न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कीमत घटी! अब सस्ता हुआ 12GB रैम वाला Samsung Galaxy A55 5G, जानिए ऑफर और धांसू फीचर्स

Samsung Galaxy A55 5G की कीमत में भारी कटौती! अब सिर्फ ₹25,999 में मिलेगा यह दमदार स्मार्टफोन जिसमें है 12GB RAM, 5000mAh बैटरी, Exynos प्रोसेसर और 50MP कैमरा। जानें फीचर्स और ऑफर की पूरी जानकारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 13 Jun 2025 4:27:49

कीमत घटी! अब सस्ता हुआ 12GB रैम वाला Samsung Galaxy A55 5G, जानिए ऑफर और धांसू फीचर्स

12GB रैम वाले शानदार परफॉर्मेंस वाले सैमसंग गैलेक्सी ए55 5जी की कीमत अब कम कर दी गई है। अगर आप एक भरोसेमंद और पावरफुल स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यह बढ़िया मौका है। अभी इसे बेहद सस्ते दाम में ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। पिछले साल लॉन्च हुए इस स्मार्टफोन में बेहतरीन डिजाइन के साथ-साथ कई दमदार फीचर्स शामिल किए गए हैं, जिसकी लिस्ट में 5000mAh की बड़ी बैटरी भी शामिल है, जो लंबे समय तक चलने का भरोसा देती है। इसके अलावा, फोन में दमदार प्रोसेसर भी दिया गया है जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग को आसान बनाता है। बता दें कि सैमसंग के इस स्मार्टफोन को तीन अलग-अलग स्टोरेज वेरिएंट्स में खरीदा जा सकता है। साथ ही, फोन के दो स्टाइलिश कलर ऑप्शन भी उपलब्ध हैं। Samsung Galaxy A55 5G स्मार्टफोन की नई कीमत, जबरदस्त डिस्काउंट और सभी खास स्पेसिफिकेशन जानने के लिए नीचे पढ़ें।

इतने रुपये कम हुई फोन की कीमत, जानिए पूरी डिटेल

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Samsung Galaxy A55 5G की कीमत अब 25,999 रुपये से शुरू हो रही है, जो पहले के मुकाबले काफी किफायती है। हालांकि, यह छूट फिलहाल लोकप्रिय ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर मिल रही है। इसका मतलब है कि फोन की कीमत को विशेष ऑफर के तहत अमेजन पर घटा दिया गया है।

ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, फोन के बेस वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है, जिसमें 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है। वहीं, 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये है, जो अब अमेजन पर सिर्फ 27,999 रुपये में उपलब्ध है। टॉप वेरिएंट की बात करें तो इसमें 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलता है जिसकी कीमत 34,999 रुपये थी, लेकिन अब इसे अमेजन पर सिर्फ 30,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

यानी कि अमेजन पर फोन की कीमत में 4000 रुपये तक की सीधी छूट दी जा रही है। इतना ही नहीं, ग्राहक इस फोन को EMI (नौ क़िस्तों) में भी खरीद सकते हैं और पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज कर अतिरिक्त छूट भी पा सकते हैं।

स्मार्टफोन में मिलते हैं ये दमदार और प्रीमियम फीचर्स

Samsung Galaxy A55 5G में 6.6 इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 2340 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन और 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है। यह डिस्प्ले न सिर्फ देखने में शानदार है बल्कि गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग के अनुभव को भी शानदार बनाता है।

कैमरा क्वालिटी की बात करें तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है— जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 5MP का मैक्रो कैमरा शामिल है। फ्रंट में 32MP का कैमरा है जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए बेहतरीन है।

फोन Android 14 आधारित One UI 6.1 पर काम करता है और इसमें Samsung का इन-हाउस Exynos 1480 चिपसेट दिया गया है, जो पावरफुल परफॉर्मेंस सुनिश्चित करता है।

5000mAh की बड़ी बैटरी 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिससे आप फोन को जल्दी चार्ज कर लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं। USB Type-C पोर्ट के साथ यह डिवाइस सभी आधुनिक फीचर्स से लैस है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला