न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तुलसी : बहुत ज्यादा है धार्मिक और आयुर्वेदिक महत्व, बीज भी नहीं होते कम, इनमें देते राहत

तुलसी के पत्तों के फायदे के बारे में तो सब जानते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि तुलसी के बीज भी बहुत फायदेमंद होते हैं। तुलसी के बीज...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Mon, 31 May 2021 7:57:36

तुलसी : बहुत ज्यादा है धार्मिक और आयुर्वेदिक महत्व, बीज भी नहीं होते कम, इनमें देते राहत

तुलसी के पत्तों के फायदे के बारे में तो सब जानते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि तुलसी के बीज भी बहुत फायदेमंद होते हैं। तुलसी के बीज वजन घटाने, खांसी-जुकाम, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, पेट की समस्याओं के दूर भगाने में कारगर हैं। हमारे देश में तुलसी का धार्मिक और आयुर्वेदिक महत्व बहुत ज्यादा है।

यही वजह है कि लगभग हर घर में तुलसी का पौधा जरूर होता है। तुलसी का उपयोग कई तरह के स्वास्थ्य संबंधित रोगों में किया जाता है। तुलसी में मौजूद औषधीय गुण हमें कई बीमारियों के खतरे से भी दूर रखते हैं। रोज तुलसी के पत्ते खाने से शरीर स्वस्थ रहता है। इसके अलावा तुलसी शरीर में मौजूद संक्रमण को खत्म करने का काम भी करती है।

तुलसी : बहुत ज्यादा है धार्मिक और आयुर्वेदिक महत्व, बीज भी नहीं होते कम, इनमें देते राहत

सिरदर्द से आराम

ज्यादा काम करने या अधिक तनाव में होने पर सिरदर्द होना एक आम बात है। अगर आप भी अक्सर सिरदर्द की समस्या से परेशान रहते हैं तो तुलसी के तेल की एक-दो बूंदें नाक में डालें। इस तेल को नाक में डालने से पुराने सिरदर्द और सिर से जुड़े अन्य रोगों में आराम मिलता है। सबसे ज़रूरी बात यह है कि तुलसी के उपयोग करने का तरीका सही होना चाहिए।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना

तुलसी के बीज में मौजूद फ्लेवोनोइड और फेनोलिक तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। इन बीजों में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो आपकी कोशिकाओं को स्वस्थ रखने और क्षतिग्रस्त होने में मदद करते हैं।

तुलसी : बहुत ज्यादा है धार्मिक और आयुर्वेदिक महत्व, बीज भी नहीं होते कम, इनमें देते राहत

सिर की जूँ और लीख से छुटकारा

अगर आपके सिर में जुएं पड़ गई हैं और कई दिनों से यह समस्या ठीक नहीं हो रही है तो बालों में तुलसी का तेल लगाएं। तुलसी के पौधे से तुलसी की पत्तियां लेकर उससे तेल बनाकर बालों में लगाने से उनमें मौजूद जूं और लीखें मर जाती हैं। तुलसी के पत्ते के फायदे, तुलसी का तेल बनाने में प्रयोग किया जाता है।

पाचन क्षमता बढ़ाना

ये बीज पेट में जाने के बाद जिलेटनयुक्त परत बनाते हैं, जो कि पाचन क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करती है। साथ ही इसमें मौजूद फाइबर तत्व पाचन को बढ़ाता है।

तुलसी : बहुत ज्यादा है धार्मिक और आयुर्वेदिक महत्व, बीज भी नहीं होते कम, इनमें देते राहत

रतौंधी में लाभकारी है तुलसी का रस

कई लोगों को रात के समय ठीक से दिखाई नहीं पड़ता है, इस समस्या को रतौंधी कहा जाता है। अगर आप रतौंधी से पीड़ित हैं तो तुलसी की पत्तियां आपके लिए काफी फायदेमंद है। इसके लिए दो से तीन बूँद तुलसी-पत्र-स्वरस को दिन में 2-3 बार आंखों में डालें।

हृदय को स्वस्थ बनाना

तुलसी के बीज शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को संतुलित करते हैं, जिससे यह हृदयघात के प्रमुख कारण उच्च रक्तचाप और स्ट्रेस को कम करते हैं। ये बीज शरीर में लिपिड स्तर को बढ़ाते हैं और हृदय को सुरक्षा प्रदान करते हैं।

तुलसी : बहुत ज्यादा है धार्मिक और आयुर्वेदिक महत्व, बीज भी नहीं होते कम, इनमें देते राहत

साइनसाइटिस या पीनसरोग में लाभदायक

अगर आप साइनसाइटिस के मरीज हैं तो तुलसी की पत्तियां या मंजरी को मसलकर सूघें। इन पत्तियों को मसलकर सूंघने से साइनसाइटिस रोग से जल्दी आराम मिलता है।

खांसी-जुकाम में राहत

इन बीजों में एंटी-स्पैसमोडिक गुण होते हैं, जो खांसी-जुकाम जैसी बीमारियों में राहत पहुंचाते हैं। साथ ही इसकी मदद से बुखार का इलाज भी किया जा सकता है।

तुलसी : बहुत ज्यादा है धार्मिक और आयुर्वेदिक महत्व, बीज भी नहीं होते कम, इनमें देते राहत

वजन कम करना

तुलसी के बीज में कैलोरी की मात्रा कम होती है और यह आपकी भूख भी मिटाते हैं। इसलिए इन्हें वजन कम करने में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह आपके पेट को ज्यादा देर तक भरा रखते हैं और आपकी अस्वस्थ खानपान करने की संभावनाओं को कम करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
दिल्ली में उद्योग भवन के पास मजदूरों की बस्ती में भीषण आग, करीब 200 अस्थायी आवास जलकर राख; घंटों चला राहत अभियान
दिल्ली में उद्योग भवन के पास मजदूरों की बस्ती में भीषण आग, करीब 200 अस्थायी आवास जलकर राख; घंटों चला राहत अभियान
महरौली रेप-मर्डर केस: जिस जगह मासूम के साथ हुई थी दरिंदगी, वहीं पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
महरौली रेप-मर्डर केस: जिस जगह मासूम के साथ हुई थी दरिंदगी, वहीं पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
जिस हुडी से पहचान छिपाने की कोशिश की, वही बनी गिरफ्तारी की वजह; सिया के प्रेमी तक ऐसे पहुंची पुलिस
जिस हुडी से पहचान छिपाने की कोशिश की, वही बनी गिरफ्तारी की वजह; सिया के प्रेमी तक ऐसे पहुंची पुलिस
'सरेंडर के बाद भी बेटे को गोली मारी गई', भरत तिवारी की मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, प्राइवेट पार्ट तक नहीं छोड़ा
'सरेंडर के बाद भी बेटे को गोली मारी गई', भरत तिवारी की मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, प्राइवेट पार्ट तक नहीं छोड़ा
रिटायरमेंट से महज 6 दिन पहले रिश्वत लेते धरा गया इंजीनियर, छापेमारी में 5 लाख से ज्यादा नकदी बरामद
रिटायरमेंट से महज 6 दिन पहले रिश्वत लेते धरा गया इंजीनियर, छापेमारी में 5 लाख से ज्यादा नकदी बरामद
क्या परियों के देश में खो गई बबीता पांडे? 27 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, फिर चर्चा में आई उत्तराखंड की रहस्यमयी लोककथा
क्या परियों के देश में खो गई बबीता पांडे? 27 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, फिर चर्चा में आई उत्तराखंड की रहस्यमयी लोककथा
पद्म भूषण सम्मान के बाद छलका अलका याग्निक का दर्द, सेहत को लेकर साझा किया बड़ा अपडेट, बोलीं- अब भी आसान नहीं है सफर
पद्म भूषण सम्मान के बाद छलका अलका याग्निक का दर्द, सेहत को लेकर साझा किया बड़ा अपडेट, बोलीं- अब भी आसान नहीं है सफर
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन