कहीं आप भी तो नहीं करते खाना खाने के बाद चाय पीने की गलती, होते हैं ये नुकसान

By: Kratika Sat, 18 Feb 2023 3:20:02

कहीं आप भी तो नहीं करते खाना खाने के बाद चाय पीने की गलती, होते हैं ये नुकसान

चाय के शौकीन लोगों को हर वक़्त चाय की तलब लगी रहती हैं फिर चाहे सर्दी हो या गर्मी। ऐसे लोग सुबह उठने के साथ ही रात को सोने तक कई कप चाय पी जाते हैं जो कि सेहत के लिए अच्छी बात नहीं हैं। लेकिन यह नुकसान तब और भी ज्यादा हो जाता हैं जब आप चाय का सेवन खाना खाने के बाद करते हैं। चाय में कैफीन पाया जाता है और कैफीन के सेवन से शरीर में कोर्टिसोल या स्टेरॉयड हार्मोन बढ़ता है। इसके बढ़ने से कई तरह की स्वास्थ्य परेशानियां हो सकती हैं। चाय की पत्ती में एसिडिक गुण होते हैं और जब वो भोजन के प्रोटीन के साथ मिलते हैं तो प्रोटीन सख्त हो जाता है, जिस वजह से उसे पचाने में मुश्किल होती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह से खाना खाने के बाद चाय पीने से नुकसान होता हैं।

reasons why drinking tea after dinner is harmful for health,healthy living,Health tips

बढ़ता है ब्लड प्रेशर

जो लोग खाना खाने के बाद चाय पीते हैं उन्हें हाई बीपी यानी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। चाय में कैफीन मौजूद होता है, जिसकी वजह से ब्लड प्रेशर बढ़ने की संभावना बनी रहती है। अगर आप पहले से ही हाइपरटेंशन या हाई ब्लड प्रेशर के रोगी हैं, तो खाने के बाद चाय बिल्कुल न पिएं।

reasons why drinking tea after dinner is harmful for health,healthy living,Health tips

दिल काे करे बीमार

अगर आप खाना खाने के तुरंत बाद चाय पीते हैं, ताे अपनी इस आदत काे आज ही छाेड़ दें। क्याेंकि आपकी यह आदत आपके हृदय या दिल काे बीमार बना सकती है। राेजाना दाेपहर और रात के खाने के बाद चाय पीने से दिल से संबंधित कई बीमारियां जन्म ले सकते हैं। साथ ही ऐसा करने से दिल की धड़कनें भी तेज हाे जाती है। अच्छे जीवन के लिए दिल का स्वस्थ हाेना बहुत जरूरी हाेता है। यह हमारे शरीर का एक अहम अंग हाेता है। चाय या कॉफी दिल के लिए नुकसानदेय हाेती है।

reasons why drinking tea after dinner is harmful for health,healthy living,Health tips

पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं

खाना खाने के तुंरत बाद चाय पीने से शरीर का पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है, जिससे खाना अच्छे से डायजेस्ट नहीं हो पाता है। इतना ही नहीं ऐसा करने से शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व भी उसे नहीं मिल पाते हैं। चाय में कैफीन की मात्रा अधिक होने से व्यक्ति को गैस, एसिडिटी की समस्या होने लगती है।

reasons why drinking tea after dinner is harmful for health,healthy living,Health tips

सिर दर्द की समस्या

भारतीय घरों में दूध की चाय बनाई जाती है और दूध में लगभग 2.8 प्रतिशत लैक्टोज होता है। इस वजह से दूध का स्वाद हल्का मीठा होता है। लैक्टोज में ऐसे गुण होते हैं जो गैस की समस्या पैदा कर सकते हैं। लैक्टोज में मौजूद पोषक तत्व चाय में मौजूद शुगर आसानी से पच नहीं पाते हैं, जिससे पेट में सूजन, सूजन और गैस हो सकती है।

reasons why drinking tea after dinner is harmful for health,healthy living,Health tips

पाेषक तत्वाें की कमी

खाने के बाद चाय पीने से आपकाे सभी जरूरी पाेषक तत्व भी नहीं मिल पाते हैं। दरअसल, चाय की पत्तियाें में एसिडिक गुण हाेता है। खाने के तुरंत बाद इसे पीने से शरीर काे पर्याप्त मात्रा में प्राेटीन नहीं मिल पाता है। इतना ही नहीं यह पाचन तंत्र या डायजेस्टिव सिस्टम काे प्रभावित करके जरूरी पाेषक तत्व भी शरीर काे देने में सक्षम नहीं हाेता है। इससे शरीर खाने काे अच्छे से पचा नहीं पाता है।


reasons why drinking tea after dinner is harmful for health,healthy living,Health tips

आयरन की कमी

खाने के बाद चाय पीने से शरीर में आयरन की भी कमी हो सकती है। चाय पीने से शरीर प्रोटीन को साथ जरूरी पोषक तत्व अवशोषित नहीं कर पाता है, जिससे आयरन या खून की कमी होने लगती है। चाय में फेनोलिक यौगिक पाया जाता है, यह आयरन को अवशोषित करने में बाधा डालता है। जिससे एनीमिया की समस्या पैदा हो सकती है।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com