न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पिज्जा-बर्गर-फ्रेंच फ्राइज की लत सिर्फ स्वाद नहीं, मानसिक तनाव की निशानी! स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा

पिज्जा-बर्गर जैसे प्रोसेस्ड फूड स्वाद के लिए नहीं, बल्कि भावनात्मक तनाव दूर करने के लिए खाए जाते हैं। जानिए हालिया स्टडी में इनके स्वास्थ्य पर पड़ने वाले खतरनाक प्रभाव।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 13 May 2025 11:20:39

पिज्जा-बर्गर-फ्रेंच फ्राइज की लत सिर्फ स्वाद नहीं, मानसिक तनाव की निशानी! स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा

अगर पिज्जा, बर्गर, चिप्स, नमकीन, बिस्किट, कुकीज और फ्रेंच फ्राइज जैसे अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड को देखकर आपके भी मुंह में पानी आ जाता है, तो इसकी वजह सिर्फ उनका स्वाद या आनंद नहीं है। हाल ही में फूड साइंस एंड न्यूट्रिशन जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, लोग इन खाद्य पदार्थों की लत का शिकार हो रहे हैं और भावनात्मक तनाव से राहत पाने के लिए बार-बार इन्हें खाते हैं। यह स्टडी अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स (UPFs), खाने की लत, मूड और स्वाद आधारित भूख (हैडोनिक हंगर) के बीच गहरे संबंध को उजागर करती है।

अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स कैसे बनते हैं?

आज की बदलती जीवनशैली और तेज़ रफ्तार जिंदगी में फूड प्रोसेसिंग तकनीकों का इस्तेमाल बहुत बढ़ गया है। नोवा क्लासिफिकेशन सिस्टम के मुताबिक, फूड्स को चार वर्गों में बांटा गया है, जिनमें से एक है UPF यानी अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड। इनमें भारी मात्रा में एडिटिव्स होते हैं और ये गहन औद्योगिक प्रक्रिया से गुजरते हैं, जिससे इनका प्राकृतिक स्वरूप भी खत्म हो जाता है।

सेहत के लिए क्यों हैं खतरनाक?

UPF तैयार करने में एंटी-ह्यूमेक्टेंट्स, फ्लेवर इनहैंसर और इमल्सीफायर्स जैसे रसायनों का उपयोग होता है जिससे इनका निर्माण सस्ता और शेल्फ लाइफ लंबी हो जाती है। लेकिन इन फूड्स में पोषक तत्वों की मात्रा कम और फैट की मात्रा अधिक होती है, जो लंबे समय में स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकते हैं। बदलती लाइफस्टाइल, आक्रामक विज्ञापन और बढ़ते उपभोग ने UPF की खपत को और भी बढ़ा दिया है।

स्टडी कैसे की गई?

यह ऑनलाइन सर्वे तुर्किए के अंकारा शहर में सितंबर 2024 से जनवरी 2025 तक किया गया। इसमें 18 से 65 वर्ष की उम्र के 3,997 वयस्क शामिल किए गए। जिन लोगों को मानसिक विकार या ईटिंग डिसऑर्डर था, उन्हें इस अध्ययन में शामिल नहीं किया गया।

कौन-कौन से टूल्स का इस्तेमाल हुआ?

- sQ-HPF (Highly Processed Food Consumption Screening Questionnaire): खाने की आदतों का आकलन
- PFS (Power of Food Scale): स्वाद आधारित भूख को मापने के लिए
- YFAS (Yale Food Addiction Scale): खाने की लत का पता लगाने के लिए
- DASS-21 (Depression Anxiety Stress Scale-21): तनाव, चिंता और अवसाद की स्थिति जानने के लिए

स्टडी से निकले प्रमुख निष्कर्ष

स्टडी में शामिल लोगों की औसत उम्र 31.7 वर्ष थी, जिनमें से 63% महिलाएं और 52.9% बेरोजगार थे। इनका औसत BMI 24.5 kg/m² था।

55% का वजन सामान्य था

11.7% मोटे

27.5% ओवरवेट

5.6% अंडरवेट

sQ-HPF, PFS और YFAS के औसत स्कोर क्रमशः 5.1, 2.8 और 2.9 रहे।
DASS-21 पर तनाव, अवसाद और चिंता के औसत स्कोर क्रमशः 5.9, 5.6 और 5.0 थे।

स्टडी में पाया गया कि 55% लोग अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड का कम सेवन करते हैं, जबकि 45% इनका अत्यधिक सेवन करते हैं। इनका औसत उम्र 28.8 वर्ष था, जो कि कम सेवन करने वालों की औसत उम्र 34.1 वर्ष से काफी कम है। अकेले रहने वाले और अविवाहित लोग UPF का सेवन ज़्यादा करते हैं।

इस बात की पुष्टि हुई कि लोग अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड शरीर की पोषण ज़रूरत नहीं बल्कि भावनात्मक संतोष और मूड सुधारने के लिए खाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज