न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाचन होगा दुरुस्त...कब्ज, गैस और पेट संबंधी अन्य शिकायतों को दूर करती हैं ये 5 चीजें

हमारी आधुनिक जीवनशैली कुछ ऐसी हो गई हैं कि पहले हम अपने शरीर को आराम देने और अच्छा महसूस कराने के नाम पर कुछ ...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Mon, 30 May 2022 1:05:42

पाचन होगा दुरुस्त...कब्ज, गैस और पेट संबंधी अन्य शिकायतों को दूर करती हैं ये 5 चीजें

हमारी आधुनिक जीवनशैली कुछ ऐसी हो गई हैं कि पहले हम अपने शरीर को आराम देने और अच्छा महसूस कराने के नाम पर कुछ आदतें पाल लेते हैं, जैसे-शारीरिक गतिविधियों की कमी, टेक्नोलॉजी का ज़रूरत से अधिक इस्तेमाल, धूम्रपान, शराब का सेवन और खानपान की असेहतमंद आदतें। फिर ये पाली हुई आदतें हमारे शरीर के साथ खेलना शुरू कर देती हैं।

इन आदतों का पहला अटैक होता है हमारी पाचन प्रणाली पर। पाचन की समस्याएं, जैसे-अपच, पेट में गैस, पेट फूलना और कब्ज़ आदि धीरे-धीरे दूसरी बीमारियों के लिए शरीर में रास्ता बनाना शुरू करती है। पेट की बीमारियों के शुरुआती दौर में हम ओटीसी (ओवर द काउंटर) दवाइयां लेते हैं पर बिना उचित डॉक्टरी सलाह के ये दवाइयां हमारे शरीर का नुक़सान ही करती हैं।

हम पेट की कई समस्याओं का उपचार आसानी से मिलने वाली जड़ी-बूटियों यानी हर्ब्स से कर सकते हैं। दि हिमालया ड्रग कंपनी में हेड-मेडिकल सर्विसेज़ ऐंड क्लीनिकल डेवलपमेंट डॉ. राजेश कुमावत लंबे समय से भारतीय खानपान का हिस्सा रही उन पांच हर्ब्स के बारे में बता रहे हैं, जिनका सेवन पाचन संबंधी कई परेशानियों से छुटकारा दिलाने का करता है।

herbs,digestion,herbs digestion,stomach,gas,constipation,indigestion,ayurvedic treatment,health news in hindi

सोंठ

भारतीय रसोई में खाने को ख़ुशबूदार बनाने के लिए सामान्य तौर पर प्रयोग होने वाली सोंठ की गंध तीखी होती है और खाने में इसका प्रभाव उष्ण होता है। यह अपच का घरेलू उपचार है और गैस्ट्रिक एसिड और पाचक एंजाइम्स को प्रेरित करती है, जो पाचन सुधारते हैं। सोंठ से पाचन तंत्र से गैस बाहर करने में भी मदद मिलती है।

herbs,digestion,herbs digestion,stomach,gas,constipation,indigestion,ayurvedic treatment,health news in hindi

काली मिर्च

व्यंजनों को सजाने और ख़ुशबू देने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली काली मिर्च, भारत में इस्तेमाल होने वाला एक सामान्य मसाला है। काली मिर्च में पिपराइन नामक कंपाउंड होता है, जो पोषक तत्वों के अवशोषण में सुधार करता है। काली मिर्च से पित्त रस यानी बाइल एसिड्स का स्राव बेहतर बनता है, जिससे भोजन के ब्रेकडाउन में आसानी होती है। काली मिर्च पाचन तंत्र से गैस भी बाहर करती है और इसलिए पेट फूलने, डकारें आने आदि में भी लाभप्रद है।

herbs,digestion,herbs digestion,stomach,gas,constipation,indigestion,ayurvedic treatment,health news in hindi

त्रिफला

तीन औषधीय फलों-आंवला, हरीतकी, बिभीतकी का एक प्रभावशाली आयुर्वेदिक मिश्रण त्रिफला, अपने स्वास्थ्य संबंधी फ़ायदों के लिए जाना जाता है। त्रिफला, पाचन तंत्र में गैस एकत्रित होने से रोकता है। यह पाचन तंत्र की पेशियों की संकुचन क्षमता में सुधार करता है और पूरे पाचन तंत्र में भोजन को आगे बढ़ाने में मदद करता है। त्रिफला, अपच ठीक करने में भी सहायक है।

herbs,digestion,herbs digestion,stomach,gas,constipation,indigestion,ayurvedic treatment,health news in hindi

सौंफ

माउथ फ्रेशनर के रूप में सामान्यतः इस्तेमाल की जाने वाली सौंफ के अनेक पाचक औषधीय गुण होते हैं। सौंफ एंटीस्पाज़्मोडिक (मरोड़ कम करना) असर करती है जिससे आंतों की संकुचित पेशियों को आराम मिलता है। सौंफ के दाने पाचन तंत्र से गैस बाहर करने में भी सहायक हैं।

herbs,digestion,herbs digestion,stomach,gas,constipation,indigestion,ayurvedic treatment,health news in hindi

शंखभस्म

शंख से निर्मित एक आयुर्वेदिक दवा शंखभस्म भूख और पाचन में सुधार करती है और पाचन संबंधी समस्याओं, जैसे-गैस्ट्राइटिस और ड्युओडेनाइस (छोटी आंत के पहले हिस्से में सूजन) में राहत प्रदान करती है।

डिस्क्लेमर : पाचन संबंधी समस्याओं के बेहतर उपचार के लिए जहां ये इंग्रेडिएंट्स अलग-अलग या कॉम्बिनेशन में इस्तेमाल किए जा सकते हैं पर किसी भी तरह का उपचार शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना बहुत ज़रूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग