।


balasan yoga,balasan,nails,baldness,hair fall,grey hair,hair exercise,blood pressure,pregnant lady,health article in hindi बालायाम योग कैसे करें?

- सबसे पहले एक शांत स्थान पर योग मैट बिछाकर सुखासन की मुद्रा में बैठ जाएं।

- अब आंखें बंद करें और मन को शांत रखने की कोशिश करें।

- मन शांत करने के लिए तीन-चार बार लंबी सांस लें और धीरे-धीरे छोड़ें।

- इसके बाद दोनों हाथों को कोहनी से मोड़कर छाती के सामने ले आएं।

- अब दोनों हाथों की उंगलियों को अंदर की ओर मोड़ें और आधी मुट्ठी बनाएं।

- इसके बाद दोनों हाथों के नाखूनों को एक-दूसरे का स्पर्श कराएं।

- अब दोनों हाथों के नाखूनों को आपस में रगड़ें।

- इस समय सामान्य रूप से सांस लेते और छोड़ते रहें।

- बालायाम योग को 8 से 10 मिनट तक कर सकते हैं। बीच में जरूरत अनुसार कुछ सेकंड का आराम भी ले सकते हैं।

- ध्यान रहे, नाखूनों को जोर से नहीं रगड़ना है।


balasan yoga,balasan,nails,baldness,hair fall,grey hair,hair exercise,blood pressure,pregnant lady,health article in hindi बालों के लिए बालायाम के फायदे

जब आप अपने नाखूनों को रगड़ते हैं, तो बालों के विकास में मदद मिलती है। गंजेपन की समस्या को कम करता है। बालों की लंबाई तेजी से बढ़ती है। बालों का झड़ना कम होता है। बाल असमय सफेद नहीं होते हैं। बालों की चमक बढ़ती है। नाखूनों के नीचे तंत्रिका-अंत हैं। ऐसे में नाखूनों को रगड़ने से ये तंत्रिका-अंत मस्तिष्क को डेड हेयर फॉलिकल्स को दोबारा से पुनर्जीवित करने के लिए संकेत भेजने में मदद करता है। दिमाग को उत्तेजित करता है।


balasan yoga,balasan,nails,baldness,hair fall,grey hair,hair exercise,blood pressure,pregnant lady,health article in hindi किसे नहीं करना चाहिए बालायाम योग

जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है और जो महिलाएं प्रेग्नेंट हैं, उन्हें बालायाम योग करने से बचना चाहिए। इससे गर्भाशय में संकुचन और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ सकती है। गर्भाशय में संकुचन होने से डिलीवरी के समय परेशानी आ सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology