न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ईरान पर इजरायली हमले को लेकर ट्रंप ने दिया तीखा बयान, कहा- यह तो सिर्फ शुरुआत है, अब होगा बड़ा धमाका

ईरान पर इजरायली हमले के बाद महायुद्ध की आहट, ट्रंप ने हमले को बताया शानदार और दी चेतावनी- यह तो सिर्फ शुरुआत है। ईरान ने दी जवाबी हमले की धमकी, मध्य पूर्व में तनाव चरम पर।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 13 Jun 2025 8:23:24

 ईरान पर इजरायली हमले को लेकर ट्रंप ने दिया तीखा बयान, कहा- यह तो सिर्फ शुरुआत है, अब होगा बड़ा धमाका

ईरान पर इजरायली हमले के बाद दुनिया पर एक और महायुद्ध का खतरा मंडरा रहा है, जिससे वैश्विक तनाव नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया है। ईरान पर हुए इस हमले की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिल खोलकर प्रशंसा की है और इसे एक निर्णायक कार्रवाई बताया है। ट्रंप ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में ईरान पर इजरायल के हमले को "शानदार और आवश्यक" करार दिया। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि "यह तो सिर्फ शुरुआत है, अभी बहुत कुछ बाकी है।" उनके इस बयान से यह स्पष्ट हो गया है कि आने वाले समय में हालात और अधिक गंभीर हो सकते हैं।

इससे पहले ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर कहा था कि ईरान में कई बड़े नेता बड़ी-बड़ी हांक रहे थे, लेकिन अब इस हमले ने उनके दावों की हवा निकाल दी है और उन्हें करारा सबक मिला है। उन्होंने कहा कि ईरान को कई बार समझौते के लिए मौका दिया गया, लेकिन उन्होंने कभी गम्भीरता नहीं दिखाई।

ABC न्यूज को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने जोर देते हुए कहा, "मुझे लगता है ये हमला शानदार था और बिल्कुल सही समय पर किया गया। हमने ईरान को कई मौके दिए, लेकिन उन्होंने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। नतीजा यह हुआ कि उन्हें ज़बरदस्त झटका लगा, जितना बड़ा झटका किसी को लग सकता है। ये तो बस शुरुआत है। आगे और भी बहुत कुछ होने वाला है और शायद इससे भी बड़ी कार्रवाई होगी।"

ABC न्यूज की एक रिपोर्टर ने ट्रंप के इस बयान को X (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट किया है, जिसे लेकर बयान तेजी से वायरल हो गया है और दुनिया भर में इस पर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

गौरतलब है कि शुक्रवार तड़के इजरायल ने ईरान के सैन्य और परमाणु ठिकानों पर बड़ा और सुनियोजित हमला किया था, जिसमें ईरान के कई शीर्ष कमांडरों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। इस पर ईरान ने भी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए जवाबी कार्रवाई की कड़ी चेतावनी दी है, जिससे हालात और अधिक तनावपूर्ण हो गए हैं।

ट्रंप की इस तीखी और आक्रामक प्रतिक्रिया से यह साफ संकेत मिलते हैं कि अमेरिका, खासकर ट्रंप प्रशासन, इजरायल के इस हमले को पूरी तरह से सही और रणनीतिक मानता है और आगे और बड़ी सैन्य कार्रवाई की संभावना से इनकार नहीं कर रहा है। ऐसे में वैश्विक राजनीति और मध्य पूर्व की स्थिरता को लेकर गहरी चिंता जताई जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब