न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

श्रीदेवी ने ठुकराई, दिव्या भारती की हुई मौत, रवीना ने लपकी, हुई ब्लॉकबस्टर, आज भी गुनगुनाया जाता है 'तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त'

1990 और 2000 के दशक की लोकप्रिय अभिनेत्री रवीना टंडन का करियर कई यादगार फिल्मों और सफल किरदारों से भरा रहा है। लेकिन अगर किसी एक फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टारडम दिलाया, तो वह थी साल 1994 में रिलीज़ हुई मोहरा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 13 Jun 2025 5:33:33

श्रीदेवी ने ठुकराई, दिव्या भारती की हुई मौत, रवीना ने लपकी, हुई ब्लॉकबस्टर, आज भी गुनगुनाया जाता है 'तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त'

1990 और 2000 के दशक की लोकप्रिय अभिनेत्री रवीना टंडन का करियर कई यादगार फिल्मों और सफल किरदारों से भरा रहा है। लेकिन अगर किसी एक फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टारडम दिलाया, तो वह थी साल 1994 में रिलीज़ हुई 'मोहरा'। यह फिल्म ना सिर्फ एक्शन और थ्रिलर के तगड़े मिश्रण के कारण चर्चा में रही, बल्कि इसके गाने, संवाद और अभिनय ने इसे उस दौर की क्लासिक फिल्मों की श्रेणी में ला खड़ा किया।

रवीना टंडन का फिल्मी सफर और 'मोहरा' की अहमियत

रवीना टंडन ने 1991 में सलमान ख़ान के साथ एक्शन फिल्म ‘पत्थर के फूल’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। हालांकि यह फिल्म एक औसत सफलता रही, लेकिन इंडस्ट्री में उनकी मौजूदगी दर्ज हो गई। लेकिन असली पहचान उन्हें 1994 में आई ‘मोहरा’ से मिली, जिसमें उन्होंने रोमा सिंह का किरदार निभाया। यह फिल्म उनकी उस साल रिलीज़ हुई 10 फिल्मों में सबसे ज्यादा सफल रही और उनके करियर का निर्णायक मोड़ साबित हुई।

‘मोहरा’ का बनना और दिलचस्प किस्से

'मोहरा' की कहानी जितनी दिलचस्प थी, उसके बनने की प्रक्रिया भी उतनी ही रोचक रही। इस फिल्म को राजीव राय ने निर्देशित किया था, जबकि इसके निर्माता उनके पिता गुलशन राय थे। राजीव राय इससे पहले अपने पिता द्वारा निर्मित त्रिदेव और विश्वात्मा बना चुके थे। यह दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। विशेष रूप से त्रिदेव, जो अपने एक ही गीत तिरछी टोपी वाले. . . की लोकप्रियता के चलते दर्शकों को आकर्षित करने में सफल रही। मोहरा की स्क्रिप्ट और स्क्रीनप्ले शब्बीर बॉक्सवाला ने लिखा, जो उस समय के लिहाज़ से काफी बोल्ड और प्रभावशाली मानी गई।

फिल्म का म्यूज़िक विजू शाह ने दिया, जबकि गीत आनंद बख्शी ने लिखे। मोहरा का गीत संगीत भी जबरदस्त लोकप्रिय हुआ था। अपने समय में इस फिल्म के तीन गीत बड़े हिट हुए थे। "तू चीज़ बड़ी है मस्त मस्त", "ना कजरे की हार ना मोतियों का श्रृंगार ", और "टिप टिप बरसा पानी पानी में आग लगायी " जैसे गाने आज भी श्रोताओं को झूमने पर मजबूर करते हैं।

श्रीदेवी से लेकर रवीना तक – हिरोइन बदलने की कहानी

'मोहरा' में शुरुआत में राजीव राय ने श्रीदेवी को मुख्य भूमिका के लिए चुना गया था, लेकिन उस समय वह पहले से कई प्रोजेक्ट्स में व्यस्त थीं और वे सलमान खान के साथ बन रही 'चंद्रमुखी' जैसी फिल्मों को प्राथमिकता दे रही थीं। इसके बाद राजीव राय ने इस किरदार के लिए दिव्या भारती को चुना। दिव्या भारती को वे अपनी फिल्म विश्वात्मा के जरिये दर्शकों के सामने ला चुके थे। दिव्या उस समय इंडस्ट्री की सबसे चमकती हुई अदाकारा थीं, लेकिन उनके अचानक निधन से फिल्म की योजना बाधित हो गई।

तब जाकर यह रोल रवीना टंडन को मिला और उन्होंने अक्षय कुमार की प्रेमिका रोमा के किरदार को न सिर्फ बखूबी निभाया बल्कि उस दौर की आइकॉनिक ऑनस्क्रीन जोड़ियों में शुमार हो गईं।

'मोहरा' की कहानी और फिल्मी प्रेरणाएं

‘मोहरा’ की कहानी 1987 की हॉलीवुड फिल्म ‘Death Wish 4: The Crackdown’ से प्रेरित मानी जाती है, जबकि इसका क्लाइमेक्स 1992 की हांगकांग फिल्म ‘Hard Boiled’ से प्रेरित था। फिर भी इसकी प्रस्तुति और भारतीय संवेदना के साथ किए गए मेल ने इसे पूरी तरह अलग पहचान दी।

फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, परेश रावल, रजा मुराद, गुलशन ग्रोवर और सदाशिव अमरापुरकर जैसे मजबूत कलाकारों की टीम थी, जिसने कहानी को असरदार बना दिया।

कमाई में भी रही सुपरहिट

महज 3.75 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'मोहरा' ने 22.65 करोड़ रुपये की कमाई की और उस साल की दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बनी। केवल 'हम आपके हैं कौन' उससे ऊपर रही। बॉक्स ऑफिस पर मिली जबरदस्त सफलता ने फिल्म को ‘सुपरहिट’ का दर्जा दिलाया और रवीना टंडन को मुख्यधारा की स्टार अभिनेत्रियों की कतार में ला खड़ा किया।

‘मोहरा’ न सिर्फ रवीना टंडन के करियर का टर्निंग पॉइंट रही, बल्कि 90 के दशक की उस पीढ़ी के लिए एक यादगार फिल्म बनी जिसने मसाला एक्शन, रोमांस और दमदार संवादों का सही संगम देखा। फिल्म की लोकप्रियता आज भी उतनी ही बरकरार है, जितनी तीन दशक पहले थी। यही कारण है कि 'मोहरा' को आज भी बॉलीवुड की एवरग्रीन क्लासिक फिल्मों में गिना जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी