न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजा रघुवंशी हत्याकांड: कफन लिए खड़ा था हत्यारा, मां-बाप को देता रहा दिलासा, फोन पर सोनम को दे रहा था पल-पल की खबर; CCTV में खुलासा

राजा रघुवंशी हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा — पत्नी सोनम ने प्रेमी के साथ रची हत्या की साजिश, अर्थी पर माता-पिता के विलाप की रिकॉर्डिंग तक सुनती रही; आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 22 Jun 2025 10:05:39

राजा रघुवंशी हत्याकांड: कफन लिए खड़ा था हत्यारा, मां-बाप को  देता रहा दिलासा, फोन पर सोनम को दे रहा था पल-पल की खबर; CCTV में खुलासा

राजा रघुवंशी हत्याकांड के पांचों आरोपी इस वक्त न्यायिक हिरासत में हैं। सोनम और उसके प्रेमी राज कुशवाह को पहले दो बार पुलिस रिमांड पर भेजा गया था और अब दोनों को 13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बाकी के तीन आरोपी पहले से ही न्यायिक हिरासत में हैं। इस केस की तह तक पहुंचने के लिए शिलांग पुलिस की एक टीम फिलहाल इंदौर में डेरा डाले हुए है। इसी दौरान जांच में जो नया खुलासा हुआ है, वह वाकई दिल को झकझोर देने वाला है।

मामले से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, पति की हत्या कराने के बाद भी सोनम का अपने ससुरालवालों पर पूरा नजर बना हुआ था। उसका प्रेमी राज कुशवाह उसे हर हरकत की जानकारी देता रहा। यहां तक कि जब राजा की अर्थी घर आई और उसके माता-पिता का कलेजा चीर देने वाला विलाप गूंजा, तब भी राज ने वह आवाज मोबाइल पर सोनम को सुनाई — मानो इंसानियत को भी शर्मसार कर दिया हो।

राजा रघुवंशी, जिनकी उम्र मात्र 29 साल थी, ने 11 मई को इंदौर में सोनम से शादी की थी। दोनों 20 मई को हनीमून के लिए रवाना हुए लेकिन 23 मई से उनका कोई अता-पता नहीं चला। फिर 2 जून को एक गहरी खाई से राजा की लाश मिली। 9 जून को शिलांग पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा किया कि सोनम और उसका प्रेमी राज, दोनों ने राजा की हत्या की साजिश रची थी। पांचों आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं और अपना जुर्म भी कबूल कर चुके हैं, लेकिन पुलिस अब भी यह जानने में जुटी है कि इस क्रूर हत्या के पीछे असल मकसद क्या था।

जांच में लगे एक अधिकारी ने बताया कि हत्या के बाद सोनम इंदौर में ही रुकी रही और वहीं से राज से संपर्क में रही। वह ससुरालवालों की हर हलचल पर नजर रखे हुए थी। बॉयफ्रेंड राज उसे पल-पल की अपडेट देता रहा, जैसे कोई न्यूज चैनल हो। जब राजा का शव इंदौर लाया गया, तब भी राज ने किसी सगे की तरह व्यवहार किया — उसने अंतिम संस्कार की सभी व्यवस्थाएं खुद कीं और हर क्षण की रिपोर्ट सोनम को भेजता रहा।

2 जून को इंदौर पहुंचा राजा का शव

राजा रघुवंशी का शव 2 जून को शिलांग से इंदौर लाया गया। तब तक राज कुशवाह की असलियत किसी को नहीं पता थी। अंतिम संस्कार की सारी जिम्मेदारी उसने अपने ऊपर ले ली — कफन से लेकर फूल तक की व्यवस्था की। एक तरफ वह राजा के माता-पिता को ढाढस बंधा रहा था, तो दूसरी ओर मोबाइल पर सोनम को हर गतिविधि की जानकारी देता जा रहा था। अंतिम संस्कार के वक्त का उसका एक CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें वह सब कुछ बेहद सामान्य दिख रहा है — मानो उसने कुछ किया ही न हो।

राज ने ही लाया था कफन — पिता की आंखों देखी गवाही

राजा रघुवंशी के पिता अशोक रघुवंशी ने इस बात की पुष्टि की कि कफन राज ही लेकर आया था। वे कहते हैं, “वह मेरे पीछे खड़ा था, हाथ में कफन लिए हुए। तब मुझे क्या पता था कि यही मेरे बेटे का हत्यारा निकलेगा।” उन्होंने बताया कि अंतिम संस्कार के समय भी राज ने सोनम को फोन किया था और पल-पल की जानकारी दी थी। राजा की मां उमा रघुवंशी ने भी उस दिन की घटनाएं याद करते हुए कहा कि "राज के हाथ में सफेद कपड़ा था, जो बाद में वीडियो में देखकर पहचाना गया।"

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स 2026: भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास, कुमकुम-अंकिता-कीर्ति की तिकड़ी ने रिकर्व महिला इवेंट में दिलाया पहला गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास, कुमकुम-अंकिता-कीर्ति की तिकड़ी ने रिकर्व महिला इवेंट में दिलाया पहला गोल्ड
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
खून से लथपथ थे कैप्टन स्मित मच्छार, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; को-पायलट के हमले की सामने आई वजह
खून से लथपथ थे कैप्टन स्मित मच्छार, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; को-पायलट के हमले की सामने आई वजह
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
2 अक्टूबर को मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन और तरक्की के रास्ते
2 अक्टूबर को मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन और तरक्की के रास्ते
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल