न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पेट दर्द की समस्या में आराम दिलाएंगे ये 10 आसन, दिनचर्या में करें शामिल

इसलिए आप योग की मदद ले सकते हैं जो प्राकृतिक तौर पर पेट की समस्याओं को दूर करते हुए दर्द में राहत दिलाए। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही योगासन बताने जा रहे हैं जो पेट दर्द में आराम दिलाएंगे। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Fri, 23 Dec 2022 6:04:33

पेट दर्द की समस्या में आराम दिलाएंगे ये 10 आसन, दिनचर्या में करें शामिल

वर्तमान समय की लाइफस्टाइल बेहद अनिश्चित होती जा रही हैं जिसकी वजह से खाने-सोने जैसी आम चीजों में भी अव्यवस्था देखने को मिल रही हैं और इसका सीधा असर आपके पाचन और पेट पर पड़ रहा हैं। ऐसे में कई बार पेट में उठी समस्याओं जैसे गैस, कब्ज या अपच से परेशान होने के साथ ही पेट दर्द का सामना करना भी पड़ जाता हैं। पेट दर्द में अक्सर लोग पेन किलर का इस्तेमाल करते हैं जो सेहत को और नुकसान पहुंचाती हैं। इसलिए आप योग की मदद ले सकते हैं जो प्राकृतिक तौर पर पेट की समस्याओं को दूर करते हुए दर्द में राहत दिलाए। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही योगासन बताने जा रहे हैं जो पेट दर्द में आराम दिलाएंगे। आइये जानते हैं इनके बारे में...

these 10 asanas will give relief in the problem of stomach pain include them in your daily routine,Health,healthy living

भद्रासन

यह आसान पेट में होने वाले किसी भी तरह अकड़न या तनाव को कम करने में मददगार है। इसे करने के लिए सबसे पहले अपने दोनों पैरों को सामने की तरफ फैला कर सीधे बैठें और अपने हाथों को कूल्हे के पास रखें। ध्यान रखें आपके शरीर का वजन हाथों पर न पड़े। इस मुद्रा को दंडासन कहा जाता है। अब दंडासन की स्थिति में धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए अपने पैरों के तलवों को आपस में जोड़ें। अब हाथों को अपने पैरों के अंगूठों पर कसें और धीरे धीरे अपने दोनों पैरों की एड़ियों को जितना संभव हो उतना मूलाधार के पास लाएं। अगर ऐसा करते समय आपकी जांघें जमीन को न छू रही हों तो आप उनके नीचे तकिया रखकर उन्हें सहारा दे सकते हैं। भद्रासन विराम आसन है यानी लंबे समय तक बैठे रहने की मुद्रा। इसलिए अब इस मुद्रा में आंख बंद करके सामान्य रूप से सांस लें और छोडें। कुछ समय तक इस अवस्था में स्थिर रहें। अब अपनी आंखें खोलें और धीरे-धीरे सांस अंदर लेते हुए और अपने पैरों को सामने की तरफ फैलाते हुए दंडासन की मुद्रा में कुछ समय तक आराम करें।

these 10 asanas will give relief in the problem of stomach pain include them in your daily routine,Health,healthy living

पार्श्व सुखासन

पेट दर्द को कम करने के लिए रोजाना पार्श्व सुखासन का अभ्यास करना फायदेमंद हो सकता है। इस योगासन को करके पेट की सूजन व गैस को कम करने में मदद मिल सकती है। साथ ही पाचन भी बेहतर होता है। पार्श्व सुखासन करने के लिए सबसे पहले साफ जगह पर योग मैट बिछा लें। अब सुखासन में यानी दोनों पैरों को क्रॉस करके आराम से बैठ जाएं। अब बाएं हाथ को हवा में उठाएं और दाएं हाथ को पैरों से दूर जमीन पर रखें। इसके बाद दाहिनी तरह कमर से झुक जाएं। कुछ सेकंड इसी अवस्था में रहते हुए सामान्य गति से सांस लेते रहें। इसके बाद सीधे हो जाएं और ऐसा ही बाईं तरफ से करें। इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहरा सकते हैं।

these 10 asanas will give relief in the problem of stomach pain include them in your daily routine,Health,healthy living

मलासन

जरूरत से ज्यादा खाना खा लेने के बाद पेट भारी लगने लगता है और पाचन शक्ति भी खराब हो जाती है। इस समस्या से निजात पाना है तो आपको मलासन का अभ्यास करना चाहिए। अक्सर गैस व कब्ज से परेशान रहने वालों के लिए ये आसन काफी राहत दे सकता है। यह योग आपके पेट और पीठ के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसके अलावा यह हमारे मन को भी शांत करता है। इसे स्क्वाट मुद्रा भी कहते हैं। इसके लिए सबसे पहले एक मैट पर सधे खड़े हो जाएं। दोनों पैरों के बीच कम से कम डेढ़ फीट की दूरी रखें। अब दोनों हाथ उपर उठाते हुए जोड़ें और प्रार्थना की मुद्रा बनाएं। इसके बाद धीरे-धीरे इसी मुद्रा में नीचे की ओर बैठें। इसी तरह ऊपर नीचे उठे और बैठें इस दौरान ध्यान रखें कि आपका धड़ आपके दोनों जांघों के बीच फंसा रहे। एक बार में कम से कम 1 मिनट के लिए इस मुद्रा में बने रहें।

these 10 asanas will give relief in the problem of stomach pain include them in your daily routine,Health,healthy living

भुजंगासन

भुजंगासन करने से पेट की मांसपेशियां मजबूत बनती हैं, बॉडी टोन भी होती है। इस आसन को करने से पाचन में सुधार होता है। गैस, अपच और कब्ज की वजह से होने वाले पेट दर्द में भी आराम मिलता है। इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योग मैट पर पेट के बल लेट जाएं। पूरे शरीर को बिल्कुल सीधा रखें और पैरों के बीच थोड़ी दूरी बनाकर रखें। इसके बाद हाथों को कोहनी से मोड़कर हथेलियों को कंधों के पास जमीन पर रखें। अब सांस लेते हुए धीरे-धीरे हाथों के सहारे नाभि तक के हिस्से को ऊपर उठाएं। फिर जितना संभव हो सके सिर को पीछे की तरफ ले जाएं। कुछ देर इसी अवस्था में रहते हुए सामान्य गति से सांस लेते रहें और फिर सामान्य अवस्था में आ जाएं। इस योगासन को 4-5 बार दोहरा सकते हैं।

these 10 asanas will give relief in the problem of stomach pain include them in your daily routine,Health,healthy living

उदराकर्षणासन

उदराकर्षणासन शंख प्रक्षालन की क्रिया से जुड़ा हुआ है। योग में षट्कर्म की एक क्रिया है, जिसका नाम है शंखप्रक्षालन। जो पेट के लिए फायदेमंद होती है। इसे करने के लिए सबसे पहले घुटने मोड़कर, दोनों पैरों की एड़ी और पंजों पर बैठ जाएं और हाथों को घुटनों पर रख लें। अब गहरी सांस भरें फिर सांस निकालते हुए दाहिने घुटने को बाएं पंजे के पास जमीन पर टिकाएं और बाएं घुटने को छाती की ओर दबाएं। ऐसा करने से बाई जंघा पेट पर दबाव डालने लगेगी। अब पूरा शरीर गर्दन सहित बाईं ओर घुमा दें। ऐसी स्थिति में दायां घुटना बाएं पंजे के पास रहेगा। यथाशक्ति आसन को रोक कर रखें, फिर सांस भरते हुए सामान्य अवस्था में लौट आएं। इसी प्रकार दूसरे पैर से भी कर लें। अधिकतम फायदा लेने के लिए 4-6 बार इसका अभ्यास कर लें।

these 10 asanas will give relief in the problem of stomach pain include them in your daily routine,Health,healthy living

अर्ध मत्स्येन्द्रासन

अर्ध मत्स्येन्द्रासन करने से पेट दर्द में आराम मिल सकता है। इससे पेट के अंदरूनी अंगों में खिंचाव महसूस होता है। साथ ही पाचन में सुधार होता है और गैस व कब्ज से छुटकारा मिलता है। इसलिए, पेट दर्द होने पर अर्ध मत्स्येन्द्रासन किया जा सकता है। इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योग मैट पर सुखासन में बैठ जाएं। अब बाएं पैर के तलवे को दाएं पैर के घुटने या जांघ के ऊपर से पार करके जमीन पर रखें। इस दौरान दाहिने पैर का तलवा बाएं नितंब के अंदर की तरफ होगा। फिर दाएं हाथ को मोड़कर कोहनी को बाएं घुटने के बाहर रखें। सिर को बाईं तरफ घुमाएं और बाईं हथेली को बाएं नितंब के पास रखें। इस स्थिति में कुछ देर बने रहें और सामान्य गति से सांस लेते रहें। इस दौरान रीढ़ की हड्डी, पीठ को बिल्कुल सीधा रखें। फिर सामान्य अवस्था में वापस आकर इस प्रक्रिया को दाईं तरफ से करें। इसे 3-5 बार दोहराया जा सकता है।

these 10 asanas will give relief in the problem of stomach pain include them in your daily routine,Health,healthy living

नौकासन

पेट दर्द और एसिडिटी की समस्या के लिए नौकासन काफी फायदेमंद माना जाता है। नौकासन करते समय हमारे शरीर का आकार नौका यानि नाव के समान रहता है। इस योग का अभ्यास करने से वजन को नियंत्रित किया जा सकता है साथ ही कमर दर्द से भी छुटकारा पाया जा सकता है। नौकासन करने के लिए सबसे पहले आप पीठ के बल लेट जाए। अपने शरीर को ढीला छोड़े और सांस पर ध्यान दें। अब आप सांस लेते हुए अपने सिर, पैर, और पुरे शरीर को 30 डिग्री पर उठायें। ध्यान रहे आपके हाथ ठीक आपके जांघ के ऊपर हो। जब अपने शरीर को नीचें लाना हो तो लंबी गहरी सांस छोड़ते हुए सतह की ओर आएं।

these 10 asanas will give relief in the problem of stomach pain include them in your daily routine,Health,healthy living

सुप्त मत्स्येन्द्रासन

पेट के लिए सुप्त मत्स्येन्द्रासन करना काफी लाभकारी होता है। इस योगासन से कब्ज और सूजन की वजह से होने वाले पेट दर्द में आराम मिल सकता है। इससे पाचन तंत्र की कार्यप्रणाली बेहतर होती है। इस आसन के नियमित अभ्यास से गैस व अपच भी दूर होती है। यह पीठ के निचले हिस्से को भी स्ट्रेच करता है। इस आसन को करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं। दोनों हाथों को कंधों की सीध में दोनों तरफ फैला लें। दाएं पैर को घुटनों से मोड़ लें। इसके बाद दाएं पैर को बाएं घुटने पर टिका लें। अब सांस छोड़ते हुए पीठ को बाईं तरफ मोड़ लें, ताकि दायां घुटना जमीन से स्पर्श कर सके और सिर को दाईं तरफ मोड़ें। इस अवस्था में आपका सिर और शरीर अलग-अलग दिशा में मुड़े हुए होने चाहिए। इस मुद्रा में 30-60 सेकंड तक रुकें और सामान्य रूप से सांस लेते रहें। फिर ऐसा ही दूसरी तरफ से करें। इस प्रक्रिया को 4-5 बार दोहरा सकते हैं।

these 10 asanas will give relief in the problem of stomach pain include them in your daily routine,Health,healthy living

विपरीत करनी आसन

यह योगासन हमारे पेट के दर्द को कम करने के साथ हूँ स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसे करने के लिए दीवार के करीब बैठकर अपने पैरों को फर्श पर रखें। अपनी पीठ के बल लेटें और पैरों को दीवार से लगाकर सीधा करें। अब दीवारों के सहारे अपने पैरों को ऊपर उठाएं। अब धीरे-धीरे अपने कूल्हों को ऊपर उठाएं। अपने शरीर को अपने हाथों से सपोर्ट करें। अपनी गर्दन, कंधे और चेहरे को स्थिर रखें। इस अवस्था में 5 मिनट तक गहरी सांस लें और सांस छोड़ें।

these 10 asanas will give relief in the problem of stomach pain include them in your daily routine,Health,healthy living

पवनमुक्तासन

पवनमुक्तासन पीठ के निचले हिस्से के तनाव को दूर करता है। इस आसन को करने से अपच नहीं होता और मल त्याग की प्रक्रिया सही रहती है। पेट दर्द को कम करने के लिए भी पवनमुक्तसान किया जा सकता है। इसे करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं। दोनों पैरों को बिल्कुल सीधा रखें। दोनों पैरों को घुटनों से मोड़ते हुए शरीर के पास लेकर आएं। फिर हाथों से घुटनों को पकड़ लें और सांस लेते हुए धीरे-धीरे उन्हें छाती के पास लेकर आएं। इसके बाद सांस छोड़ते हुए सिर को घुटने से लगाने का प्रयास करें। कुछ देर इसी स्थिति में रहें और सामान्य गति से सांस लेते रहें। फिर सांस लेते हुए सिर को नीचे ले आएं और पैरों को भी सीधा कर लें। पेट दर्द होने पर इस आसन को 3-5 बार दोहराया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका