न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जल जीवन मिशन घोटाला: महेश जोशी की जमानत अर्जी पर सुनवाई पूरी, जल्द आएगा फैसला

जल जीवन मिशन घोटाले से जुड़े करीब 900 करोड़ रुपये के मामले में विशेष ईडी अदालत में शुक्रवार को पूर्व मंत्री महेश जोशी की जमानत अर्जी पर बहस पूरी हो गई। पीठासीन अधिकारी खगेन्द्र कुमार शर्मा इस पर जल्द ही अपना फैसला सुनाएंगे। वर्तमान में जोशी न्यायिक हिरासत में हैं और उन पर घोटाले में शामिल होने के गंभीर आरोप हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 13 Jun 2025 4:30:12

जल जीवन मिशन घोटाला: महेश जोशी की जमानत अर्जी पर सुनवाई पूरी, जल्द आएगा फैसला

जयपुर। जल जीवन मिशन घोटाले से जुड़े करीब 900 करोड़ रुपये के मामले में विशेष ईडी अदालत में शुक्रवार को पूर्व मंत्री महेश जोशी की जमानत अर्जी पर बहस पूरी हो गई। पीठासीन अधिकारी खगेन्द्र कुमार शर्मा इस पर जल्द ही अपना फैसला सुनाएंगे। वर्तमान में जोशी न्यायिक हिरासत में हैं और उन पर घोटाले में शामिल होने के गंभीर आरोप हैं।

महेश जोशी की ओर से अधिवक्ता विवेक राज बाजवा ने अदालत में तर्क दिया कि उनके मुवक्किल को मामले में झूठा फंसाया गया है। उन्होंने कहा कि न तो एसीबी की एफआईआर में और न ही चार्जशीट में महेश जोशी का नाम है। ईडी द्वारा मार्च 2024 में भेजे गए समन का जवाब भी दिया गया था, लेकिन एक वर्ष तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। अचानक कुछ दिन पहले ईडी ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाकर गिरफ्तार कर लिया।

बाजवा ने यह भी बताया कि ईडी ने जिन 50 लाख रुपये की लेन-देन का हवाला अपनी रिपोर्ट में दिया है, वह राशि महेश जोशी के बेटे की कंपनी द्वारा जुलाई 2023 में लोन के रूप में ली गई थी, जिसे समय पर लौटा दिया गया। उन्होंने यह भी तर्क रखा कि मामले के अन्य आरोपी पहले ही जमानत पर हैं और उनसे कोई बरामदगी भी नहीं हुई है, इसलिए महेश जोशी को भी जमानत मिलनी चाहिए।

ईडी ने जताई आपत्ति

वहीं, ईडी की ओर से अधिवक्ता अजातशत्रु मीणा ने जमानत का विरोध करते हुए कहा कि सह-आरोपियों के बयानों से स्पष्ट है कि रिश्वत की राशि महेश जोशी तक पहुंचाई गई थी। इसके अलावा आरोपियों की फर्म से जोशी के बेटे की फर्म को भी लाखों रुपये का भुगतान हुआ था। अभियोजन पक्ष के पास उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं, और अगर उन्हें जमानत दी गई तो वे गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं।

गौरतलब है कि जल जीवन मिशन घोटाले में केस दर्ज होने के बाद ईडी ने महेश जोशी को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी के निधन के चलते उन्हें दो बार अंतरिम जमानत मिल चुकी है। अब नियमित जमानत को लेकर अदालत जल्द ही अपना फैसला सुनाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?