न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘नहीं चलेगी दादागीरी’… वेनेजुएला पर अमेरिकी कार्रवाई से चीन भड़का, शी चिनफिंग ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश

वेनेजुएला पर अमेरिकी कार्रवाई के बाद चीन ने जताई नाराजगी, राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश। अमेरिका की एकतरफा कार्रवाई को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया और वैश्विक शांति पर असर की चेतावनी दी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 05 Jan 2026 6:31:38

‘नहीं चलेगी दादागीरी’… वेनेजुएला पर अमेरिकी कार्रवाई से चीन भड़का, शी चिनफिंग ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश

वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को अमेरिकी सेना द्वारा गिरफ्तार कर देश से बाहर ले जाया गया। इस कार्रवाई के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल मच गई है और विभिन्न देशों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। इसी बीच, चीन ने इस फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया जताई है।

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कोई भी देश दुनिया का पुलिसकर्मी या अंतरराष्ट्रीय न्यायाधीश बनने का हकदार नहीं है। उन्होंने अमेरिका की कार्रवाई को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन और वेनेजुएला की संप्रभुता पर हमला करार दिया। उनका कहना था कि “एकतरफा दादागिरी अब स्वीकार्य नहीं होगी।”

शी चिनफिंग ने वैश्विक मामलों में एकतरफा और दबंगाना कृत्यों की सख्त आलोचना की। उन्होंने प्रमुख वैश्विक शक्तियों से अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों का सम्मान करने की अपील की। उनका कहना था कि दुनिया आज एक ऐसे मोड़ पर खड़ी है, जिसे पिछले एक सदी में शायद ही कभी देखा गया हो, और इस दौरान एकतरफा कार्रवाई से अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था कमजोर हो रही है।

चीन की आधिकारिक समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, राष्ट्रपति शी ने ये बातें बीजिंग में आयरलैंड की प्रधानमंत्री मिशेल मार्टिन से मुलाकात के दौरान कहीं। उन्होंने जोर देकर कहा कि सभी देशों को अन्य देशों के लोगों द्वारा चुने गए विकास और निर्णयों का सम्मान करना चाहिए। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के उद्देश्यों का पालन अनिवार्य है, जिसमें वैश्विक शक्तियों को जिम्मेदार भूमिका निभानी चाहिए।

शी चिनफिंग ने यह भी चेताया कि वैश्विक व्यवस्था पर दबाव बढ़ रहा है और ऐसे समय में एकतरफा और दादागिरी वाले कदम दुनिया की स्थिरता को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकते हैं। इससे पहले, रविवार को चीन-पाकिस्तान विदेश मंत्रियों के सातवें रणनीतिक संवाद के दौरान भी चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने अमेरिका की कार्रवाई पर चीन के विरोध को दोहराया और कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन वैश्विक शांति और सुरक्षा के लिए खतरा है।

इस बयान के बाद स्पष्ट हो गया है कि चीन अब वैश्विक स्तर पर एक सख्त रुख अपनाने के मूड में है और किसी भी तरह की एकतरफा कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अमेरिका की वेनेजुएला में कार्रवाई ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में नया तनाव पैदा कर दिया है और अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि आने वाले समय में वैश्विक शक्ति संतुलन पर इसका क्या प्रभाव पड़ता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी