न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बारीगोड़ा फाटक पर भयावह हादसा, चाय पीने उतरा बस चालक, ढलान से लुढ़की बस ने स्कूटी सवार छात्रा की ले ली जान

जमशेदपुर के बारीगोड़ा रेलवे फाटक पर मिनी बस की लापरवाही से हुए हादसे में 16 वर्षीय छात्रा अंजली कुमारी की मौत, छह साल की निधि घायल। ढलान पर खड़ी बस के पीछे लुढ़कने से हादसा, रेल मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन ठप।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 05 Jan 2026 6:06:15

बारीगोड़ा फाटक पर भयावह हादसा, चाय पीने उतरा बस चालक, ढलान से लुढ़की बस ने स्कूटी सवार छात्रा की ले ली जान

जमशेदपुर। परसुडीह थाना क्षेत्र के बारीगोड़ा रेलवे फाटक पर सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। बस चालक की लापरवाही ने 16 वर्षीय छात्रा की जान ले ली, जबकि उसके साथ बैठी छह साल की बच्ची जिंदगी और मौत के बीच झूल गई।

फाटक बंद होने के दौरान ढलान पर खड़ी मिनी बस अचानक पीछे की ओर लुढ़क गई और स्कूटी पर सवार राहरगोड़ा की अंजली कुमारी को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में अंजली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल बच्ची निधि को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क और रेलवे ट्रैक जाम कर दिया। इस कारण टाटा-हावड़ा रेल मार्ग पर करीब एक घंटे तक ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा।

ढलान पर खड़ी बस बनी मौत का कारण

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह हादसा सुबह लगभग 11:30 बजे हुआ। राहरगोड़ा से साकची की ओर जा रही ‘भोले शंकर’ नामक मिनी बस बारीगोड़ा फाटक पर कतार में खड़ी थी।

इस दौरान बस चालक और खलासी नीचे चाय पीने चले गए। बस न तो हैंडब्रेक पर थी और न ही गियर में। ढलान के कारण बस अचानक पीछे की ओर लुढ़क गई और तुरंत पीछे खड़ी स्कूटी को टक्कर मार दी। बस के आगे स्कूटी पर बैठी अंजली कुमारी और निधि को अपनी चपेट में ले लिया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतका अंजली कुमारी राहरगोड़ा निवासी अशोक ठाकुर की बड़ी बेटी थी। वह तीन बहनों में सबसे बड़ी थी और पढ़ाई के साथ-साथ घर की जिम्मेदारियों में भी हाथ बंटाती थी।

अशोक ठाकुर की राहरगोड़ा में सैलून की दुकान है। बेटी की अचानक मौत से पूरा परिवार सदमे में है। घायल छह वर्षीय निधि अंजली की रिश्तेदार है। दुर्भाग्य से निधि के पिता मनोज प्रसाद पहले एक सड़क हादसे में ही जीवन गंवा चुके थे।

बताया गया है कि अंजली निधि को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रही थी, तभी यह भयावह हादसा हो गया। निधि को गंभीर हालत में टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ट्रैक पर उतरे लोग, ट्रेनों का परिचालन ठप

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आक्रोशित लोग और परिजन शव के साथ सड़क जाम कर रेलवे ट्रैक पर उतर आए।

इस कारण टाटा-हावड़ा मुख्य रेल मार्ग पर करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें प्रभावित हुईं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सूचना मिलने पर परसुडीह थाना पुलिस और क्यूआरटी टीम मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझाकर जाम हटवाया गया।

खटारा बसों और सुरक्षा के सवाल

घटनास्थल पर पहुंचे झामुमो के ओडिशा प्रदेश महासचिव दुबराज नाग ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राहरगोड़ा-साकची मार्ग पर अनफिट और खटारा बसें धड़ल्ले से चल रही हैं, लेकिन प्रशासन अब तक कुछ नहीं कर रहा।

स्थानीय लोगों ने बारीगोड़ा रेलवे फाटक पर अंडरग्राउंड ब्रिज की पुरानी मांग दोहराई। उनका कहना है कि ब्रिज नहीं होने के कारण यहां अक्सर जाम और हादसे होते रहते हैं।

पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है, जबकि बस चालक की तलाश जारी है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत