न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आंखों को देखकर ही लगा सकते हैं इन 10 गंभीर बीमारियों का पता, जानें कैसे

जब भी कभी सेहत बिगड़ती हैं और कोई गंभीर बीमारी होती हैं तो इसके लक्षण पहले ही शरीर में दिखाई देने लगते हैं। इन लक्षणों का सबसे प्रमुख जरिया होती हैं आपकी आंखें जिन्हें देखकर रोगों के बारे में पता लगाया जा सकता हैं। आपने देखा होगा कि जब भी कभी आप किसी डॉक्टर के पास जाते हैं तो सबसे पहले वह आपकी आंखें ही देखता हैं जो कि शरीर में होने वाले बदलावों को स्पष्ट रूप से बयां करती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 12 Apr 2022 1:26:42

आंखों को देखकर ही लगा सकते हैं इन 10 गंभीर बीमारियों का पता, जानें कैसे

जब भी कभी सेहत बिगड़ती हैं और कोई गंभीर बीमारी होती हैं तो इसके लक्षण पहले ही शरीर में दिखाई देने लगते हैं। इन लक्षणों का सबसे प्रमुख जरिया होती हैं आपकी आंखें जिन्हें देखकर रोगों के बारे में पता लगाया जा सकता हैं। आपने देखा होगा कि जब भी कभी आप किसी डॉक्टर के पास जाते हैं तो सबसे पहले वह आपकी आंखें ही देखता हैं जो कि शरीर में होने वाले बदलावों को स्पष्ट रूप से बयां करती हैं। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपको कुछ गंभीर बीमारियों और उनके आंखों में दिखाई देने वाले लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं ताकि किसी बीमारी के होने पर आंखें देखकर ही आप उसके बारे में पता लगा सकें। तो आइये जानते हैं इस महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में...

Health,healthy living,eyes,serious disease,Health tips

किडनी रोग या ब्लैडर का काम न करना

आंखों के नीचे लिक्विड या फिर म्यूकस का जमा होना किडनी रोग का संकेत हो सकता है। इसके अलावा आई बैग बनना भी इस बात का संकेत हो सकता है कि किडनी और ब्लैडर ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। अगर आंखों के नीचे बन रहे आई बैग पर काले निशान, स्पॉट या पिंपल आ जाएं तो यह किडनी फेल होने का संकेत है। कई बार यह समस्या न्यूट्रिशन डेफिशिएंसी की वजह से भी होती है लेकिन फिर भी एक बार चेकअप जरूर करवा लें।

Health,healthy living,eyes,serious disease,Health tips

डायबिटीज

धुंधला दिखाई देना आंखों से जुड़ी एक आम समस्या हो सकती है, लेकिन इसका संबंध Type 2 डायबिटीज से भी हो सकता है। बहुत ज्यादा बढ़ा हुआ ब्लड शुगर नसों पर दबाव डालता है। इसकी वजह से आंखों के पिछले हिस्से में खून के धब्बे से दिखाई देते हैं। इन खून के धब्बों का मतलब है कि आपका ब्लड शुगर लेवल खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है और आपको इस पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है। अगर ब्लड शुगर के इस स्तर पर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो इससे आंखों की रोशनी हमेशा के लिए जा सकती है।

Health,healthy living,eyes,serious disease,Health tips

कैंसर

ब्रेस्ट कैंसर का भी लक्षण आपकी आंखों में नजर आ सकता है। जब कैंसर कोशिकाएं शरीर के अन्य हिस्सों में फैलने लगती हैं, तो इसका असर आंखों पर पड़ने लगता है। यूविया (आंखों के बीच की परत) ये संकेत देती है कि कैंसर कोशिकाएं आपकी आंखों में फैल चुकी हैं। अगर आपको धुंधली नजर, आंखों में दर्द, या फ्लैश जैसी समस्याएं महसूस होती हैं तो अपने डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।

Health,healthy living,eyes,serious disease,Health tips

ओवरी के रोग

ओवरी, यूटरस या प्रोस्टेट की प्रॉब्लम होने पर भी आंखों के नीचे आई बैग बन जाते हैं। इसके अलावा ओवरी में सिस्ट, यूटरस में गांठ और कैंसर होने पर भी आई बैग बन सकते हैं। इसलिए अगर आपको यह समस्या लंबे समय तक है तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।

Health,healthy living,eyes,serious disease,Health tips

हाई कोलेस्ट्रॉल

खून में बढ़ा कोलेस्ट्रॉल धीरे-धीरे आंखों में जमा होने लगता है। इसका सबसे साफ संकेत ये है कि आपकी आंखों की पुतली के चारों ओर एक सफेद या नीले रंग का रिंग बनने लगता है। हालांकि कई मामलों में ये बढ़ती उम्र की भी निशानी है लेकिन इसका एक अन्य कारण हाई कोलेस्ट्रॉल भी है। आगर आपको कोई ऐसा लक्षण नजर आता है तो अपने कोलेस्ट्रॉल की जांच जरूर कराएं। ये दिल की बीमारी और स्ट्रोक का खतरा बढ़ा सकता है।

Health,healthy living,eyes,serious disease,Health tips

खराब रेटिना

रेटिना के आसपास छोटे-छोटे धब्बे जैसे निशान को आई फ्लोटर्स कहते हैं। ये बहुत सामान्य है और हर कोई इसे महसूस कर सकता है लेकिन इन फ्लोटर्स की बढ़ती संख्या रेटिनल टियर यानी इसके अलग होने का संकेत देती है। इस संकेत को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए क्योंकि एक समय के बाद ये आपकी आंखों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं।

Health,healthy living,eyes,serious disease,Health tips

इंफेक्शन

कॉर्निया पर दिखाई देने वाला सफेद धब्बा कॉर्नियल इंफेक्शन का संकेत हो सकता है। यह ज्यादातर उन लोगों में देखा जाता है जो चश्मे के बजाय कॉन्टैक्ट लेंस का इस्तेमाल करते हैं। लेंस में बैक्टीरिया आसानी से लग जाते हैं और इनकी वजह से इंफेक्शन फैल जाता है। इसकी वजहे से कॉर्नियल स्कारिंग और दर्द हो सकता है।

Health,healthy living,eyes,serious disease,Health tips

थाइराइड

सूजी हुई आंखें थाइराइड का संकेत हो सकती हैं। आंखों में सूजन होने का मतलब है कि कोई चीज आंखों में तनाव पैदा कर रही है या फिर आंखों में कोई एलर्जी हो गई हो या पानी भर गया हो। लेकिन कभी कभी थाइराइड की वजह से भी ऐसा होता है।

Health,healthy living,eyes,serious disease,Health tips

पीलिया

आंखों का सफेद भाग पीला हो जाए तो ये पीलिया का संकेत हो सकता है। पीलिया एक ऐसी स्थिति है जो खून में बहुत अधिक बिलीरुबिन (लाल रक्त कोशिकाओं के टूटने से बनने वाला पीला पदार्थ) के कारण होती है। खूब में इसकी मात्रा तब बढ़ जाती है जब आपका लीवर इसे ठीक से फिल्टर नहीं कर पाता है। ऐसी स्थित में यूरीन और स्किन भी पीली होने लगती है।

Health,healthy living,eyes,serious disease,Health tips

ब्लडप्रेशर

ब्लडप्रेशर के काफी बढ़ जाने पर भी आंखों का रंग लाल हो जाता है। ऐसे में रक्त वाहिकाओं में फैलाव के कारण आंखों में सूजन भी हो जाती है। इसलिए लंबे समय तक आंखों की सूजन को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और डॉक्टर से जांच करानी चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!