Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ज्यादा खाने की आदत से बचाता है सुपरफूड चीया बीज, इन बीमारियों पर भी करता नियंत्रण

कई लोगों को यह गलतफहमी होती है कि चीया बीज और तुलसी के बीज यानी सब्जा एक ही हैं, लेकिन यह सच नहीं है। चिया बीज को ...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Wed, 02 Jun 2021 2:17:35

ज्यादा खाने की आदत से बचाता है सुपरफूड चीया बीज, इन बीमारियों पर भी करता नियंत्रण

कई लोगों को यह गलतफहमी होती है कि चीया बीज और तुलसी के बीज यानी सब्जा एक ही हैं, लेकिन यह सच नहीं है। चिया बीज को वैज्ञानिक रूप से साल्विया हर्पेनिका के नाम से जाना जाता है। ये बीज मुख्य रूप से मैक्सिको में पाए जाते हैं। ये बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट और कैल्शियम से भरपूर होते हैं। यही कारण है कि चिया बीज को सुपरफूड की श्रेणी में रखा गया है। इसके बीज काले, सलेटी और सफेद रंग के होते हैं।
chia seeds,chia beej,chia beej superfood,nervous system,heart,cholesterol,weight,swelling,health article in hindi चिया सीड्स के गुण

चिया के बीज बहुमुखी और पौष्टिक होते हैं। इन बीजों के दो महत्वपूर्ण गुण हैं-इनमें उच्च गुणवत्ता वाले फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। दूसरा यह शरीर में पानी की मात्रा बनाए रखने में सहायक होते हैं। कुछ चिया बीजों को 10 मिनट के लिए भिगो दें और वह अपने आकार से दस गुना बड़े हो जाएंगे। चिया बीज आपको हमेशा स्वस्थ रखते हैं और ज्यादा खाने वाली आदत से भी बचाते हैं। आप इसे दही, सलाद या अन्य तरीके से भी खा सकते हैं।


chia seeds,chia beej,chia beej superfood,nervous system,heart,cholesterol,weight,swelling,health article in hindi सूजन पर नियंत्रण

इन बीजों के नियमित सेवन से इनफ्लेमेशन यानी सूजन पर नियंत्रण में सहायता मिलती है। यह सूजन शरीर का क्षरण करने वाले कई रोगों का कारक है। एक गिलास पानी में एक चम्मच बीजों को डालें और आधा घंटा रख दें। इससे एक गाढ़ा घोल तैयार हो जाएगा जो हमारी पाचन प्रणाली के लिए बहुत ही अच्छा होता है। यह हमें फाइबर की उच्च मात्रा उपलब्ध करवाता है।


chia seeds,chia beej,chia beej superfood,nervous system,heart,cholesterol,weight,swelling,health article in hindi मोटापा घटाना

वजन कम करने के लिए तुलसी प्रजाति के बीज बहुत सहायक होते हैं क्योंकि यह आपकी भूख को दबाते हैं। इनका इस्तेमाल भोजन में करने से भोजन की खपत में कमी आती है। चिया बीज पानी की बड़ी मात्रा को अवशोषित करने की क्षमता रखता है जिस कारण वह एक जेल पदार्थ बन जाता है और जब आप इसे खाते हैं तो पेट में जाने के बाद ये विस्तार करने लगता है। चिया बीज बहुत कम कैलोरी के साथ पोषक तत्वों की कमी को पूरा करता है।


chia seeds,chia beej,chia beej superfood,nervous system,heart,cholesterol,weight,swelling,health article in hindi कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करना

ये बीज ओमेगा-3 ऑयल के सबसे बड़े वनस्पति स्रोत हैं। यह ऑयल हृदय तथा कोलेस्ट्रॉल संबंधी स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यदि वजन के लिहाज से देखा जाए तो चिया सीड्स में सैमन मछली के मुकाबले ओमेगा-3 ऑयल अधिक होता है। यह चुंबक की तरह काम करता है जो शरीर से अपने साथ कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकाल देता है।


chia seeds,chia beej,chia beej superfood,nervous system,heart,cholesterol,weight,swelling,health article in hindi हृदय रोग तथा कैंसर का बचाव

इन बीजों में एंटी ऑक्सीडेंट्स भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह शरीर में से फ्री रैडीकल्स को बाहर निकालने में बहुत सहायक होते हैं। फ्री रैडीकल्स का सीधा संबंध हृदय रोग तथा कैंसर से है। हृदय के स्वास्थ्य के लिए चिया सीड्स बहुत ही शानदार सिद्ध होते हैं। ये बीज असामान्य हृदय गति की दर को घटाते हैं और साथ ही ट्राइग्लिसराइड के स्तर को भी कम करते हैं।


chia seeds,chia beej,chia beej superfood,nervous system,heart,cholesterol,weight,swelling,health article in hindi तंत्रिका तन्त्र को मजबूत करना

ये बीज वनस्पति आधारित प्रोटीन के बहुत बढिय़ा स्रोत हैं जो शरीर में कई मुख्य गतिविधियों के लिए आवश्यक सूक्ष्म पोषक तत्व हैं। इन मुख्य गतिविधियों में मांसपेशियों का निर्माण शामिल है। ओमेगा-3 वसीय अम्ल मस्तिष्क कोशिकाओं और तन्त्रिकीय तन्त्र को मजबूत कर अल्जीमर्स और पागलपन जैसे अपकर्षक रोगों से बचाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology