न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान पंचायत सीमांकन पर सुप्रीम कोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला, 15 अप्रैल 2026 तक चुनाव संभव

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान पंचायत सीमांकन से जुड़ी याचिका को खारिज कर दिया, राज्य में पंचायत सीमांकन प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया गया और 15 अप्रैल 2026 तक पंचायत चुनाव कराए जाने का मार्ग स्पष्ट हुआ।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 05 Jan 2026 5:50:56

राजस्थान पंचायत सीमांकन पर सुप्रीम कोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला, 15 अप्रैल 2026 तक चुनाव संभव

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान के सिंगहानिया गांव सहित अन्य ग्रामीणों की ओर से दायर विशेष अनुमति याचिका (SLP) को खारिज कर दिया है। इस फैसले के साथ ही राज्य में पंचायत सीमांकन (Delimitation) की प्रक्रिया को अंतिम रूप से मंजूरी मिल गई है और 15 अप्रैल 2026 तक पंचायत चुनाव कराए जाने का रास्ता साफ हो गया है। यह निर्णय मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ ने सुनाया।

दरअसल, यह याचिका राजस्थान हाईकोर्ट के 14 नवंबर 2025 के फैसले के खिलाफ दायर की गई थी। उस फैसले में पूरे राज्य में पंचायत सीमांकन को वैध ठहराते हुए इसे 31 दिसंबर 2025 तक पूरा करने और सभी पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव 15 अप्रैल 2026 तक कराने के निर्देश दिए गए थे।

याचिकाकर्ताओं का आरोप

याचिकाकर्ताओं ने अदालत में दावा किया कि उनके गांव को जिस ग्राम पंचायत में शामिल किया गया है, वह काफी दूरी पर है, मार्ग कठिन है, सड़क सुविधा नहीं है और सीमांकन में दूरी संबंधी दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया गया है।

सरकार की दलील

राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता शिव मंगल शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि हाईकोर्ट द्वारा निर्धारित समयसीमा के अनुसार 31 दिसंबर 2025 तक पूरे राज्य में सीमांकन कार्य विधिवत पूरा कर लिया गया है। साथ ही राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची तैयार कर चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सीमांकन में केवल दूरी का ही ध्यान नहीं रखा जाता, बल्कि आबादी, प्रशासनिक सुविधा, सुशासन की जरूरत, कलेक्टर स्तर की रिपोर्ट और मंत्रिमंडल की मंजूरी जैसे कई मानकों को ध्यान में रखकर निर्णय लिया जाता है।

चुनाव कार्यक्रम पर प्रभाव

सरकार ने यह भी कहा कि सीमांकन को दोबारा करने पर कई ग्राम पंचायतों की सीमाएं बदलेंगी और इससे पूरे राज्य में पंचायत चुनाव कार्यक्रम प्रभावित होगा। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया और हाईकोर्ट के आदेश तथा पूरी हो चुकी सीमांकन प्रक्रिया को बरकरार रखा।

ग्राम पंचायत मुख्यालय संबंधी छूट

अदालत ने संबंधित ग्राम पंचायत को यह सुविधा दी है कि यदि पंचायत मुख्यालय के स्थान को लेकर कोई शिकायत हो, तो वे सक्षम प्राधिकारी के समक्ष आवेदन कर सकते हैं। लेकिन अदालत ने स्पष्ट कर दिया कि न तो मुख्यालय का स्थानांतरण किया जाएगा और न ही पहले से निष्पादित सीमांकन को दोबारा खोला जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से राजस्थान में पंचायत सीमांकन प्रक्रिया को अंतिम रूप मिल गया है और राज्य में 15 अप्रैल 2026 तक पंचायत चुनाव कराने की अंतिम कानूनी बाधा भी समाप्त हो गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

नांदेड़ के गुरुद्वारे में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, बाएं हाथ में लगी चोट; आरोपी गिरफ्तार
नांदेड़ के गुरुद्वारे में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, बाएं हाथ में लगी चोट; आरोपी गिरफ्तार
खड़गे की रैली के बाद ‘शुद्धिकरण’ को लेकर सियासी घमासान, कांग्रेस ने उठाए संविधान और समानता पर सवाल
खड़गे की रैली के बाद ‘शुद्धिकरण’ को लेकर सियासी घमासान, कांग्रेस ने उठाए संविधान और समानता पर सवाल
केंद्र सरकार पर जमकर बरसे गौरव गोगोई, बोले- पहली बार इतना डरा-सहमा देखा
केंद्र सरकार पर जमकर बरसे गौरव गोगोई, बोले- पहली बार इतना डरा-सहमा देखा
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 6 साल बाद बहन श्वेता का दावा, ‘हमें पता है क्या हुआ, कुछ तो...’
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 6 साल बाद बहन श्वेता का दावा, ‘हमें पता है क्या हुआ, कुछ तो...’
राहुल गांधी के अहंकार और अनुशासनहीनता से प्रभावित हुआ मानसून सत्र, रविशंकर प्रसाद ने साधा निशाना
राहुल गांधी के अहंकार और अनुशासनहीनता से प्रभावित हुआ मानसून सत्र, रविशंकर प्रसाद ने साधा निशाना
संसद में गतिरोध पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर निशाना, बोले- सरकार चर्चा को तैयार, फिर बहस से क्यों बच रहा विपक्ष?
संसद में गतिरोध पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर निशाना, बोले- सरकार चर्चा को तैयार, फिर बहस से क्यों बच रहा विपक्ष?
स्वतंत्रता दिवस पर घर में बनाएं मावा गुजिया, खोया और मेवों की भरपूर स्टफिंग से बनेगी बेहद स्वादिष्ट मिठाई
स्वतंत्रता दिवस पर घर में बनाएं मावा गुजिया, खोया और मेवों की भरपूर स्टफिंग से बनेगी बेहद स्वादिष्ट मिठाई
सिंह राशि में बुध का गोचर, 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर में तरक्की के बनेंगे योग!
सिंह राशि में बुध का गोचर, 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर में तरक्की के बनेंगे योग!
iQOO Neo 11 Ultra की लॉन्च डेट कंफर्म, 10,000mAh बैटरी और 2K डिस्प्ले के साथ आएगा फोन
iQOO Neo 11 Ultra की लॉन्च डेट कंफर्म, 10,000mAh बैटरी और 2K डिस्प्ले के साथ आएगा फोन
मुंबई के कुर्ला में बारिश के बीच भूस्खलन से बड़ा हादसा, 2 की मौत; 4-5 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका
मुंबई के कुर्ला में बारिश के बीच भूस्खलन से बड़ा हादसा, 2 की मौत; 4-5 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका
Samsung Galaxy S26 Ultra पर बड़ा प्राइस कट, 15 हजार रुपये सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन; एक्सचेंज पर भी भारी फायदा
Samsung Galaxy S26 Ultra पर बड़ा प्राइस कट, 15 हजार रुपये सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन; एक्सचेंज पर भी भारी फायदा
‘घर से काम ने सामाजिक जिंदगी बदल दी’, दिल्ली की तान्या सिंघल का वीडियो वायरल, बोलीं- ऑफिस में बनती थीं दोस्तियां
‘घर से काम ने सामाजिक जिंदगी बदल दी’, दिल्ली की तान्या सिंघल का वीडियो वायरल, बोलीं- ऑफिस में बनती थीं दोस्तियां
iPhone 18 Pro के आते ही पुराने iPhone हो सकते हैं महंगे, कीमत में 10 हजार रुपये तक बढ़ोतरी का दावा
iPhone 18 Pro के आते ही पुराने iPhone हो सकते हैं महंगे, कीमत में 10 हजार रुपये तक बढ़ोतरी का दावा
पैर में चोट लगी तो एक घंटे में प्लास्टर और दवाइयां, दुबई की हेल्थकेयर की फैन हुई भारतीय मूल की महिला
पैर में चोट लगी तो एक घंटे में प्लास्टर और दवाइयां, दुबई की हेल्थकेयर की फैन हुई भारतीय मूल की महिला