न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में धीरे-धीरे दस्तक देता मानसून, भीषण गर्मी के बीच राहत की उम्मीद

राजस्थान में मानसून की शुरुआत पूर्वी व दक्षिणी जिलों से होने की संभावना जताई जा रही है। कोटा, उदयपुर, सवाई माधोपुर और भरतपुर जैसे क्षेत्रों में 13 जून से तेज हवाओं के साथ मेघगर्जन और हल्की बारिश की संभावना है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर, गंगानगर, नागौर में 14–15 जून से बारिश की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 13 Jun 2025 3:01:34

राजस्थान में धीरे-धीरे दस्तक देता मानसून, भीषण गर्मी के बीच राहत की उम्मीद

जयपुर। राजस्थान में इस बार मानसून की शुरुआत धीमी लेकिन स्पष्ट संकेतों के साथ हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के नए अपडेट के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा अब मुंबई से बंगाल तक पहुंच चुकी है और आगामी 48 घंटों में इसके पूर्वी और मध्य भारत के हिस्सों में फैलने के लिए अनुकूल स्थितियां बन रही हैं। वहीं राजस्थान में भी मानसून की आमद की आहट सुनाई देने लगी है, खासकर पूर्वी और दक्षिणी जिलों में।

धीरे-धीरे बढ़ रही हैं वर्षा की गतिविधियां

राजस्थान में मानसून की शुरुआत पूर्वी व दक्षिणी जिलों से होने की संभावना जताई जा रही है। कोटा, उदयपुर, सवाई माधोपुर और भरतपुर जैसे क्षेत्रों में 13 जून से तेज हवाओं के साथ मेघगर्जन और हल्की बारिश की संभावना है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर, गंगानगर, नागौर में 14–15 जून से बारिश की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। हालांकि राज्य के कई हिस्सों में अभी भी गर्म हवाओं और लू का असर बना रहेगा।

चक्रवाती परिसंचरण और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

फिलहाल मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश तक फैले चक्रवाती परिसंचरण और लद्दाख क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण ऊपरी हवाओं में बदलाव देखा जा रहा है। मौसम वैज्ञानिक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, इन मौसमी कारकों की वजह से अगले कुछ दिनों में राजस्थान में मौसमी परिदृश्य में बड़ा बदलाव आ सकता है।

13 से 19 जून तक का पूर्वानुमान

—13 जून से कोटा, उदयपुर, जयपुर और भरतपुर संभागों में आंधी और बौछारों के साथ मौसम बदलेगा।

—14–15 जून को पश्चिमी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।

—इस सप्ताह राज्य में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी।

20 से 26 जून तक जोर पकड़ेगा मानसून

इस दौरान राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक वर्षा हो सकती है।

• पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान में विशेष रूप से वर्षा की तीव्रता अधिक रहेगी।

• बीकानेर, जोधपुर और गंगानगर में तापमान सामान्य से 2–3 डिग्री अधिक बना रहेगा।

• जयपुर, कोटा और भरतपुर में 2–3 दिनों तक लू जैसी स्थिति रह सकती है।

• रात के तापमान में कोई विशेष गिरावट नहीं होगी, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1–2 डिग्री ऊपर रहेगा।

अगले 48 घंटे रहेंगे बेहद गर्म

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आगामी दो से तीन दिनों तक पश्चिमी राजस्थान (विशेषकर गंगानगर और हनुमानगढ़) में शुष्क मौसम और लू चलने की स्थिति बनी रहेगी। इन जिलों में तापमान 47–48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। बीकानेर संभाग में धूल भरी आंधी चलने की भी आशंका है, जिसकी रफ्तार 30–40 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है। 14–15 जून से भरतपुर और कोटा संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश भी देखने को मिल सकती है।

इन जिलों में जारी किया गया अलर्ट

—बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू में हीटवेव को लेकर रेड अलर्ट।

—अलवर, भरतपुर, धौलपुर, झुंझुनूं, जैसलमेर, बाड़मेर में ऑरेंज अलर्ट।

—श्रीगंगानगर में बीते एक सप्ताह में तापमान में 14.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है।

श्रीगंगानगर बना सबसे गर्म शहर

13 जून को श्रीगंगानगर का अधिकतम तापमान 47.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पूरे राज्य में सबसे अधिक रहा। कोटा में 46.3 डिग्री, चूरू में 46.2, चित्तौड़गढ़ में 45.9, अलवर में 45.4, बीकानेर और जयपुर में 45.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। पश्चिमी जिलों—जैसलमेर, जोधपुर, फलोदी, बाड़मेर—में भी तापमान 44–45 डिग्री के आसपास रहा। विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक तापमान राज्य के अधिकांश हिस्सों में 43 से 50 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है।

राजस्थान में इस समय भीषण गर्मी का दौर जारी है, लेकिन आने वाले दिनों में मानसून की आमद के साथ राहत मिलने की उम्मीद है। पूर्वी और दक्षिणी जिलों में वर्षा की शुरुआत जल्द हो सकती है, जबकि पश्चिमी हिस्सों को अभी कुछ दिन और गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां बरतने की अपील की है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?