न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आयुर्वेद में जामुन की गुठली को बताया है बेमिसाल, करती हैं कई बीमारियों का निवारण

गर्मियां शुरू होते ही आपको बाजार में काले रंग के जामुन देखने को मिल जाएंगे। जामुन एक ऐसा फल है जिसे गर्मियों में खूब खाया और पसंद किया जाता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 11 Jun 2024 8:50:00

आयुर्वेद में जामुन की गुठली को बताया है बेमिसाल, करती हैं कई बीमारियों का निवारण

गर्मियां शुरू होते ही आपको बाजार में काले रंग के जामुन देखने को मिल जाएंगे। जामुन एक ऐसा फल है जिसे गर्मियों में खूब खाया और पसंद किया जाता है। इसके ऊपरी भाग को हम बड़े चाव से खाते हैं और बीज को फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जामुन की यह गुठली सेहत को बहुत फायदा पहुंचा सकती हैं। जी हां, आयुर्वेद में जामुन की गुठली को बेमिसाल बताया गया हैं जिसका पाउडर बनाकर सेवन किया जाता हैं। एक रिसर्च के मुताबिक इसमें एंथोकेनिन होता है जो कैंसर और दिल की बीमारियों के साथ ही कई अन्य बीमारियों से बचाने में सहायक है। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह जामुन की गुठली का पाउडर बनाया जाता हैं और इसके सेवन से सेहत को कौन-कौनसे फायदे मिलते हैं। आइये जानें इसके बारे में...

jamun seeds health benefits,nutritional value of jamun seeds,jamun seed benefits for health,jamun seed extract benefits,jamun seed powder benefits,jamun seeds for diabetes,jamun seeds for weight loss,jamun seed antioxidants,jamun seed oil benefits,jamun seed tea benefits

डायबिटीज को करे कंट्रोल

जामुन की गुठली का सेवन करने से आप डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं। दरअसल, जामुन की गुठली में एंटी-डायबिटीज गुण मौजूद होता है। टाइप-2 डायबिटीज मरीजों के लिए इसकी गुठली से तैयार अर्क और पाउडर का सेवन करने से काफी फायदा हो सकता है। यह आपके शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मददगार हो सकता है। अगर आप डायबिटीज में होने वाली परेशानियों से दूर रहना चाहते हैं, तो जामुन की गुठली से तैयार पाउडर या फिर अर्क का सेवन कर सकते हैं।

jamun seeds health benefits,nutritional value of jamun seeds,jamun seed benefits for health,jamun seed extract benefits,jamun seed powder benefits,jamun seeds for diabetes,jamun seeds for weight loss,jamun seed antioxidants,jamun seed oil benefits,jamun seed tea benefits

दांतों और मसूड़ों के लिए

दांतों और मसूड़ों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए भी जामुन बीज के फायदे देखे जा सकते हैं। जामुन बीज में पाए जाने वाले कैल्शियम का सेवन करने से दांत मजबूत बने रहते हैं और इनका विकास सही से होता है। दांतों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए बच्चों और व्यस्क दोनों को कैल्शियम की आवश्यकता होती है। इसके अलावा, विटामिन-सी की कमी से मसूड़ों में सूजन और खून निकलने की समस्या का इलाज भी जामुन बीज में पाए जाने वाले विटामिन-सी के जरिए किया जा सकता है।

jamun seeds health benefits,nutritional value of jamun seeds,jamun seed benefits for health,jamun seed extract benefits,jamun seed powder benefits,jamun seeds for diabetes,jamun seeds for weight loss,jamun seed antioxidants,jamun seed oil benefits,jamun seed tea benefits

पेट को रखें स्वंस्थ

जामुन के बीज का उपयोग पेट से संबंधित कई समस्याओं को प्रभावी ढंग से ठीक करने के लिए किया जा सकता है। जामुन में फाइबर की काफी मात्रा होती है, जो पाचन तंत्र के कामकाज में सुधार करने में मदद करती है। आंतों में घावों, सूजन और अल्सर से निपटने के लिए जामुन के बीजों का उपयोग मौखिक दवा के रूप में भी किया जा सकता है।

jamun seeds health benefits,nutritional value of jamun seeds,jamun seed benefits for health,jamun seed extract benefits,jamun seed powder benefits,jamun seeds for diabetes,jamun seeds for weight loss,jamun seed antioxidants,jamun seed oil benefits,jamun seed tea benefits

गैस्ट्रिक समस्या के लिए

अगर आप गैस्ट्रिक समस्या से परेशान हैं, तो जामुन बीज का उपयोग आपको इस समस्या से भी राहत दिला सकता है। माना जाता है कि जामुन बीज से निकलने वाले अर्क का इस्तेमाल कर गैस की समस्या से राहत मिल सकती है। हालांकि, यह किस प्रकार इस समस्या को ठीक करने में मदद करता है, इस पर अभी पर्याप्त वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं हैं।

jamun seeds health benefits,nutritional value of jamun seeds,jamun seed benefits for health,jamun seed extract benefits,jamun seed powder benefits,jamun seeds for diabetes,jamun seeds for weight loss,jamun seed antioxidants,jamun seed oil benefits,jamun seed tea benefits

ब्लड प्रेशर करें कंट्रोल

इस समय बहुत से लोग ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं। इसे कम करना लोगों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। जामुन की गुठली के पाउडर को पानी के साथ खा सकते हैं जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

jamun seeds health benefits,nutritional value of jamun seeds,jamun seed benefits for health,jamun seed extract benefits,jamun seed powder benefits,jamun seeds for diabetes,jamun seeds for weight loss,jamun seed antioxidants,jamun seed oil benefits,jamun seed tea benefits

शरीर में सूजन को करे कम

जामुन की गुठली में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर में होने वाली सूजन और दर्द को दूर करने में मददगार हो सकते हैं। खासतौर पर अगर आपको अर्थराइटिस की समस्या है, तो आप जामुन की गुठली से तैयार पाउडर और अर्क का सेवन कर सकते हैं। इससे सूजन और दर्द से राहत मिल सकती है।

jamun seeds health benefits,nutritional value of jamun seeds,jamun seed benefits for health,jamun seed extract benefits,jamun seed powder benefits,jamun seeds for diabetes,jamun seeds for weight loss,jamun seed antioxidants,jamun seed oil benefits,jamun seed tea benefits

कैंसर से बचाए

जामुन की गुठली में पाए जाने वाले फाइटो केमिकल्स जैसे पॉलीफिनाल कैंसर से बचाने में लाभदायक होते हैं। इनमें एंथो साइनीन होता है जो कैंसर और दिल की बीमारियों से बचाने में लाभदायक है। जामुन की गुठली और जामुन स्वस्थ के लिए काफी फायदेमंद हैं।

jamun seeds health benefits,nutritional value of jamun seeds,jamun seed benefits for health,jamun seed extract benefits,jamun seed powder benefits,jamun seeds for diabetes,jamun seeds for weight loss,jamun seed antioxidants,jamun seed oil benefits,jamun seed tea benefits

पीरियड्स की परेशानियों से दिलाए राहत

जामुन की गुठली का सेवन करने से आप पीरियड्स में होने वाली परेशानियों जैसे - अनियमित ब्लड फ्लो और दर्द को दूर कर सकते हैं। दरअसल, इसकी गुठली में जिंक पाया जाता है, जो पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से आराम दिलाने में आपकी मदद कर सकता है।

jamun seeds health benefits,nutritional value of jamun seeds,jamun seed benefits for health,jamun seed extract benefits,jamun seed powder benefits,jamun seeds for diabetes,jamun seeds for weight loss,jamun seed antioxidants,jamun seed oil benefits,jamun seed tea benefits

बलगम को दूर करने के लिए

कभी-कभी आपको कफ/बलगम की समस्या से भी गुजरना पड़ता होगा। जामुन के बीज के फायदे कफ/बलगम को दूर करने में भी देखे जा सकते हैं। गले की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए जामुन बीज पर जारी की गई एक रिपोर्ट में कहा गया है कि जामुन के बीज से निकलने वाला अर्क कफ को दूर करने के काम आ सकता है। इस संबंध में भी अभी और वैज्ञानिक शोध की आवश्यकता है।

जामुन की गुठली का पाउडर कैसे बनाएं

मधुमेह कंट्रोल करने के लिए सबसे पहले जामुन खाने के बाद इसकी गुठलियों को फेंकने की जगह एक साफ बर्तन में जमा करते रहें।इसके बाद इन गुठलियों को अच्छी तरह धोने के बाद एक साफ कपड़े पर रखकर 3-4 दिन के लिए सूरज की रोशनी में सूखने के लिए छोड़ दें। एक बार जब सभी गुठलियां सूख जाएं तो उनकी ऊपरी परत यानी छिलका उतारकर अंदर वाले हरे भाग को दो हिस्सों में तोड़ लें। इसके बाद इसे भी कुछ दिन और सूखने के लिए छोड़ दें। जब बीज अच्छी तरह से सूख जाएं तो इन सूखे हुए बीजों को मिक्सी में पीसकर उसका पाउडर बना लें। अब ये पाउडर एक डिब्बे में रख लें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू

विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां

कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर

‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप

‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान

दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर

सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता

शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान

इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास

हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर

अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा

खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत

कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत