न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2025: 'मैं किस्मतवाला रहा' – रोहित शर्मा का बड़ा बयान, बोले- मुझे इसका पूरा फायदा उठाना था

आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 81 रनों की धमाकेदार पारी खेलने के बाद रोहित शर्मा ने खुद को किस्मतवाला बताया और प्लेयर ऑफ द मैच बनने पर टीम के शानदार प्रयास की सराहना की।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 31 May 2025 10:46:59

IPL 2025: 'मैं किस्मतवाला रहा' – रोहित शर्मा का बड़ा बयान, बोले- मुझे इसका पूरा फायदा उठाना था

गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में 81 रनों की जबरदस्त पारी खेलने के बाद रोहित शर्मा ने अपने प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया दी और खुद को "किस्मतवाला" बताया। प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद रोहित ने कहा कि उन्हें इस मौके का पूरा फायदा उठाना था, और वे खुशी हैं कि वे ऐसा कर सके।

मैंने ऐसे शॉट पहले भी खेले हैं, पर तब आउट हो गया था

मैच के बाद अपने बयान में रोहित ने कहा, “मैंने इस सीजन अब तक सिर्फ चार अर्धशतक लगाए हैं। और ज़्यादा लगते तो अच्छा लगता। जब मैं खेलता हूं, तो उस समय हर चीज़ को किनारे रखकर अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहता हूं। आज कुछ कैच छूटे, इसलिए किस्मत मेरे साथ थी। कहीं न कहीं आपको उस किस्मत की ज़रूरत होती है और मुझे आज वो मिली।"

उन्होंने यह भी जोड़ा कि टूर्नामेंट में कई बार उन्होंने वही शॉट खेले जो आज खेले, लेकिन तब आउट हो जाते थे। "आज मुझे मौके मिले और मैंने उन्हें भुनाया।"

टीम का प्रयास शानदार रहा – कप्तान की तरह बोले रोहित

रोहित शर्मा ने कहा कि पूरी टीम का प्रयास बेहतरीन रहा, और एलिमिनेटर मुकाबले की अहमियत को वह अच्छी तरह समझते हैं। "एक टीम के तौर पर हमारे लिए यह दिन शानदार रहा। मैंने एलिमिनेटर का महत्व हमेशा समझा है। अब हम क्वालीफायर-2 की ओर बढ़ चुके हैं, और मैं इसके लिए उत्साहित हूं।”

उन्होंने गेंदबाज़ों की तारीफ करते हुए कहा कि ओस के बावजूद उन्होंने परिस्थितियों को अच्छे से हैंडल किया। साथ ही, जॉनी बेयरस्टो के साथ ओपनिंग को लेकर कहा कि "मैंने उन्हें सालों से इस फॉर्मेट में खेलते देखा है, और उनके साथ बल्लेबाजी करना मज़ेदार था।"

तीसरे सबसे उम्रदराज 'प्लेयर ऑफ द मैच' बने रोहित शर्मा

इस मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच बनने के साथ ही रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास में यह खिताब जीतने वाले तीसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं।

—पहले नंबर पर हैं अनिल कुंबले (38 साल 219 दिन)

—दूसरे स्थान पर ब्रैड हॉज (38 साल 144 दिन)

—और अब तीसरे स्थान पर रोहित शर्मा (38 साल 30 दिन)

इसके साथ ही यह आईपीएल में रोहित का 21वां प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड भी है, जो उनकी निरंतरता और क्लास को दर्शाता है।

आगे की राह: मुंबई इंडियंस अब क्वालीफायर-2 में

मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को हराकर क्वालीफायर-2 में प्रवेश कर लिया है, जहां उसका सामना पंजाब किंग्स से होगा। जीतने वाली टीम फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से भिड़ेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत