न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मॉनसून : स्वस्थ आंखों से ही ले सकते हैं सुहाने मौसम का मजा, आइए इन्फ़ेक्शन से ऐसे बचें

मॉनसून के दौरान आसपास का गीला वातावरण, हवा और अन्य वस्तुओं में बहुत ज़्यादा नमी तथा गंदा पानी जमा होने की वजह से

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sat, 08 May 2021 4:30:12

मॉनसून : स्वस्थ आंखों से ही ले सकते हैं सुहाने मौसम का मजा, आइए इन्फ़ेक्शन से ऐसे बचें

मॉनसून के दौरान आसपास का गीला वातावरण, हवा और अन्य वस्तुओं में बहुत ज़्यादा नमी तथा गंदा पानी जमा होने की वजह से सामान्य रूप से स्वच्छता में गिरावट आती है और आंखों से संबंधित समस्याओं जैसे कन्जंगक्टवाइटिस (आंख के किसी भी भाग में किसी भी तरह की चोट जैसे नज़र आना या दर्द होना), ड्राय आइज़ और पलकों पर फूंसी हो जाती हैं।

अगर घर पर किसी सदस्य को कंजंगक्टवाइटिस हो गया है, तो उसे आंखों में दवाई डालने के बाद हाथ धोने चाहिए, क्योंकि इससे इंफेक्शन फैलने का खतरा रहता है। आंखों के लाल होने पर, बिना किसी एक्सपर्ट की सलाह के आंखों में दवाई न डालें, क्योंकि इनमें कैमिकल होते हैं, जो कि नुकसानदेह हो सकते हैं। साथ ही, इस दौरान आंखों में लैंस लगाने से भी परहेज करें। सफर के दौरान चश्मा लगाना मददगार साबित होगा।

डॉ. दत्ता ने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि आंखों को बैक्टीरिया से बचाने के लिए हमेशा बाहर से आने पर हाथ धोएं। बच्चों को गंदगी और जगह-जगह भरे पानी से दूर रखें। बच्चों को इस तरह की जगहों पर खेलना और इनके ईर्द-गिर्द रहना पसंद होता है, लेकिन इन ही जगहों पर सबसे ज़्यादा बैक्टीरिया होते हैं।

eye infection problem  eye infection,bacteria,towel,hygiene,contact lens,health news in hindi

नो शेयरिंग

भले ही शेयरिंग बहुत अच्छी बात होती है, लेकिन मॉनसून के दौरान तौलिया और अन्य व्यक्तिगत चीज़ें बिल्कुल भी शेयर नहीं करें, क्योंकि बारिश में इंफ़ेक्शन ज़्यादातर हाथों, कपड़ों और आम तौर पर सभी के द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली वस्तुओं से फैलता है। अपनी आंखों को गंदे हाथों से बिल्कुल ना छुएं और हाथ धोते रहें।

eye infection problem  eye infection,bacteria,towel,hygiene,contact lens,health news in hindi

प्रॉपर हाइज़ीन मेंटेन करें

बारिश में भीगना भले ही बहुत अच्छा लगता हो, लेकिन इस दौरान स्वच्छता का भी ध्यान रखें। भीगने के बाद आंखों को साफ़ पानी से ज़रूर धोएं। एक मुलायम और सूखे तौलिए से आंखों के किनारों को धीरे-धीरे पोंछें। आप बिना बारिश में भीगे भी इस आदत को रूटीन में शामिल कर सकते हैं, जिससे किसी भी तरह के बैक्टीरियल बिल्ड-अप की संभावना कम हो जाएगी, जो बाद में इंफ़ेक्शन का रूप ले सकते हैं।

eye infection problem  eye infection,bacteria,towel,hygiene,contact lens,health news in hindi

आंखों को मले नहीं

अगर आंखों में खुजली हो रही है, तो अपनी आंखों को रगड़ने से बचें। इसके बजाय आंखों को साफ़ पानी से छीटें मारकर धो लें। यदि लगातार खुजली हो रही है, तो डॉक्टर से सलाह लें।

eye infection problem  eye infection,bacteria,towel,hygiene,contact lens,health news in hindi

लेंस लगाते समय ध्यान दें

आंखें लाल हैं, ओवर-द-काउंटर आई ड्रॉप्स (ऐसी दवाएं, जिन्हें आप किसी डॉक्टर की पर्ची के बिना भी ख़रीद सकते हैं) से बचें और डॉक्टर की सलाह लेकर इलाज करें। इसके अलावा अगर आप कॉन्टेक्ट लेंस लगाते हैं, तो मॉनसून के दौरान पहनने से बचें और यदि लगा ही रहे हैं, तो उन्हें लगाने से पहले और बाद में साफ़ करना ना भूलें। कॉन्टेक्ट लेंस लगी आंखों को तेज़ हवा, बारिश और पानी के छीटों से बचाएं।

eye infection problem  eye infection,bacteria,towel,hygiene,contact lens,health news in hindi

आंखों की आम देखभाल

बारिश के दिनों में आंखों को साफ़ करने के लिए रूमाल या तौलिए के बजाय, डिस्पोजेबल टिशू का इस्तेमाल करें, यह अधिक बेहतर ऑप्शन होता है। अगर तौलिए का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आप उसे पहले डिसइंफ़ेक्ट और सैनिटाइज़ करके ही उनका इस्तेमाल करें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग