न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अंबाला: समय से पहले चली शताब्दी एक्सप्रेस, 7 रेलकर्मी जांच के घेरे में

अंबाला रेल मंडल में बड़ा मामला सामने आया है, जहां चंडीगढ़ स्टेशन से शताब्दी एक्सप्रेस तय समय से पहले रवाना हो गई। घटना के बाद 7 रेलकर्मी जांच के घेरे में हैं, जीआरपी ने केस दर्ज किया और रेलवे बोर्ड ने रिपोर्ट तलब की है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 05 Jan 2026 10:15:29

अंबाला: समय से पहले चली शताब्दी एक्सप्रेस, 7 रेलकर्मी जांच के घेरे में

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर शनिवार को कालका–नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस (12006) के तय समय से पहले रवाना हो जाने का मामला अब गंभीर रूप ले चुका है। इस बड़ी लापरवाही से रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया है और मामला सीधे रेलवे बोर्ड तक पहुंच गया है। अंबाला रेल मंडल ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तीन सदस्यीय उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया है, जिसने सोमवार को सात रेलवे कर्मचारियों को पूछताछ के लिए बुलाया है।

उधर, राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने ट्रेन संचालन में लापरवाही के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि इस एफआईआर में फिलहाल किसी व्यक्ति को नामजद आरोपी नहीं बनाया गया है। एफआईआर के कॉलम नंबर सात को खाली छोड़ा गया है, लेकिन शिकायत में लोको पायलट और संचालन से जुड़े कर्मचारियों की लापरवाही का उल्लेख जरूर किया गया है।

गौरतलब है कि इस मामले का खुलासा दैनिक जागरण द्वारा ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों से बातचीत के बाद हुआ। स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद फुटेज में साफ नजर आता है कि शताब्दी एक्सप्रेस अचानक चल पड़ी, जबकि कई यात्री अभी प्लेटफॉर्म पर ही मौजूद थे। एक यात्री ट्रेन पकड़ने की कोशिश में दौड़ते हुए प्लेटफॉर्म पर गिर पड़ा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों द्वारा इमरजेंसी चेन खींचे जाने के बाद ट्रेन को रोका गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

अंबाला रेल मंडल की ओर से गठित जांच टीम में ऑपरेटिंग, मैकेनिकल और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। इस समिति ने जिन विभागों के कर्मचारियों को तलब किया है, उनमें ट्रेन मैनेजर, लोको पायलट, डिप्टी स्टेशन सुपरिंटेंडेंट, पावर केबिन के केबिन मास्टर, आरपीएफ सब-इंस्पेक्टर, कमर्शियल व टिकट चेकिंग स्टाफ, सिग्नल और टेलीकॉम विभाग के कर्मचारी शामिल हैं। इसके अलावा वीडियो में सामने आए यात्रियों के बयान भी जांच कमेटी को सौंपे जा चुके हैं।

जांच के दौरान कर्मचारियों के साथ-साथ यात्रियों के बयान भी दर्ज किए जा सकते हैं। जानकारी के अनुसार यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से चार मिनट की देरी से चंडीगढ़ स्टेशन पहुंची थी और नियमों के अनुसार इसे पहुंचने के करीब आठ मिनट बाद रवाना किया जाना चाहिए था, लेकिन तय ठहराव से पहले ही ट्रेन को चलाने का संकेत दे दिया गया। यात्रियों द्वारा इस घटना को लेकर रेल मंत्री को सोशल मीडिया पर टैग किए जाने के बाद रेलवे बोर्ड ने भी मामले की प्रारंभिक रिपोर्ट तलब कर ली है।

वहीं यात्री सुरिंद्र भारद्वाज की शिकायत के आधार पर चंडीगढ़ रेलवे पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी उर्मिला ने बताया कि घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज और ट्रेन संचालन से संबंधित सभी रिकॉर्ड अपने कब्जे में ले लिए गए हैं और उनकी गहन जांच की जा रही है।

अंबाला मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (सीनियर डीसीएम) नवीन कुमार झा ने कहा कि तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन कर दिया गया है। सहायक अधिकारियों की यह टीम दो दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। रिपोर्ट आने के बाद यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही या गलती पाई जाती है, तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

शी जिनपिंग 7 साल बाद आएंगे भारत, 12-13 सितंबर को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
शी जिनपिंग 7 साल बाद आएंगे भारत, 12-13 सितंबर को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
मुंबई-गोवा हाईवे में 17 साल की देरी पर नितिन गडकरी नाराज, बोले- उद्घाटन में नहीं आऊंगा, मुझे शर्म आती है
मुंबई-गोवा हाईवे में 17 साल की देरी पर नितिन गडकरी नाराज, बोले- उद्घाटन में नहीं आऊंगा, मुझे शर्म आती है
जेडीयू का नाम बदलकर ‘जनता दल नीतीश’ करने की अपील, संजय झा बोले- पार्टी के उत्थान में नीतीश का बड़ा योगदान
जेडीयू का नाम बदलकर ‘जनता दल नीतीश’ करने की अपील, संजय झा बोले- पार्टी के उत्थान में नीतीश का बड़ा योगदान
बिहार: लालगंज में निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा, 8 मजदूर घायल; दो की हालत गंभीर
बिहार: लालगंज में निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा, 8 मजदूर घायल; दो की हालत गंभीर
नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिल्ली से गुजरात पहुंचने पर भड़के राज ठाकरे, पूछा- मुंबई में क्यों नहीं...
नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिल्ली से गुजरात पहुंचने पर भड़के राज ठाकरे, पूछा- मुंबई में क्यों नहीं...
जादवपुर यूनिवर्सिटी विवाद पर भड़के शुभेंदु अधिकारी, बोले- ‘कश्मीर की आजादी’ के नारे लगे तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की...
जादवपुर यूनिवर्सिटी विवाद पर भड़के शुभेंदु अधिकारी, बोले- ‘कश्मीर की आजादी’ के नारे लगे तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की...
AI का कमाल, 80s के दौर में पहुंचे बॉलीवुड सितारे, कियारा-सिद्धार्थ से परिणीति-राघव तक दिखा रेट्रो अंदाज
AI का कमाल, 80s के दौर में पहुंचे बॉलीवुड सितारे, कियारा-सिद्धार्थ से परिणीति-राघव तक दिखा रेट्रो अंदाज
‘हनुमान अंश’ के आएंगे दो और पार्ट, विराट-अनुष्का की एंट्री पर सस्पेंस; मेकर्स ने बताया आगे क्या होगा
‘हनुमान अंश’ के आएंगे दो और पार्ट, विराट-अनुष्का की एंट्री पर सस्पेंस; मेकर्स ने बताया आगे क्या होगा
मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ से अलग होगी अजय देवगन की फिल्म, विजय सालगांवकर की कहानी में आएगा नया ट्विस्ट
मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ से अलग होगी अजय देवगन की फिल्म, विजय सालगांवकर की कहानी में आएगा नया ट्विस्ट
‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ के बीच ‘हैवान’ की एडवांस बुकिंग धीमी, अब तक इतनी हुई कमाई
‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ के बीच ‘हैवान’ की एडवांस बुकिंग धीमी, अब तक इतनी हुई कमाई
देवोलीना भट्टाचार्जी ने बेटे के धर्म पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, बोलीं- बच्चे को ट्रोल करना किस धर्म में...
देवोलीना भट्टाचार्जी ने बेटे के धर्म पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, बोलीं- बच्चे को ट्रोल करना किस धर्म में...
सत्य निकेतन PG हादसे में पुलिस का दावा, 100 मीटर दूर था संचालक फिर भी मौके पर नहीं पहुंचा
सत्य निकेतन PG हादसे में पुलिस का दावा, 100 मीटर दूर था संचालक फिर भी मौके पर नहीं पहुंचा
बिग बॉस 20: मनोज तिवारी की बेटी रीति ने बताया अपना दर्द, बोलीं- पिता की वजह से झेलनी पड़ती हैं धमकियां
बिग बॉस 20: मनोज तिवारी की बेटी रीति ने बताया अपना दर्द, बोलीं- पिता की वजह से झेलनी पड़ती हैं धमकियां
फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम
फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम