Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

चाहते हैं सर्दियों में मिले स्वस्थ शरीर, मजबूत इम्युनिटी के लिए पीएं ये 6 जूस

सर्दियों का मौसम जारी हैं जहां आपको इन दिनों में सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं। इन दिनों में कमजोर इम्युनिटी की वजह से मौसमी समस्याएं बहुत परेशान करती हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 08 Feb 2023 2:47:40

चाहते हैं सर्दियों में मिले स्वस्थ शरीर, मजबूत इम्युनिटी के लिए पीएं ये 6 जूस

सर्दियों का मौसम जारी हैं जहां आपको इन दिनों में सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं। इन दिनों में कमजोर इम्युनिटी की वजह से मौसमी समस्याएं बहुत परेशान करती हैं जिनसे बचने के लिए आपको अपने आहार में ऐसी चीजों को शामिल करने की जरूरत होती हैं जो विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्वों से भरपूर हो। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे जूस के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें दिनचर्या में शामिल करके मजबूत इम्युनिटी पाते हुए स्वस्थ शरीर की चाहत को पूरा किया जा सकता हैं। यहां बताए जूस को आसानी से बनाया जा सकता हैं और दिनभर में कभी भी इनका सेवन किया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इन जूस के बारे में...
winter care tips,health tips for winter,winter,healthy drinks for winter,health news,healthy living,healthy diet,healthy food,juice for winter,healthy juices चुकंदर और गाजर से बनाएं जूस

ठंड के मौसम में चुकंदर, गाजर और अदरक का जूस पीना काफी अच्छा माना जाता है। चूंकि अदरक की तासीर गर्म होती है इसलिए इस जूस का सेवन करने से आपके शरीर को गर्मी मिलती है। वहीं, गाजर और चुकंदर में कई तरह के विटामिन और खनिज मौजूद होते हैं। जब आप इस जूस का सेवन करते हैं तो आपको आयरन, विटामिन ए और विटामिन सी काफी अच्छी मात्रा में मिलता है। साथ ही, इसके सेवन से आपका इम्युन सिस्टम भी मजबूत होता है। winter care tips,health tips for winter,winter,healthy drinks for winter,health news,healthy living,healthy diet,healthy food,juice for winter,healthy juices टमाटर का जूस

कई लोग सर्दियों में टमाटर का जूस भी पीते हैं। टमाटर आपकी सेहत के लिए काफी अच्छा होता है। टमाटर में भरपूर मात्रा में फाइबर और विटामिन बी9 होता है। साथ ही यह विटामिन सी का भी अच्छा सोर्स होता है। टमाटर का सेवन करने से आप संक्रमण से बच सकते हैं। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और कब्ज की समस्या को दूर करता है। वजन घटाने के लिए भी टमाटर का जूस अच्छा माना जाता है। winter care tips,health tips for winter,winter,healthy drinks for winter,health news,healthy living,healthy diet,healthy food,juice for winter,healthy juices ग्रीन एप्पल, गाजर, और ऑरेंज से बनाएं जूस

सर्दियों में इस जूस का सेवन करना भी काफी अच्छा माना जाता है। गाजर, सेब और संतरा आपके शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद करने के लिए एक बेहद ही अच्छा कॉम्बिनेशन माना जाता है। जहां सेब और संतरे आपको विटामिन सी देते हैं। वहीं, गाजर में एंटीऑक्सीडेंट बीटा कैरोटीन और विटामिन बी 6 होते हैं। यह आपके इम्युन सिस्टम को काफी मजबूत बनाता है। winter care tips,health tips for winter,winter,healthy drinks for winter,health news,healthy living,healthy diet,healthy food,juice for winter,healthy juices पालक का जूस

सर्दियों के मौसम में बीमारियों से बचाने में पालक का जूस भी बहुत कारगर माना जाता है। सर्दियों में पालक इम्यूनिटी के लिए अच्छा है। इसमें केरोटीन, अमीनो एसिड, आयरन, आयोडीन, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। साथ ही विटामिन ए, सी, के, ई और बी कॉम्पलेक्स भी प्रचुर मात्रा में होता है। पालक का नियमित सेवन करने से हमारे शरीर का पीएच लेवल बैलेंस रहता है। पालक में प्रोटीन और फाइबर भी पर्याप्त मात्रा में होता है। winter care tips,health tips for winter,winter,healthy drinks for winter,health news,healthy living,healthy diet,healthy food,juice for winter,healthy juices स्ट्रॉबेरी और कीवी से बनाएं जूस

यह एक ऐसा जूस है, जो विटामिन सी रिच होता है और इसलिए इसे इम्युन सिस्टम के लिए काफी अच्छा माना जाता है। आप चाहें तो इसे एक स्मूदी के रूप में भी बनाकर पी सकते हैं। आप इसे तैयार करने के लिए इसमें दूध को भी शामिल कर सकती हैं। दूध प्रोटीन और विटामिन डी का एक अच्छा स्रोत है, जो केवल फलों या सब्जियों का उपयोग करने वाले जूस में मिलना मुश्किल है। winter care tips,health tips for winter,winter,healthy drinks for winter,health news,healthy living,healthy diet,healthy food,juice for winter,healthy juices अनार का जूस

अनार विटामिन सी का एक बेहतरीन स्रोत हैं और एंटीऑक्सिडेंट से भरे हुए हैं। इस जीवंत लाल फल में भी सूजन-रोधी गुण होते हैं और यह ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकता है। यह जूस ताजे अनार, एलोवेरा और चुकंदर के गुणों से बनाया जाता है। सर्दियों में इस जूस का सेवन करने से इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में मदद मिल सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

बिहार में शुरू हुआ विकास परियोजनाओं का बड़ा अध्याय, पीएम मोदी ने 4,280 करोड़ के ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन
बिहार में शुरू हुआ विकास परियोजनाओं का बड़ा अध्याय, पीएम मोदी ने 4,280 करोड़ के ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन
आठ साल बाद लद्दाख में पंचायत और नगर निकाय चुनाव, दोपहर तक पंचायत क्षेत्रों में 48.21% मतदान
आठ साल बाद लद्दाख में पंचायत और नगर निकाय चुनाव, दोपहर तक पंचायत क्षेत्रों में 48.21% मतदान
सर्वाइकल कैंसर से बचाव की मुहिम को बड़ी सफलता, भारत में HPV वैक्सीन की एक करोड़ डोज पूरी
सर्वाइकल कैंसर से बचाव की मुहिम को बड़ी सफलता, भारत में HPV वैक्सीन की एक करोड़ डोज पूरी
सियांग मेगा डैम विवाद पर अमित शाह का आश्वासन, बोले- स्थानीय लोगों की चिंताओं को बातचीत से सुलझाएंगे
सियांग मेगा डैम विवाद पर अमित शाह का आश्वासन, बोले- स्थानीय लोगों की चिंताओं को बातचीत से सुलझाएंगे
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, जयपुर से बंगाल जा रही एंबुलेंस पिकअप से टकराई; पांच लोगों की मौत
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, जयपुर से बंगाल जा रही एंबुलेंस पिकअप से टकराई; पांच लोगों की मौत
रेलवे में 1,265 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 25 नवंबर तक करें आवेदन
रेलवे में 1,265 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 25 नवंबर तक करें आवेदन
मणिपुर में कथित जहरीली शराब से हड़कंप, तीन दिनों में 15 लोगों की मौत; 150 मरीजों का इलाज जारी
मणिपुर में कथित जहरीली शराब से हड़कंप, तीन दिनों में 15 लोगों की मौत; 150 मरीजों का इलाज जारी
2026 में बदल रहा है मेकअप का अंदाज, अब परफेक्ट लुक से ज्यादा पसंद आ रहा है नेचुरल स्टाइल
2026 में बदल रहा है मेकअप का अंदाज, अब परफेक्ट लुक से ज्यादा पसंद आ रहा है नेचुरल स्टाइल
अच्छी सेहत के लिए संतुलित आहार क्यों है जरूरी? जानें रोजाना क्या खाएं
अच्छी सेहत के लिए संतुलित आहार क्यों है जरूरी? जानें रोजाना क्या खाएं
बार-बार होती है कब्ज की समस्या? पाचन सुधारने के लिए अपनाएं ये आदतें
बार-बार होती है कब्ज की समस्या? पाचन सुधारने के लिए अपनाएं ये आदतें
आज का राशिफल 21 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
आज का राशिफल 21 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
भारत में स्मार्टफोन बाजार को बड़ा झटका, तीसरी तिमाही में शिपमेंट 23% तक गिरा
भारत में स्मार्टफोन बाजार को बड़ा झटका, तीसरी तिमाही में शिपमेंट 23% तक गिरा
Make in India: कंप्यूटर, लैपटॉप और सर्वर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार का नया कदम
Make in India: कंप्यूटर, लैपटॉप और सर्वर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार का नया कदम
कुर्ते से इंडो-वेस्टर्न तक, पुरुषों के लिए एथनिक फैशन के शानदार आइडियाज
कुर्ते से इंडो-वेस्टर्न तक, पुरुषों के लिए एथनिक फैशन के शानदार आइडियाज
astrology