न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘बॉर्डर 2’ में दिलजीत दोसांझ के साथ बनेंगी इनकी जोड़ी, लिवर ट्रांसप्लांट नहीं कराना चाहतीं यह मशहूर एक्ट्रेस

पंजाबी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस सोनम बाजवा ने एक बड़ा प्रोजेक्ट साइन कर लिया है। वह सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 13 Jun 2025 8:12:47

2 News : ‘बॉर्डर 2’ में दिलजीत दोसांझ के साथ बनेंगी इनकी जोड़ी, लिवर ट्रांसप्लांट नहीं कराना चाहतीं यह मशहूर एक्ट्रेस

पंजाबी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस सोनम बाजवा ने एक बड़ा प्रोजेक्ट साइन कर लिया है। वह सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में नजर आएंगी। इस प्रोजेक्ट से जुड़े सूत्र ने पिंकविला के साथ बातचीत में बताया कि सोनम की ‘बॉर्डर 2’ में नई एंट्री हैं और वह फिल्म में दिलजीत के अपोजिट फीमेल लीड का किरदार निभाएंगी। सोनम जून के आखिर तक फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगी।

उनका किरदार पहले पार्ट की तरह ही एक इमोशनल लेकिन मजबूत सफर से गुजरता है और दिलजीत के साथ उनकी केमिस्ट्री वॉर सीन्स और भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष के साथ फिल्म की मुख्य खासियतों में से एक होगी। मेकर्स ने पुणे में दिलजीत के साथ शूटिंग शुरू कर दी है और बाकी एक्टर्स भी जल्द ही टीम से जुड़ेंगे। ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग जून से लेकर अगस्त के मध्य तक चलेगी, जिसमें सनी, वरुण, दिलजीत, अहान और सोनम जैसे लीड एक्टर्स एक साथ शूटिंग करेंगे। फिलहाल वरुण के अपोजिट फीमेल लीड की तलाश जारी है। वैसे अभी सोनम की कास्टिंग को लेकर अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई कंफर्मेशन नहीं हुआ है।

इससे पहले सोनम और दिलजीत पंजाबी फिल्मों जैसे ‘हौंसला रख’, ‘सरदार जी’, ‘सरदार जी 2’, ‘सुपर सिंह’, ‘शाडा’ और ‘रणा च ढन्ना’ में साथ काम कर चुके हैं। ‘बॉर्डर 2’ का डायरेक्शन अनुराग सिंह कर रहे हैं, जो इससे पहले ‘केसरी’ जैसी सफल फिल्म बना चुके हैं। इसे जेपी दत्ता, निधि दत्ता और टी-सीरीज मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म 2026 के गणतंत्र दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। ‘बॉर्डर 2’ फिल्म 1997 की कल्ट क्लासिक ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है। सोनम की बात करें तो इन दिनों वह ‘हाउसफुल 5’ की सक्सेस को एंजॉय कर रही हैं। अब वह टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त की फिल्म ‘बागी 4’ में नजर आएंगी जो 5 सितंबर को रिलीज होगी।

sonam bajwa,actress sonam bajwa,diljit dosanjh,actor diljit dosnajh,sonam diljit,border 2,sana makbul,actress sana makbul,bb ott 3 sana

सना मकबूल ने कहा, कुछ दिन मैं रोती हूं, कुछ दिन हंसती हूं, लेकिन…

‘बिग बॉस ओटीटी 3’ की विजेता एक्ट्रेस सना मकबूल इन दिनों गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। हाल ही में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था और अब उन्होंने खुलासा किया है कि उन्हें लिवर सिरोसिस हो गया है। सना लंबे समय से ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस से लड़ रही हैं और अब उनकी हालत गंभीर है। सना ने एक मीडिया हाउस के साथ बातचीत में कहा कि हाल ही में मेरी तबीयत बहुत ज्यादा बिगड़ गई।

मेरे इम्यून सिस्टम ने मेरे लिवर पर और ज्यादा हमला करना शुरू कर दिया और अब डॉक्टरों ने लिवर सिरोसिस डाइग्नोज किया है। मैं कोशिश कर रही हूं कि मुझे लिवर ट्रांसप्लांट न कराना पड़े। हर दिन को एक-एक करके जी रही हूं। डॉक्टर भी ट्रांसप्लांट से बचने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। मैंने इम्यूनोथेरेपी शुरू कर दी है। यह बहुत थका देने वाली और भारी प्रक्रिया है। कुछ दिन बहुत मुश्किल होते हैं। लेकिन मैं उम्मीद का दामन थामे हूं। मैं चाहती हूं कि मुझे बिना ट्रांसप्लांट के ही ठीक कर दिया जाए।

यह आसान नहीं है, लेकिन मैं इतनी जल्दी हार मानने वाली नहीं हूं। कुछ दिन मैं रोती हूं, कुछ दिन हंसती हूं, लेकिन हर दिन कोशिश करती हूं। जैसे कहते हैं, ‘हीलिंग एक यात्रा है’ और मैं सीख रही हूं। यह बीमारी एकदम से नहीं आई, बल्कि मैं पिछले कुछ समय से इस स्थिति को संभाल रही थीं। इसके चलते मुझे काम से ब्रेक लेना पड़ा और इलाज शुरू करना पड़ा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी