न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लॉरेंस गैंग की धमकी से हड़कंप, खाटूश्यामजी मंदिर कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष के बेटे से 3 करोड़ की रंगदारी की मांग

सीकर के खाटूश्यामजी मंदिर कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष के बेटे मानवेंद्र सिंह चौहान को लॉरेंस गैंग की ओर से 3 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है। विदेशी नंबर से आए कॉल के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 05 Jan 2026 4:07:35

लॉरेंस गैंग की धमकी से हड़कंप, खाटूश्यामजी मंदिर कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष के बेटे से 3 करोड़ की रंगदारी की मांग

सीकर जिले के प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष कालू सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह चौहान को कुख्यात लॉरेंस गैंग की ओर से जान से मारने की धमकी दी गई है। आरोप है कि फोन कर उनसे 3 करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की गई। यह कॉल विदेशी नंबर से आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को हरि बॉक्सर बताते हुए लॉरेंस विश्नोई गिरोह का सदस्य होने का दावा किया। रंगदारी नहीं देने पर गोलियों और ग्रेनेड बम से हमला कर हत्या करने की धमकी दी गई। मामले से घबराए मानवेंद्र सिंह चौहान ने खाटूश्यामजी थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

4 जनवरी को आया धमकी भरा कॉल

पुलिस को दी गई रिपोर्ट में मानवेंद्र सिंह चौहान पुत्र कालू सिंह, निवासी वार्ड नंबर 3 खाटूश्यामजी ने बताया कि 4 जनवरी को उनके मोबाइल फोन पर विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि वह हरि बॉक्सर है और लॉरेंस विश्नोई ग्रुप से जुड़ा हुआ है। उसने सीधे शब्दों में चेतावनी दी कि अगर 3 करोड़ रुपये की व्यवस्था नहीं की गई, तो वह घर आकर गोलियों और ग्रेनेड बम से जान से मार देगा या मरवा देगा। इस गंभीर धमकी के बाद पीड़ित ने तुरंत पुलिस का रुख किया।

मानवेंद्र सिंह चौहान की शिकायत के आधार पर पुलिस ने संगठित अपराध समेत अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

“विदेशी नंबरों के जरिए जांच आगे बढ़ाई जा रही है”

खाटूश्यामजी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पवन कुमार चौबे ने बताया कि पीड़ित की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। धमकी देने वाले विदेशी नंबरों को ट्रेस किया जा रहा है और साइबर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

पहले भी सीकर में सक्रिय रहा है लॉरेंस गैंग

यह पहला मामला नहीं है जब सीकर जिले में लॉरेंस गैंग या उससे जुड़े नेटवर्क के नाम पर धमकियां सामने आई हों। इससे पहले भी रोहित गोदारा गैंग और लॉरेंस गैंग के नाम पर जिले में करीब एक दर्जन लोगों को धमकाया जा चुका है। खाटूश्यामजी और फतेहपुर क्षेत्र में पूर्व में भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

फतेहपुर और सदर थाना क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट कारोबारियों को मिली धमकियों के मामलों में पुलिस ने कुछ स्थानीय मीडिएटर्स को गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया था कि ये लोग इलाके के व्यापारियों और हाई-प्रोफाइल लोगों की रेकी कर विदेश में बैठे गैंगस्टरों तक उनकी जानकारी और मोबाइल नंबर पहुंचाते थे। पुलिस को आशंका है कि मौजूदा मामले में भी इसी तरह का कोई नेटवर्क सक्रिय हो सकता है, जिसकी कड़ियां जोड़ी जा रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

नांदेड़ के गुरुद्वारे में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, बाएं हाथ में लगी चोट; आरोपी गिरफ्तार
नांदेड़ के गुरुद्वारे में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, बाएं हाथ में लगी चोट; आरोपी गिरफ्तार
खड़गे की रैली के बाद ‘शुद्धिकरण’ को लेकर सियासी घमासान, कांग्रेस ने उठाए संविधान और समानता पर सवाल
खड़गे की रैली के बाद ‘शुद्धिकरण’ को लेकर सियासी घमासान, कांग्रेस ने उठाए संविधान और समानता पर सवाल
केंद्र सरकार पर जमकर बरसे गौरव गोगोई, बोले- पहली बार इतना डरा-सहमा देखा
केंद्र सरकार पर जमकर बरसे गौरव गोगोई, बोले- पहली बार इतना डरा-सहमा देखा
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 6 साल बाद बहन श्वेता का दावा, ‘हमें पता है क्या हुआ, कुछ तो...’
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 6 साल बाद बहन श्वेता का दावा, ‘हमें पता है क्या हुआ, कुछ तो...’
राहुल गांधी के अहंकार और अनुशासनहीनता से प्रभावित हुआ मानसून सत्र, रविशंकर प्रसाद ने साधा निशाना
राहुल गांधी के अहंकार और अनुशासनहीनता से प्रभावित हुआ मानसून सत्र, रविशंकर प्रसाद ने साधा निशाना
संसद में गतिरोध पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर निशाना, बोले- सरकार चर्चा को तैयार, फिर बहस से क्यों बच रहा विपक्ष?
संसद में गतिरोध पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर निशाना, बोले- सरकार चर्चा को तैयार, फिर बहस से क्यों बच रहा विपक्ष?
स्वतंत्रता दिवस पर घर में बनाएं मावा गुजिया, खोया और मेवों की भरपूर स्टफिंग से बनेगी बेहद स्वादिष्ट मिठाई
स्वतंत्रता दिवस पर घर में बनाएं मावा गुजिया, खोया और मेवों की भरपूर स्टफिंग से बनेगी बेहद स्वादिष्ट मिठाई
सिंह राशि में बुध का गोचर, 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर में तरक्की के बनेंगे योग!
सिंह राशि में बुध का गोचर, 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर में तरक्की के बनेंगे योग!
iQOO Neo 11 Ultra की लॉन्च डेट कंफर्म, 10,000mAh बैटरी और 2K डिस्प्ले के साथ आएगा फोन
iQOO Neo 11 Ultra की लॉन्च डेट कंफर्म, 10,000mAh बैटरी और 2K डिस्प्ले के साथ आएगा फोन
मुंबई के कुर्ला में बारिश के बीच भूस्खलन से बड़ा हादसा, 2 की मौत; 4-5 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका
मुंबई के कुर्ला में बारिश के बीच भूस्खलन से बड़ा हादसा, 2 की मौत; 4-5 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका
Samsung Galaxy S26 Ultra पर बड़ा प्राइस कट, 15 हजार रुपये सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन; एक्सचेंज पर भी भारी फायदा
Samsung Galaxy S26 Ultra पर बड़ा प्राइस कट, 15 हजार रुपये सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन; एक्सचेंज पर भी भारी फायदा
‘घर से काम ने सामाजिक जिंदगी बदल दी’, दिल्ली की तान्या सिंघल का वीडियो वायरल, बोलीं- ऑफिस में बनती थीं दोस्तियां
‘घर से काम ने सामाजिक जिंदगी बदल दी’, दिल्ली की तान्या सिंघल का वीडियो वायरल, बोलीं- ऑफिस में बनती थीं दोस्तियां
iPhone 18 Pro के आते ही पुराने iPhone हो सकते हैं महंगे, कीमत में 10 हजार रुपये तक बढ़ोतरी का दावा
iPhone 18 Pro के आते ही पुराने iPhone हो सकते हैं महंगे, कीमत में 10 हजार रुपये तक बढ़ोतरी का दावा
पैर में चोट लगी तो एक घंटे में प्लास्टर और दवाइयां, दुबई की हेल्थकेयर की फैन हुई भारतीय मूल की महिला
पैर में चोट लगी तो एक घंटे में प्लास्टर और दवाइयां, दुबई की हेल्थकेयर की फैन हुई भारतीय मूल की महिला