Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शादी के 15 साल बाद इस स्टार कपल का हुआ तलाक, गोविंदा को इस लुक में देख हैरान हुए फैंस

लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम कपल की शादी टूट गई है। शो में अक्षरा की मां और पिता का रोल निभाने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 21 Jun 2025 8:16:31

2 News : शादी के 15 साल बाद इस स्टार कपल का हुआ तलाक, गोविंदा को इस लुक में देख हैरान हुए फैंस

लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम कपल की शादी टूट गई है। शो में अक्षरा की मां और पिता का रोल निभाने वाली जोड़ी एक्ट्रेस लता सबरवाल और एक्टर संजीव सेठ असल जिंदगी में भी पति-पत्नी थे लेकिन अब शादी के 15 साल बाद कपल ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया है। उनके रिश्ते में दरार आ गई है। लता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर फैंस के साथ संजीव से अलग होने की जानकारी शेयर की है। यह खबर सामने आने के बाद इस जोड़ी को चाहने वाले फैंस का दिल टूट गया है।

लता ने लिखा, “लंबे समय की चुप्पी के बाद, मैं ऐलान करती हूं कि मैं (लता सबरवाल) अपने पति (संजीव सेठ) से अलग हो गई हूं। मुझे एक प्यारा बेटा देने के लिए मैं उनका आभार व्यक्त करती हूं। मैं उनकी आने वाली जिंदगी के लिए शुभकामनाएं देती हूं। मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि प्लीज मेरे और मेरे परिवार की शांति का सम्मान करें और इस बारे में कोई सवाल न पूछें या कॉल न करें। आभार।” अभी तक संजीव ने इस पर कोई रिएक्शन नहीं दी है। बता दें लता से मिलने से पहले संजीव की शादी हो चुकी थी।

संजीव की पहली शादी टीवी एक्ट्रेस रेशम टिपनिस के साथ हुई थी। उनका साल 2004 में ही रेशम से तलाक हो गया था। लता और संजीव की पहली मुलाकात एक टीवी शो के सेट पर हुई थी। इस दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों एक-दूजे से प्यार करने लगे। YRKKH में लता से मिलने के बाद उनका रिश्ता और मजबूत हो गया। फिर संजीव साल 2010 में लता के साथ विवाह बंधन में बंध गए। दोनों का एक बेटा भी है।

20 साल तक काम करने के बाद लता ने ब्रेक लिया और एक इमेज कंसल्टेंट बन गईं। लता यूट्यूब पर स्वास्थ्य और फिटनेस से जुड़ी बाते शेयर करती हैं। उन्होंने अपने करिअर की शुरुआत साल 1999 में 'गीता रहस्य' से की थी। उन्होंने फिल्म 'विवाह' में भी काम किया है। दूसरी ओर, संजीव अब एक कंटेंट क्रिएटर और फूड व्लॉगर हैं। वे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और CID सीरियल के लिए मशहूर है।

गोविंदा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं नई तस्वीरें और रील वीडियो

दिग्गज एक्टर गोविंदा के नए लुक ने फैंस के बीच हलचल मचा दी है। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी नई तस्वीरें शेयर कीं जिसमें नए अवतार में गोविंदा को पहचान पाना भी लोगों के लिए मुश्किल हो गया है। गोविंदा ने घनी मूंछें, मोटे बाल और बड़े सनग्लासेस के साथ एक नया लुक अपनाया है। उन्होंने ग्रे रंग का ट्वीड थ्री-पीस सूट और सफेद शर्ट पहनी है जिसमें वे जबरदस्त लग रहे हैं।

इसके अलावा उन्होंने अपना एक रील वीडियो भी शेयर किया जिसमें वे नया लुक फ्लॉन्ट कर रहे हैं। इस रील पर उनकी फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का टाइटल ट्रैल का म्यूजिक लगाया है। जहां एक ओर फैंस उनके इस अंदाज पर फिदा हो गए, वहीं कुछ लोगों को शक हुआ कि तस्वीर में दिख रहे शख्स वाकई गोविंदा ही हैं या कोई और। एक यूजर ने लिखा, “भाई 90% गोविंदा जैसे लग रहे हो।” वहीं एक अन्य ने कहा, “ओरिजिनल भी नकली सा लग रहा है।”

कई लोग सोच रहे हैं कि यह लुक शायद गोविंदा की कमबैक फिल्म का है। बता दें गोविंदा ने 90 के दशक में ‘हीरो नंबर 1’, ‘राजा बाबू’, ‘कूली नंबर 1’, ‘साजन चले ससुराल’, ‘बड़े मियां छोटे मियां’, ‘आंटी नंबर 1’, ‘दूल्हे राजा’, ‘दीवाना मस्ताना’ सहित तमाम कॉमेडी फिल्में देकर इंडस्ट्री पर राज किया। उन्हें आखिरी बार साल 2019 की फिल्म ‘रंगीला राजा’ में देखा गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका