न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोने की कीमतों में अचानक तेजी, 24 कैरेट सोना 95,452 रुपये पर पहुंचा

सोने की कीमतों में अचानक तेजी, 24 कैरेट सोना 95,452 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा। अंतरराष्ट्रीय बाजार और आर्थिक दबावों के चलते सोने की मांग बढ़ी, जानिए आगे क्या हो सकती है कीमतें।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 21 May 2025 7:16:15

सोने की कीमतों में अचानक तेजी, 24 कैरेट सोना 95,452 रुपये पर पहुंचा

जिस सोने ने एक लाख रुपये के आंकड़े को छूकर लोगों में हलचल मचा दी थी, उसी में बीते कुछ दिनों से गिरावट का रुख देखा गया था। 24 कैरेट सोना घटकर लगभग 92 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। यह अपने अब तक के उच्चतम स्तर से करीब 6500 रुपये सस्ता हो गया था। लेकिन अब अचानक सोने की कीमतों में फिर से उछाल देखने को मिला है। एक ही दिन में सोना 1600 रुपये से अधिक महंगा हो गया।

सोने की ताज़ा कीमतें

अगर सोने की मौजूदा कीमतों पर नज़र डालें, तो इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 21 मई को सोने की कीमत में 1645 रुपये की जोरदार बढ़त दर्ज की गई। 24 कैरेट सोना बढ़कर 95,452 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जो कल 93,807 रुपये था। इसी तरह, 22 कैरेट सोने की कीमत 95,070 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई, जबकि 18 कैरेट वाला सोना उछलकर 87,434 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करने लगा। इसके अलावा चांदी की कीमत में भी 1700 रुपये की बढ़त आई है, जिससे यह 97,475 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।

सोने की कीमतें कितनी और बढ़ सकती हैं?

सोने की कीमतों में लगातार आ रही तेजी को देखते हुए जानकारों का मानना है कि साल के अंत तक यह एक बार फिर से एक लाख रुपये के आंकड़े को पार कर सकता है। गोल्डमैन सैक्स जैसी विदेशी इन्वेस्टमेंट बैंक ने अनुमान जताया है कि इस साल सोने की अंतरराष्ट्रीय कीमतें 3,700 डॉलर प्रति औंस तक जा सकती हैं। फिलहाल सोने की कीमतों में जो उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है, वह वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों का परिणाम है।

सोना महंगा क्यों हो रहा है?

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतों में उतार-चढ़ाव और डॉलर की स्थिति से सोने की कीमतों पर सीधा असर पड़ता है। अमेरिका, ब्रिटेन और चीन जैसे बड़े वैश्विक खिलाड़ी जब व्यापार समझौतों को लेकर सक्रिय होते हैं, तो उसका प्रभाव सोने की चाल पर भी दिखता है। इसके अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में नरमी का कोई स्पष्ट संकेत न मिलने और जल्द कटौती की संभावना कम होने के चलते सोने की कीमतों में तेजी बनी हुई है।

दूसरी ओर, वैश्विक आर्थिक दबाव के कारण दुनियाभर के सेंट्रल बैंक सोने की खरीदारी में जुटे हैं ताकि अपनी अर्थव्यवस्थाओं को स्थिरता मिल सके। बढ़ती मांग के चलते सोने की कीमतों में लगातार बढ़त दर्ज की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं