न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘द ट्रेटर्स’ से बाहर होने पर कुंद्रा ने बताई शिल्पा की यह बात, एमसी स्टेन को देख बेकाबू हुए फैन का वीडियो वायरल

दिग्गज फिल्ममेकर होस्ट करण जौहर के रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ से एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा का सफर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 13 Jun 2025 7:39:43

2 News : ‘द ट्रेटर्स’ से बाहर होने पर कुंद्रा ने बताई शिल्पा की यह बात, एमसी स्टेन को देख बेकाबू हुए फैन का वीडियो वायरल

दिग्गज फिल्ममेकर होस्ट करण जौहर के रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ से एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा का सफर खत्म हो गया है। शो विश्वास, धोखे और रणनीति का खेल है, जिसमें कुछ खिलाड़ी ‘इनोसेंट’ होते हैं, जिन्हें ‘ट्रेटर्स’ यानी गुप्त रूप से चुने गए धोखेबाजों को पहचानकर बाहर करना होता है। शो से बाहर होने पर कुंद्रा ने कहा कि वे जीतने के लिए झूठ नहीं बोल सकते। कुंद्रा ने कहा कि मैं ‘द ट्रेटर्स’ में दिल और दोस्त जीतने आया था। मेरी पत्नी हमेशा कहती हैं कि मैं झूठ नहीं बोल सकता। यह मेरा स्वभाव नहीं है। मुझे खुशी है कि मैंने खुद को नहीं बदला। मैं सभी कंटेस्टेंट्स को शुभकामनाएं देता हूं।

बता दें शो में करण कुंद्रा, अंशुला कपूर, आशीष विद्यार्थी, साहिल सलाथिया, एलनाज नौरोजी, हर्ष गुजराल, जन्नत जुबैर, अपूर्वा मुखिजा, जैस्मिन भसीन, लक्ष्मी मांचू, महीप कपूर, मुकेश छाबड़ा, रफ्तार, उर्फी जावेद, साहिल सलाठिया, सुधांशु पांडे जैसे कई सितारे शामिल हैं। कुंद्रा के अलावा साहिल, लक्ष्मी और करण भी घर से बेघर हो गए हैं। यह शो ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर 12 जून को रिलीज हो चुका है, जिसका निर्माण बीबीसी स्टूडियोज इंडिया प्रोडक्शंस और ऑल 3 मीडिया इंटरनेशनल ने संयुक्त रूप से किया है। शो आईडीटीवी के बाफ्टा और एमी पुरस्कार विजेता फॉर्मेट का भारतीय रूपांतरण है।

उल्लेखनीय है कि कुंद्रा ने हाल ही में अपनी पंजाबी फिल्म ‘मेहर’ की घोषणा की है। उन्होंने मोहाली में राकेश मेहता निर्देशित फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी, जिसमें वे अभिनेत्री गीता बसरा के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। गीता पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी हैं। फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

मशहूर रैपर एमसी स्टैन ने जीता था रियलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ का खिताब

‘बिग बॉस 16’ के विजेता एमसी स्टेन का हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें स्टेन का फैन उन्हें देखकर अजीब हरकत करने लगता है। स्टेन को व्हाइट कलर के आउटफिट में खड़े हुए देखा जा सकता है। एक युवक आता है और दौड़कर स्टेन की तरफ जाता है। लेकिन वहां पर खड़े सुरक्षाकर्मी उसे काबू करते हुए वहां से बाहर कर देते हैं। इस वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

एक ने कमेंट किया कि पागल लोग। दूसरे ने लिखा कि कोई इतना कैसे कर सकता है। तीसरे ने लिखा कि स्टिंग पी लिया है शायद। चौथे ने कहा कि छपरी और भिखारी दोनों लग रहा है। पांचवें ने कहा कि एमसी स्टेन का फैन सीटी स्केन। स्टेन की बात करें तो वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हालांकि लंबे समय से स्टेन ने अपने इंस्टाग्राम पर कोई पोस्ट शेयर नहीं की है लेकिन वो स्टोरी डालते रहते हैं।

स्टेन की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है जो उनकी हर गतिविधि जानने के लिए बेकरार रहती है। स्टैन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे एक रैपर, गीतकार, संगीत निर्माता और संगीतकार के रूप में मशहूर हैं। पुणे के रहने वाले स्टेन का असली नाम अल्ताफ शेख है। BB 16 जीतने के बाद उनकी लोकप्रियता में अच्छा-खासा इजाफा देखने को मिला।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी