न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आपकी कई परेशानियों का हल बन सकता हैं आंवला, जानें इससे मिलने वाले फायदे

अगर सुपरफूड की बात की जाए तो उसमें आंवले को भी शामिल किया जाता हैं जो पोषक तत्वों, एंटीऑक्सीडेंट, कैंसर विरोधी और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। आयुर्वेद में भी आंवले की महत्ता बताई गई हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 01 Sep 2022 5:13:51

आपकी कई परेशानियों का हल बन सकता हैं आंवला, जानें इससे मिलने वाले फायदे

अगर सुपरफूड की बात की जाए तो उसमें आंवले को भी शामिल किया जाता हैं जो पोषक तत्वों, एंटीऑक्सीडेंट, कैंसर विरोधी और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। आयुर्वेद में भी आंवले की महत्ता बताई गई हैं। आंवले में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, फ्लैवोनोइड्स और ऐन्थो साइनिन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर और सेहत को कई तरीके के फायदे पहुंचाने का काम करते हैं। आंवले का सेवन कई तरीकों से किया जा सकता हैं, लेकिन खाली पेट सेवन करना बेहतर परिणाम देता हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह आंवला सेहत को फायदा पहुंचाने में मददगार साबित होता हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में...

amla,amla health benefits,healthy food amla,amla for good health,healthy living,Health tips,india gooseberry benefits in hindi

इम्यूनिटी सिस्टम को बनाए मजबूत

खाली पेट में आंवला के सेवन से आपका इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है। इसमें खूब सारा विटामिन C होता है। 100 ग्राम आंवले में संतरे की तुलना में 10 से 30 गुना अधिक विटामिन C होता है। साथ ही आंवला प्राकृतिक लैग्जेटिव का काम करता है और शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है। सुबह खाली पेट में कच्चा आंवला खाने से या जूस पीने से काफी फायदा मिलता है। आंवला में फंगल इंफेक्शन और बैक्टीरिया से लड़ने की ताकत होती है।

amla,amla health benefits,healthy food amla,amla for good health,healthy living,Health tips,india gooseberry benefits in hindi

मुंह के छालों को करे दूर

अगर आपके मुंह में अक्सर छाले हो जाते हैं तो आंवले से बेहतर इलाज और कुछ नहीं हो सकता। गर्म पानी में आंवले का जूस मिलाकर इसे हर दिन पिएं। आपको कुछ दिनों में ही इसका असर दिखने लगेगा और बार-बार छाले होना बंद हो जाएंगे। हर दिन कच्चा आंवला खाने या इसका जूस पीने से दांत और मसूड़े मजबूत होते हैं। इसके अलावा ये सांसों की दुर्गंध भी दूर करता है।

amla,amla health benefits,healthy food amla,amla for good health,healthy living,Health tips,india gooseberry benefits in hindi

पाचन तंत्र रखे दुरुस्त

आंवला में प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो, शरीर के पाचन तंत्र को ठीक कर पेट की समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। आंवला का खाली पेट में रोज सेवन करने से पाचन क्रिया में सुधार होता है। खाली पेट में इसके सेवन से कब्ज और एसिडिटी से राहत मिलती है।

amla,amla health benefits,healthy food amla,amla for good health,healthy living,Health tips,india gooseberry benefits in hindi

मोतियाबिंद में फायदा

आमतौर पर उम्र के बढ़ने के साथ कई लोगों को मोतियाबिंद की परेशानी होने लगती है। इससे बचने के लिए आंवला के साथ रसांजन, मधु और घी मिला लें। इस मिश्रण को आंखों में लगाने से आंखों के पीलेपन और मोतियाबिंद में फायदा मिलता है।

amla,amla health benefits,healthy food amla,amla for good health,healthy living,Health tips,india gooseberry benefits in hindi

हड्डियां बनाए मजबूत

आंवला में कैल्शियम की भरपूर मात्रा में होता है। आंवला के सेवन से हड्डियां मजबूत होती है और जोड़ों को दर्द से भी राहत मिलती है। आंवला में पोटैशियम की मात्रा भी होती है जो, शरीर की मांसपेशियों के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

amla,amla health benefits,healthy food amla,amla for good health,healthy living,Health tips,india gooseberry benefits in hindi

ब्लड शुगर को करे कंट्रोल

आंवला में क्रोमियम नाम का तत्व पाया जाता है जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में काफी उपयोगी होता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए आंवला एक बेहतरीन फल है। हालांकि, आंवले में बहुत सारा फाइबर होता है इसलिए इसे बहुत ज्यादा मात्रा में नहीं खाना चाहिए। ज्यादा फाइबर से इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम की समस्या हो सकती है।

amla,amla health benefits,healthy food amla,amla for good health,healthy living,Health tips,india gooseberry benefits in hindi

आंखों की सूजन करे दूर

आंवले को जौ के साथ कुटकर ठंडे पानी में भिगो लें। दो-तीन घंटे बाद आंवलों को निचोड़ कर निकाल लें। इसी पानी में फिर से दूसरे आंवला को ऐसे ही भिगो दें। दो-तीन घंटे बाद फिर निचोड़ कर निकाल लें। इस तरह तीन-चार बार करें। इस पानी को आंखों में डालने से आँखों की सूजन कम होती है।

amla,amla health benefits,healthy food amla,amla for good health,healthy living,Health tips,india gooseberry benefits in hindi

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

बालों को काला, घना और चमकदार बनाने के लिए आंवले का प्रयोग बेहद फायदेमंद होता है। खाली पेट में आंवला खाने से या आंवले के पानी से बाल धोने से बाल चमकदार नजर आते हैं। साथ ही आंवले में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट के कारण आपकी त्वचा के दाग-धब्बे भी ठीक हो जाते हैं और त्वचा खूबसूरत दिखाई देती है। इसके लिए आप चेहरे पर आंवला का पेस्ट बनाकर लगा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन