न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुरानी प्लास्टिक बोतल से पीते हैं पानी?, आपकी सेहत पर मंडरा रहा बड़ा खतरा

पुरानी प्लास्टिक बोतल में बार-बार पानी पीना आपकी सेहत के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। इन बोतलों से निकलने वाले माइक्रोप्लास्टिक हार्मोनल बदलाव, सूजन, प्रजनन समस्याओं और गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं। जानें प्लास्टिक बोतलों के नुकसान, माइक्रोप्लास्टिक के प्रभाव और सुरक्षित विकल्प अपनाने के तरीके।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 06 Dec 2025 11:38:11

पुरानी प्लास्टिक बोतल से पीते हैं पानी?, आपकी सेहत पर मंडरा रहा बड़ा खतरा

हममें से कई लोग सोचते हैं कि प्लास्टिक की बोतल से पानी पीना एक सामान्य और बिल्कुल सुरक्षित आदत है, लेकिन हकीकत इससे काफी अलग है। सड़क पर चलते-फिरते हम तुरंत कोई प्लास्टिक की बोतल खरीद लेते हैं या घर की खाली बोतल को दोबारा इस्तेमाल कर लेते हैं। यह आदत जितनी आसान लगती है, उतनी ही चुपचाप खतरा भी बढ़ा रही है—आपके स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यावरण के लिए भी।

सबसे गंभीर समस्या यह है कि प्लास्टिक की बोतलों से समय के साथ बेहद छोटे-छोटे प्लास्टिक कण पानी में घुलने लगते हैं, जिन्हें माइक्रोप्लास्टिक कहा जाता है। ये कण 5 मिलीमीटर से भी छोटे होते हैं और हर दिशा से हमारे पर्यावरण में प्रवेश कर चुके हैं—समुद्र में, नदियों में, झीलों में और अब हवा में भी। पुराने प्लास्टिक के टूटने, कपड़ों के धुलाई से निकलने वाले माइक्रोफाइबर और बोतलों के घिसने से यह समस्या और तेजी से बढ़ रही है।

माइक्रोप्लास्टिक शरीर पर क्या असर डालते हैं?

जब हम बार-बार इस्तेमाल की गई प्लास्टिक बोतल से पानी पीते हैं, तो अनजाने में ये सूक्ष्म कण हमारे शरीर में प्रवेश कर जाते हैं। कई अंतरराष्ट्रीय शोधों में बोतलबंद पानी में बड़ी मात्रा में माइक्रोप्लास्टिक मौजूद होने की पुष्टि हो चुकी है। यह चिंता इसलिए और बढ़ गई है, क्योंकि प्लास्टिक में मौजूद कुछ रसायन शरीर में जाकर न सिर्फ हार्मोनल बदलाव लाते हैं बल्कि मोटापा, प्रजनन क्षमता में गिरावट, इंसुलिन रेजिस्टेंस और कैंसर जैसे जोखिम भी बढ़ा सकते हैं।

अभी भी वैज्ञानिक इनके दीर्घकालिक प्रभावों पर शोध कर रहे हैं, लेकिन शुरुआती निष्कर्ष बताते हैं कि माइक्रोप्लास्टिक शरीर में सूजन, ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस और टॉक्सिक केमिकल्स के ट्रांसफर का कारण बन सकते हैं। यानी जितना ज्यादा प्लास्टिक के संपर्क में रहेंगे, उतना ही शरीर पर इसका दबाव बढ़ता जाएगा।

इस खतरनाक आदत से कैसे बचें?

National Institutes of Health (NIH) ने भी इस मुद्दे पर चेतावनी देते हुए रिपोर्ट जारी की थी। अच्छी बात यह है कि कुछ छोटे कदम उठाकर आप इस खतरे से काफी हद तक बच सकते हैं:

1. प्लास्टिक बोतल का इस्तेमाल बंद करें:

स्टेनलेस स्टील, ग्लास या BPA-free बोतलें सबसे सुरक्षित विकल्प मानी जाती हैं। ये न टूटती हैं और न ही पानी में हानिकारक कण छोड़ती हैं।

2. बेहतर फिल्ट्रेशन सिस्टम अपनाएं:

हर पानी फिल्टर माइक्रोप्लास्टिक नहीं रोक पाता, मगर एडवांस तकनीक वाले फिल्ट्रेशन सिस्टम पानी में मौजूद प्रदूषकों और माइक्रोप्लास्टिक की मात्रा काफी कम करते हैं।

3. पर्यावरण का भी ख्याल रखें:

हर इस्तेमाल के बाद फेंकी गई प्लास्टिक बोतल समुद्री जीवों, पक्षियों और पूरी इकोलॉजी को नुकसान पहुंचाती है। प्लास्टिक कचरा न केवल धरती को प्रदूषित करता है, बल्कि यह सैकड़ों वर्षों तक पूरी तरह नष्ट भी नहीं होता।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत