न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फिर सामने आया PAK सेना और आतंकी संगठनों का गठजोड़, सैफुल्लाह की शोक सभा में भारत के खिलाफ उगला गया जहर

लश्कर-ए-तैयबा कमांडर सैफुल्लाह की हत्या के बाद पाकिस्तान में उसकी शोक सभा भारत विरोधी नारेबाजी में बदल गई। पाक सेना और आतंकी संगठनों के गठजोड़ का एक और सबूत सामने आया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 21 May 2025 6:38:13

फिर सामने आया PAK सेना और आतंकी संगठनों का गठजोड़, सैफुल्लाह की शोक सभा में भारत के खिलाफ उगला गया जहर

भारत में कई आतंकी हमलों की साजिश रचने वाले लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर रजाउल्लाह निजामनी उर्फ सैफुल्लाह को रविवार, 18 मई 2025 को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। उसकी मौत के बाद पाकिस्तान की सेना और आतंकियों के बीच गठजोड़ एक बार फिर सामने आ गया है। हाफिज सईद के बेटे तान्हा सईद की पार्टी पाकिस्तान मरकज मुस्लिम लीग (PMML) ने सैफुल्लाह के लिए शोक सभा का आयोजन किया।

शोक सभा बनी भारत विरोध का मंच

सिंध प्रांत के मतली इलाके में आतंकी सैफुल्लाह की हत्या के बाद जो शोक सभा आयोजित की गई, वह भारत विरोधी नारेबाजी और जहर उगलने का अड्डा बन गई। इस सभा में उसकी मौत को 'शहादत' बताया गया और भारत के खिलाफ भड़काऊ भाषण दिए गए। शोक सभा में शामिल PMML के अधिकतर कार्यकर्ता लश्कर-ए-तैयबा और जमात-उद-दावा जैसे प्रतिबंधित आतंकी संगठनों से जुड़े पाए गए, जिससे साफ हो गया कि पाकिस्तान की राजनीति और आतंकवाद एक-दूसरे के पूरक बन चुके हैं।

आतंकियों के पीछे खड़ी पाकिस्तानी सेना

भारत द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए आतंकियों की नमाज-ए-जनाजा हाफिज अब्दुर रऊफ ने करवाई, जो खुद PMML का सदस्य है। पाकिस्तान उसे सामान्य नागरिक बताता रहा, लेकिन उसकी पीठ पर पाकिस्तानी सेना के बड़े अफसर खड़े थे, और मारे गए आतंकियों को ‘शहीद’ का दर्जा दिया गया। यही अब्दुर रऊफ मसूद अजहर का भाई है, जिसे अमेरिका तक ने आतंकवादी घोषित कर रखा है। यह सब दर्शाता है कि पाकिस्तान की सेना खुलकर आतंकियों के साथ खड़ी है।

आतंकियों की फैक्ट्री बन चुका है पाकिस्तान

पाकिस्तान ने हाफिज सईद, मसूद अजहर और जकीउर रहमान लखवी जैसे कुख्यात आतंकियों को शरण दी और अब वह नए नामों के साथ आतंकवाद फैलाने के लिए नई जमात तैयार कर रहा है। पाकिस्तान न केवल आतंकियों को पनाह देता है, बल्कि उन्हें मंच और मान्यता भी देता है।

सैफुल्लाह को दी गई थी अंडरग्राउंड रहने की सलाह

सूत्रों के अनुसार, अबू सैफुल्लाह नेपाल के जरिए आतंकी नेटवर्क को नियंत्रित कर रहा था और पाकिस्तान में रहकर लश्कर के लिए आतंकियों की भर्ती करता था। जब भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए आतंकी ठिकानों पर बड़ा हमला किया, तो लश्कर-ए-तैयबा ने सैफुल्लाह को अंडरग्राउंड रहने की सलाह दी थी। इसके बाद पाकिस्तानी सेना और ISI ने अपने पाले हुए आतंकियों की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब