न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में खाद-बीज घोटाले पर बड़ी कार्रवाई, कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने 11 अधिकारी किए निलंबित

राजस्थान के कृषि विभाग में नकली और घटिया खाद-बीज की सप्लाई के गंभीर मामले में राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के निर्देश पर विभाग ने 11 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 13 Jun 2025 4:00:13

राजस्थान में खाद-बीज घोटाले पर बड़ी कार्रवाई, कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने 11 अधिकारी किए निलंबित

जयपुर। राजस्थान के कृषि विभाग में नकली और घटिया खाद-बीज की सप्लाई के गंभीर मामले में राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के निर्देश पर विभाग ने 11 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इन पर माफियाओं के साथ मिलीभगत और लापरवाही के आरोप हैं, जिससे प्रदेश भर के किसानों को नुकसान झेलना पड़ा।

दो चरणों में हुई निलंबन की कार्रवाई, मचा हड़कंप

उप सचिव नवरत्न कोली की ओर से जारी आदेश के अनुसार, निलंबित अधिकारियों को जयपुर स्थित कृषि मुख्यालय में रिपोर्ट करने को कहा गया है। उन्हें नियमों के अनुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा, लेकिन अब तक के कार्यकाल की जांच भी शुरू कर दी गई है।

पहले आदेश में 8 अधिकारी निलंबित:

—बंशीधर जाट (उप निदेशक)
—ज्वाला प्रताप सिंह (सहायक निदेशक)

—गोविंद सिंह (सहायक निदेशक)

—मुकेश चौधरी (सहायक निदेशक)

—राजवीर ओला (कृषि अधिकारी)

—सौरभ गर्ग (कृषि अधिकारी)

—मुकेश माली (कृषि अधिकारी)

—कैलाश चंद शर्मा (कृषि अधिकारी)

इन पर आरोप है कि इन्होंने फैक्ट्री मालिकों के साथ मिलीभगत कर किसानों को नकली व घटिया गुणवत्ता वाला बीज और खाद सप्लाई किया।

दूसरे आदेश में 3 अधिकारी निलंबित:

—लोकेंद्र सिंह (सहायक निदेशक)

—सुनील बरडिया (कृषि अधिकारी)

—प्रेम सिंह (कृषि अधिकारी)

इन अधिकारियों ने अवैध भंडारण की शिकायतों पर समय पर कार्रवाई नहीं की, जिससे कई स्थानों पर नकली खाद खुलेआम बिकती रही।

मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का सख्त संदेश

कृषि मंत्री ने दो टूक कहा है कि "किसानों के साथ धोखा अब बर्दाश्त नहीं होगा।" उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई उन सभी अधिकारियों के लिए चेतावनी है, जो माफियाओं के साथ गठजोड़ कर किसानों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। मंत्री ने यह भी कहा कि इस प्रकार की भ्रष्ट कार्यशैली को जड़ से खत्म किया जाएगा और दोषी पाए जाने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

छापेमारी और कार्रवाई का सिलसिला जारी

गौरतलब है कि कृषि विभाग पिछले कई महीनों से फर्जी खाद कंपनियों पर कार्रवाई और छापेमारी अभियान चला रहा है। हाल ही में ललित मोदी के बेटे की फैक्ट्री पर भी छापा पड़ा था। जांच में सामने आया कि कई जगहों पर खाद के नाम पर केवल रासायनिक चूर्ण या कम गुणवत्ता वाला मिश्रण किसानों को बेचा जा रहा था।

पारदर्शिता और जवाबदेही की ओर बढ़ता विभाग

इस पूरे प्रकरण के बाद विभाग में पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर नई उम्मीद जगी है। किसानों के हक की रक्षा और भरोसे को बहाल करने के लिए मंत्री किरोड़ी लगातार खुद निगरानी कर रहे हैं। फिलहाल निलंबित अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच जारी है और भविष्य में एफआईआर या सेवा से बर्खास्तगी जैसे कड़े कदम भी उठाए जा सकते हैं।

यह कार्रवाई राजस्थान की नौकरशाही में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक मजबूत संदेश है। सरकार यह दिखाने की कोशिश कर रही है कि किसानों के अधिकारों से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कोई भी पद पर क्यों न हो।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?