न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘पाकिस्तान जाकर 20 बच्चे पैदा करें ओवैसी’—नवनीत राणा का तीखा हमला, AIMIM चीफ को देश से बाहर निकालने की मांग

महाराष्ट्र की राजनीति में बयानबाज़ी तेज हो गई है। बीजेपी नेता नवनीत राणा ने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर तीखा हमला करते हुए उन्हें पाकिस्तान भेजने और नागरिकता रद्द करने की मांग की, जिस पर सियासी विवाद बढ़ गया है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 05 Jan 2026 2:58:17

‘पाकिस्तान जाकर 20 बच्चे पैदा करें ओवैसी’—नवनीत राणा का तीखा हमला, AIMIM चीफ को देश से बाहर निकालने की मांग

महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर बयानबाज़ी ने माहौल गर्मा दिया है। बीजेपी नेता नवनीत राणा द्वारा हिंदुओं से अधिक बच्चे पैदा करने की अपील के बाद राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। कुछ समय पहले दिए गए अपने बयान में नवनीत राणा ने कहा था कि उन्होंने एक मौलवी को यह कहते सुना है कि वह 19 बच्चों के बावजूद संतुष्ट नहीं है। इसी उदाहरण का हवाला देते हुए उन्होंने कहा था कि अगर देश को सुरक्षित और मजबूत रखना है, तो हिंदुओं को भी कम से कम चार बच्चे पैदा करने चाहिए।

नवनीत राणा के इस बयान पर देशभर में प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं और विपक्षी दलों ने इसे भड़काऊ करार दिया। इसी क्रम में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी इस मुद्दे पर पलटवार किया।

ओवैसी का पलटवार—“चार नहीं, आठ बच्चे करो”

महाराष्ट्र महानगरपालिका चुनाव के प्रचार के दौरान असदुद्दीन ओवैसी ने नवनीत राणा के बयान पर प्रतिक्रिया दी थी। रविवार, 4 जनवरी को अमरावती पहुंचे ओवैसी ने तंज कसते हुए कहा था, “चार बच्चे क्यों, आप आठ बच्चे कर लो, हमें इससे क्या?” ओवैसी के इस जवाब ने विवाद को और हवा दे दी और बयानबाज़ी का सिलसिला तेज हो गया।

ओवैसी के बयान पर नवनीत राणा का पलटवार

अब AIMIM प्रमुख के इस बयान पर नवनीत राणा ने और भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी नेता ने कहा कि देश में लोकतंत्र लगातार बदल रहा है और इस पर बोलने की जिम्मेदारी संसद सदस्यों की है। उन्होंने कहा, “अगर आपको इस देश में रहना है, तो आपको संविधान का सम्मान करना होगा। ओवैसी को लोकतंत्र पर खुलकर बोलना चाहिए।”

नवनीत राणा ने यहीं नहीं रुकते हुए असदुद्दीन ओवैसी की नागरिकता को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने कहा कि ओवैसी की भारतीय नागरिकता रद्द की जानी चाहिए और उन्हें देश से बाहर भेज दिया जाना चाहिए।

‘पाकिस्तान भेज दो, वहां 20 बच्चे पैदा करें’

अपने बयान को और आक्रामक बनाते हुए नवनीत राणा ने कहा, “असदुद्दीन ओवैसी को पाकिस्तान भेज दिया जाना चाहिए। वहां जाकर वे 10 नहीं, बल्कि 20 बच्चे पैदा करें।” इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है और इसे बेहद आपत्तिजनक करार दिया जा रहा है।

ओवैसी से सीधे सवाल

नवनीत राणा ने ओवैसी को संबोधित करते हुए कहा, “ओवैसी, हमें अच्छी तरह पता है कि आपके मन में क्या चल रहा है। आप लोकतंत्र की बात क्यों नहीं करते? आप संसद के सदस्य हैं, लेकिन संविधान का सम्मान नहीं करते। आप ‘भारत माता की जय’ नहीं कहते, ‘वंदे मातरम्’ नहीं बोलते, तो फिर आप इस देश को क्या मानते हैं?”

इसके साथ ही नवनीत राणा ने चुनाव आयोग से भी मांग की कि असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM की मान्यता रद्द की जाए। उन्होंने दोहराया कि ओवैसी को भारत में रहने का अधिकार नहीं है और उन्हें पाकिस्तान भेज दिया जाना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला