न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Kidney Stone: पथरी से है परेशान तो इन 3 तरीकों से करें नींबू का इस्तेमाल, कुछ ही दिनों में मिलेगा आराम

गुर्दे की पथरी या किडनी की पथरी (kidney Stone) की समस्या शरीर में तब होती है जब आपके रक्त में बहुत अधिक अपशिष्ट यानी की कचरा जमा होने लागता है। ऐसे में आपका शरीर पर्याप्त मात्रा में पेशाब नहीं बना पाता है। इससे आपके गुर्दे में क्रिस्टल बनने लगते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 07 Jul 2022 11:57:21

Kidney Stone: पथरी से है परेशान तो इन 3 तरीकों से करें नींबू का इस्तेमाल, कुछ ही दिनों में मिलेगा आराम

गुर्दे की पथरी या किडनी की पथरी (kidney Stone) की समस्या शरीर में तब होती है जब आपके रक्त में बहुत अधिक अपशिष्ट यानी की कचरा जमा होने लागता है। ऐसे में आपका शरीर पर्याप्त मात्रा में पेशाब नहीं बना पाता है। इससे आपके गुर्दे में क्रिस्टल बनने लगते हैं। और धीरे-धीरे ये क्रिस्टल अपनी तरह दूसरे अपशिष्ट को मिलाने लगता है, और पथरी का निर्माण करता है। समय के साथ इनका आकार बड़ा होता जाता है।

क्यों होता है किडनी में स्टोन?

कम पानी पीने की आदत, वंशानुगत पथरी होने की तासीर, बार-बार मूत्रमार्ग में संक्रमण होना, विटामिन 'सी' या कैल्शियम वाली दवाओं का अधिक सेवन, लम्बे समय तक बेड रेस्ट, हाइपर पैराथायराइडिज्म इसेक ज्यादातर देखे जाने वाले कारण है। इसके अलावा यह परेशानी सबसे ज्यादा मोटे लोगों और आंत की सर्जरी करवा चुके मरीजों में होने का खतरा होता है।

Kidney Stone: पथरी से है परेशान तो इन 3 तरीकों से करें नींबू का इस्तेमाल, कुछ ही दिनों में मिलेगा आराम

किडनी में स्टोन के लक्षण

किडनी की पथरी के लक्षणों में पसलियों के नीचे, बाजू और पीठ में तेज दर्द होना, दर्द जो निचले पेट और कमर तक फैलता है, दर्द जो लहरों में आता है और तीव्रता में उतार-चढ़ाव करता है.
पेशाब करते समय दर्द या जलन महसूस होना, गुलाबी, लाल या धुंधला भूरे रंग का पेशाब आना, पेशाब से बदबू आना, पेशाब करने की लगातार आवश्यकता होना, सामान्य से अधिक बार पेशाब करना या कम मात्रा में पेशाब आना, मतली और उल्टी, संक्रमण होने पर बुखार और ठंड लगना आदि शामिल हैं।

Kidney Stone: पथरी से है परेशान तो इन 3 तरीकों से करें नींबू का इस्तेमाल, कुछ ही दिनों में मिलेगा आराम

किडनी स्टोन के घरेलू उपाय?

आप पथरी को नेचुरल तरीके से भी ठीक कर सकते हैं। इसके घरेलू उपचार के लिए नींबू सबसे बेहतर औषधी मानी जाती है। इसमें मौजूद औषधीय गुण पेट की गर्मी को शांत करने के अलावा गुर्दे में हुई पथरी को गलाने का काम भी करते हैं। नींबू में साइट्रेट होता है, जो एक ऐसा रसायन है जो कैल्शियम स्टोन को बनने से रोकता है। साइट्रेट छोटे पत्थरों को भी तोड़ सकता है, जिससे वे अधिक आसानी से गुजर सकते हैं। इसके अलावा, यह एंटी-कैंसर, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल गुणों से भी समृद्ध होते हैं। लेकिन इसका दवा के रूप लेने के लिए कुछ विशेष तरीकों का इस्तेमाल किया जाता है।

Kidney Stone: पथरी से है परेशान तो इन 3 तरीकों से करें नींबू का इस्तेमाल, कुछ ही दिनों में मिलेगा आराम

​नींबू के साथ मिलाएं व्हीटग्रास व तुलसी

यदि आप किडनी स्टोन से बिना किसी दवा और सर्जरी के निजात पाना जाहते हैं तो नींबू, व्हीटग्रास और तुलसी के मिश्रण का इस्तेमाल कर सकते हैं।

- औषधीय लाभ के लिए 1 गिलास व्हीटग्रास के रस के साथ 1-1 चम्मच नींबू और तुलसी का रस मिला लें।

- इस मिश्रण को नियमित रूप से दिन में 2-3 बार पीने से पथरी की परेशानी से राहत मिलती है।

Kidney Stone: पथरी से है परेशान तो इन 3 तरीकों से करें नींबू का इस्तेमाल, कुछ ही दिनों में मिलेगा आराम

नींबू के रस के साथ सेब का सिरका

सेब के सिरके में मौजूद एसिटिक एसिड पथरी को गलाने का काम करता है। जिससे पथरी का आकार छोटा हो जाता है और पेशाब के साथ शरीर से बाहर निकल जाता है।

- इसके औषधीय लाभ के लिए नींबू के साथ मिलाकर पीने की सलाह दी जाती है।

- इनके मिश्रण को तैयार करने के लिए 1-1 चम्मच नींबू का रस और सेब का सिरका लें और अच्छी तरह से मिला लें और नियमित रूप से दिन में 3-4 बार इसका सेवन करें।

Kidney Stone: पथरी से है परेशान तो इन 3 तरीकों से करें नींबू का इस्तेमाल, कुछ ही दिनों में मिलेगा आराम

​नींबू के साथ जैतून का तेल

एक शोध में माना गया है कि जैतून तेल पथरी बनने से रोकथाम कर सकता है। साथ ही यह पथरी के कारण किडनी में होने वाली क्षति से बचाव में भी सहायक साबित हो सकता है। जैतून के तेल को नींबू के साथ मिलाकर सेवन करने की सलाह दी जाती है। माना जाता है कि यह मिश्रण गुर्दे में पथरी से होने वाले दर्द से राहत पहुंचाने का काम करता है।

- इसे तैयार करने के लिए 1-1 बड़ा चम्मच नींबू का रस और जैतून का तेल एक गिलास पानी में अच्छे से मिला लें।

- समस्या अधिक होने पर इसका दिन में 2-3 बार सेवन किया जा सकता है।

Kidney Stone: पथरी से है परेशान तो इन 3 तरीकों से करें नींबू का इस्तेमाल, कुछ ही दिनों में मिलेगा आराम

नींबू के अलावा और भी घरेलू उपाय है जिनकी मदद से आप पथरी से निजात पा सकते हैं। तो चलिए एक नजर उनपर भी डालते हैं...

तुलसी का रस

गुर्दे की पथरी में तुलसी का सेवन फायदेमंद रहता है। तुलसी में एसिटिक एसिड होता है, जो गुर्दे की पथरी को तोड़ने और दर्द को कम करने में मदद करता है। यह पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। इस उपाय का उपयोग पारंपरिक रूप से पाचन और सूजन संबंधी विकारों के लिए किया जाता रहा है। तुलसी के रस में एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी एजेंट होते हैं, जो किडनी को स्वस्थ रखने में मदद करते है।

Kidney Stone: पथरी से है परेशान तो इन 3 तरीकों से करें नींबू का इस्तेमाल, कुछ ही दिनों में मिलेगा आराम

अजवाइन का रस

विषाक्त पदार्थों की वजह से गुर्दे की पथरी के निर्माण होता है। ऐसे में अजवाइन का रस विषाक्त पदार्थों को दूर करने के लिए माना जाता है। इसका इस्तेमाल लंबे समय से पारंपरिक दवाओं में किया जाता रहा है। यह शरीर में जमा गंदगी को बाहर निकालने में भी मदद करता है। अजवाइन के एक या एक से अधिक डंठल को पानी के साथ ब्लेंड करें और पूरे दिन इसका जूस पिएं।

Kidney Stone: पथरी से है परेशान तो इन 3 तरीकों से करें नींबू का इस्तेमाल, कुछ ही दिनों में मिलेगा आराम

अनार का रस

अनार का रस एंटीऑक्सिडेंट से भरा हुआ है, जो किडनी को स्वस्थ रखने और पथरी को विकसित होने से रोक सकता है। यह आपके यूरिन के एसिडिटी लेवल को भी कम करता है। इसके सेवन से पथरी और अन्य विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं।

Kidney Stone: पथरी से है परेशान तो इन 3 तरीकों से करें नींबू का इस्तेमाल, कुछ ही दिनों में मिलेगा आराम

डंडेलियन की जड़ का रस

डंडेलियन या सिंहपर्णी पौधे की जड़ अपशिष्ट को खत्म करने, मूत्र उत्पादन बढ़ाने और पाचन में सुधार करने में मदद करता है। यह Vitamin A, B, C, D और पोटेशियम, आयरन और जिंक जैसे खनिज का भी बेहतर स्रोत है। एक शोध से पता चला है कि सिंहपर्णी गुर्दे की पथरी को बनने से रोकने में कारगर है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

छाती पर पैर रखकर तोड़ीं पसलियां, केरल में 18 महीने के मासूम संग मां और प्रेमी की हैवानियत
छाती पर पैर रखकर तोड़ीं पसलियां, केरल में 18 महीने के मासूम संग मां और प्रेमी की हैवानियत
TMC में बड़ी टूट की आशंका, 59 विधायकों के समर्थन का दावा लेकर बागी नेता विधानसभा पहुंचे, अलग गुट बनाने की तैयारी तेज
TMC में बड़ी टूट की आशंका, 59 विधायकों के समर्थन का दावा लेकर बागी नेता विधानसभा पहुंचे, अलग गुट बनाने की तैयारी तेज
दिल्ली: रेस्टोरेंट में भयानक आग, 18 लोगों की मौत, मृतकों में अधिकतर दक्षिण अफ्रीकी नागरिक
दिल्ली: रेस्टोरेंट में भयानक आग, 18 लोगों की मौत, मृतकों में अधिकतर दक्षिण अफ्रीकी नागरिक
पटना में कोचिंग सेंटर पर हिंसा के बाद पुलिस की सख्त कार्रवाई, अब तक 3 हिरासत में; खान सर ने सरकार और पुलिस की खुलकर सराहना की
पटना में कोचिंग सेंटर पर हिंसा के बाद पुलिस की सख्त कार्रवाई, अब तक 3 हिरासत में; खान सर ने सरकार और पुलिस की खुलकर सराहना की
दिल्ली: एक ही सीढ़ी से मची अफरा-तफरी, तीसरी मंजिल से कूदे लोग, 20 की मौत, BJP विधायक बोले—स्थानीय लोगों ने बचाई जान
दिल्ली: एक ही सीढ़ी से मची अफरा-तफरी, तीसरी मंजिल से कूदे लोग, 20 की मौत, BJP विधायक बोले—स्थानीय लोगों ने बचाई जान
अन्नामलाई के इस्तीफे से भाजपा में मचा सियासी भूचाल, पूर्व IPS को एयरपोर्ट से लौटाया गया वापस, मनाने की कोशिशें तेज
अन्नामलाई के इस्तीफे से भाजपा में मचा सियासी भूचाल, पूर्व IPS को एयरपोर्ट से लौटाया गया वापस, मनाने की कोशिशें तेज
RBI ने नहीं बेचा स्वर्ण भंडार! विदेशी मुद्रा भंडार बचाने के लिए गोल्ड बिक्री की खबरों पर सरकार ने किया बड़ा खुलासा
RBI ने नहीं बेचा स्वर्ण भंडार! विदेशी मुद्रा भंडार बचाने के लिए गोल्ड बिक्री की खबरों पर सरकार ने किया बड़ा खुलासा
11 जून से पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन लाभ और नौकरी के नए रास्ते
11 जून से पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन लाभ और नौकरी के नए रास्ते
तीसरी शादी की तैयारी में आमिर खान? गौरी स्प्रैट के साथ रिश्ते को देंगे नया नाम, सामने आई  वेडिंग डेट
तीसरी शादी की तैयारी में आमिर खान? गौरी स्प्रैट के साथ रिश्ते को देंगे नया नाम, सामने आई वेडिंग डेट
बॉक्स ऑफिस पर कायम है 'करुप्पू' का दबदबा, 19वें दिन भी जारी रही कमाई, 200 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर
बॉक्स ऑफिस पर कायम है 'करुप्पू' का दबदबा, 19वें दिन भी जारी रही कमाई, 200 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर
'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफर जारी, 13वें दिन पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफर जारी, 13वें दिन पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
बॉक्स ऑफिस पर 'ब्लास्ट' का धमाका जारी, अर्जुन सरजा की फिल्म ने मंगलवार को भी दिखाई ताकत
बॉक्स ऑफिस पर 'ब्लास्ट' का धमाका जारी, अर्जुन सरजा की फिल्म ने मंगलवार को भी दिखाई ताकत
'जैसे-जैसे कद बढ़ता है, विरोधी भी बढ़ते हैं', रणवीर सिंह विवाद पर कंगना रनौत का रिएक्शन
'जैसे-जैसे कद बढ़ता है, विरोधी भी बढ़ते हैं', रणवीर सिंह विवाद पर कंगना रनौत का रिएक्शन
फिल्मी दुनिया से थोड़ा दूर होना मेरे लिए जरूरी था', 'भारत भाग्य विधाता' से पहले कंगना रनौत का खुलासा
फिल्मी दुनिया से थोड़ा दूर होना मेरे लिए जरूरी था', 'भारत भाग्य विधाता' से पहले कंगना रनौत का खुलासा